Chandrayan 3: अक्षय कुमार शाहरुख खान समेत कई सितारों ने कराई है अंतरिक्ष की सैर, ये बॉलीवुड फिल्में स्पेस मिशन पर हैं बेस्ड!
Chandrayan 3: अक्षय कुमार शाहरुख खान समेत कई सितारों ने कराई है अंतरिक्ष की सैर, ये बॉलीवुड फिल्में स्पेस मिशन पर हैं बेस्ड!

बॉलीवुड बहुत सारी फिल्में बनती हैं और लगभग हर जॉनर पर फिल्में बन चुकी है। वहीं अंतरिक्ष पर भी कई सारी फिल्में बन चुकी हैं। कुछ रियल स्टोरी होती है तो कुछ फिक्शनल रहती हैं। लोगों के अंदर chandrayaan 3 की लैंडिंग को लेकर काफी एक्साइटमेंट है और चारों तरफ सिर्फ उसी की चर्चा है। इस आर्टिकल में आज हमको ऐसी फिल्मों के बारे में बताएंगे जो स्पेस पर बन चुकी है।

कलाई अराशि

कलाई अराशि स्पेस मिशन पर बनी फिल्म है और यह पहली बेस्ट इंडियन फिल्म मानी जाती है। कलाई अराशि के बाद बहुत लंबे समय तक स्पेस पर कोई फिल्म देखने को नहीं मिली। यह फिल्म 1963 में रिलीज हुई थी।

चांद पर चढ़ाई

साल 1967 में रिलीज हुई फिल्म चांद पर चढ़ाई भी इस स्पेस पर बेस्ड फिल्म है और इस फिल्म में दारा सिंह ने रोल प्ले किया था। आज भी इस फिल्म के ऑनलाइन प्रिंट खोजने के बाद ही मिलते हैं।

कोई मिल गया

साल 2003 में राकेश रोशन द्वारा निर्देशित फिल्म कोई मिल गया रीलीज हुई। इस फिल्म में रितिक रोशन प्रीति जिंटा प्रेम चोपड़ा ने लीड रोल प्ले किया था। और यह फिल्म स्पेस से दूसरे ग्रहों के राज और एलियंस की कहानी पर बनी थी।

जीरो

शाहरुख खान की फिल्म जीरो साल 2018 में रीलीज हुई थी। इस फिल्म में अनुष्का शर्मा ने शाहरुख खान के साथ लीड रोल प्ले किया था। और यह फिल्म स्पेस मिशन बेस्ड फिल्म नहीं थी लेकिन फिल्म के क्लाइमेक्स सीन में शाहरुख खान अंतरिक्ष यात्रा पर जाते नजर आए।

मिशन मंगल

अक्षय कुमार की फिल्म मिशन मंगल में विद्या बालन और सोनाक्षी सिन्हा भी नजर आई। यह पहली ऐसी इंडियन फिल्म है जो मार्स ऑर्बिटर पर बेस्ड रही है।

चंद्रयान-3 आज शाम 6 बजकर 4 मिनट पर चंद्रमा पर लैंड होने वाला है। जिसको लेकर भारत के साथ पूरी दुनिया की नजर इस मिशन पर टिकी हुई है। भारत में भी सभी लोग ईश्वर से प्रार्थना कर रहे हैं कि चंद्रयान-3 सफलतापूर्वक चांद पर लैंड कर सके ।

ये भी पढ़ें-IND vs IRE: भारत-आयरलैंड तीसरे टी20 के दौरान बारिश के कितने आसार? जानें मैच के दौरान हर घंटे कैसा रहेगा मौसम

Published on August 24, 2023 11:20 am