भारतीय क्रिकेट टीम साल 2011 में पूर्व भारतीय कप्तान और धुरंधर खिलाड़ी महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) के नेतृत्व में विश्वकप जीतने में कामयाब रही। टीम इंडिया से न जुड़े होने के बावजूद भी ऑस्ट्रेलिया में होने वाले इस साल के टी20 वर्ल्ड कप को जीतने में अपनी तरफ से यह पूर्व कप्तान पूरी सहायता करने की कोशिशों में लगे पड़े हैं। एक वीडियो के दौरान धोनी ऐलान करते नजर आए,कि उनके द्वारा अपना यह पुराना हेयर स्टाइल उन्होंने अपने लकी चार्म के रूप में अपनाया है।
अपनाया पुराना हेयर स्टाइल
अपने फेसबुक अकाउंट पर महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) के द्वारा एक वीडियो अपलोड किया गया, जिसमें उन्हें सैलून पर बैठे हुए देखा गया। इस वीडियो के दौरान धोनी अपने लेटेस्ट हेयर स्टाइलिस्ट से अपने पुराने 2011 के हेयर स्टाइल को वापस लाने का आग्रह कर रहे हैं। उनका अपने हेयर स्टाइल पर यह कोई नया प्रयोग नहीं है।
2007 में पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी द्वारा भारत को पहला टी20 विश्व कप खिताब जितवाया गया था। उस समय चर्चा का विषय उनके लंबे बाल बने हुए थे। इसके बाद साल 2011 में विश्वकप के दौरान अपने बाल कटवा कर वर्ल्ड कप जीतने के बाद धोनी ने सिर मुड़वा लिया था।
23 अक्टूबर से भारत करेगा अपने विश्व कप मिशन की शुरुआत
साल 2021 में पिछले टी-20 विश्व कप के दौरान संयुक्त अरब अमीरात में पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी द्वारा टीम इंडिया के मेंटोर की जिम्मेदारी संभाली गई। वहीं विराट कोहली की अगुवाई वाली टीम ग्रुप चरण में पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के खिलाफ लगातार दो मैच गंवाए कर विश्व कप से बाहर हो गई थी। हालांकि उसके बाद उन्होंने अफगानिस्तान, नामीबिया और स्कॉटलैंड के खिलाफ जीत हासिल की थी।
भारतीय क्रिकेट टीम अपने टी20 विश्व कप अभियान की शुरुआत करने के लिए 23 अक्टूबर को चिर प्रतिद्वंदी पाकिस्तान के खिलाफ जोरदार भिड़ंत के लिए तैयार है, जिसमें बांग्लादेश, साउथ अफ्रीका और पाकिस्तान के साथ भारतीय टीम ग्रुप 2 में रखी गई है। उनका अगला मुकाबला 30 अक्टूबर को साउथ अफ्रीका के साथ और 2 नवंबर को बांग्लादेश के साथ होना है। इसके साथ पहले टी-20 विश्वकप से पहले भारत, न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दो अभ्यास मैच भी खेलेगा।
Published on October 5, 2022 10:32 pm