भारत के लिए नहीं चल रहा बल्ला, इंग्लैंड में बनाये जा रहे रिकॉर्ड, दोहरा शतक लगा पुजारा ने तोड़ा 118 साल का रिकॉर्ड
भारत के लिए नहीं चल रहा बल्ला, इंग्लैंड में बनाये जा रहे रिकॉर्ड, दोहरा शतक लगा पुजारा ने तोड़ा 118 साल का रिकॉर्ड

चेतेश्वर पुजारा (Cheteshwar Pujara) ने इंग्लैंड में आखरी टेस्ट से पहले काउंटी चैंपियनशिप में लाजवाब प्रदर्शन दिखाया था। अब उन्होंने अपनी शानदार फॉर्म जारी रखी है और एक इतिहास रच दिया है। चेतेश्वर पुजारा (Cheteshwar Pujara) ने 118 साल का रिकॉर्ड तोड दिया है। 

चेतेश्वर पुजारा लगाया तीसरा दोहरा शतक

चेतेश्वर पुजारा

ससेक्स के कप्तान के रूप में अपने पहले मैच में दोहरा शतक जड़कर चेतेश्वर पुजारा (Cheteshwar Pujara) ने कमाल कर दिया है। मिडिलसेक्स के खिलाफ काउंटी क्रिकेट मैच में बुधवार को उन्होंने 118 साल का रिकॉर्ड तोड़ा है। अब वह एक काउंटी सीजन में तीन दोहरे शतक बनाने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं।

बुधवार की सुबह 115 रन की लीड से खेलते हुए उन्होंने अपनी डबल सेंचुरी पूरी की। लार्ड्स में खेले जा रहे इस मैच में ससेक्स ने 8 विकेट खोकर 489 रन बना लिए थे। अपनी पारी के दौरान चेतेश्वर पुजारा ने 19 चौके और 2 छक्के लगाए। 

चेतेश्वर पुजारा के रूप में ससेक्स को 523 रन पर आखिरी झटका लगा और वो 403 गेंदों पर 231 रन बनाकर आउट हुए। मिडिलसेक्स के खिलाफ मुकाबले से पहले टॉम हैनेस के चोटिल होने के बाद पुजारा को ससेक्स का कप्तान बनाया गया था। 

लगा दिए हैं कुल 5 शतक

चेतेश्वर पुजारा काउंटी क्रिकेट

चेतेश्वर पुजारा ने इससे पहले डर्बीशर और डरहम के खिलाफ दोहरा शतक जड़ा था। ससेक्स के लिए पुजारा का यह पहला काउंटी सीजन है और अपने डेब्यू सीजन में ही उन्होंने कमाल कर दिया है और सबको हैरान कर दिया है। 

इससे पहले उन्होंने डरहम के खिलाफ 203 रन बनाए थे और डर्बीशर के खिलाफ नाबाद 201 रन बनाए थे, जो कि उनके पिछले दोहरे शतक थे। मिडिलसेक्स के खिलाफ मुकाबले में टॉम अल्सॉप और चेतेश्वर पुजारा की शतकीय पारियों के अलावा टीम का कोई भी दूसरा बल्लेबाज 40 रन के आंकड़े को भी नहीं छू सका।

ALSO READ:IND vs ZIM: ज़िम्बाब्वे के खिलाफ टीम इंडिया का शेड्यूल हुआ जारी, यह खिलाड़ी बनेगा भारतीय टीम का नया कप्तान !

काउंटी चैंपियनशिप 2022 में चेतेश्वर पुजारा

6(15)

201*(387)

109(206)

12(22)

203(334)

16(10)

170*(197)

3(7)

46(76)

200*(368)

ALSO READ:सुरेश रैना ने लिया बड़ा फैसला, संन्यास के बाद भारतीय टीम में करेंगे वापसी, ट्वीट कर कही ये बात

Published on July 20, 2022 11:42 pm