Placeholder canvas

हेजल कीच से शादी करने से पहले इन 4 अभिनेत्रियों के साथ रह चुके हैं युवराज सिंह के सम्बंध, नंबर 3 है अब युवी के दोस्त की पत्नी

YUVRAJ SINGH HAZLE KEECH AND KIM SHARMA

इंडियन क्रिकेटर युवराज सिंह की गिनती सर्वश्रेष्ठ ऑलराउंडर प्लेयरों में की जाती है। उनके लाखों फैन फॉलोइंग है। युवराज सिंह ने साल 2011 वर्ल्ड कप जिताने में अहम भूमिका निभाई थी। उन्होंने 6 गेंद में 6 छक्के जड़े थे। क्रिकेटर अपने क्रिकेट के करियर और लव लाइफ की वजह से काफी चर्चा में बने रहे।

उनका नाम कई सारी बॉलीवुड के अभिनेत्रियों के साथ जुड़ा। आज हम आपको कुछ अभिनेत्रियों से रूबरू करवाएंगे, जिसके साथ युवराज सिंह का अफेयर रह चुका है।

किम शर्मा

क्रिकेटर युवराज सिंह का बॉलीवुड एक्ट्रेस किम शर्मा के साथ अफेयर रहा। दोनों ने 4 साल तक एक दूसरे को डेट किया। बाद में दोनों को अलग होना पड़ा। इसकी वजह  युवराज सिंह की फैमिली थी। जिसकी वजह से उनका रिश्ता टूटा।

दीपिका पादुकोण

खबरों की मानें तो  युवराज सिंह का नाम दीपिका पादुकोण के साथ भी जोड़ा गया। युवी को पार्टी करना बहुत पसंद है, वह अक्सर किसी पार्टी में नजर आते थे। वह  दीपिका पादुकोण को काफी पसंद करते थे। वह अक्सर एक साथ पार्टी में नजर आते थे।

नेहा धूपिया

बॉलीवुड एक्ट्रेस नेहा धूपिया कि रिलेशनशिप की खबरें रहीं । साल 2014 में सोफी चौधरी के जन्मदिन की पार्टी में दोनों एक साथ नज़र आए थे। दोनों का रिश्ता बहुत कम समय तक चला। फिर उनका ब्रेकअप हो गया।

रिया सेन

रिया सेन और युवराज सिंह की मुलाकात एक पार्टी के दौरान हुई थी। इन दोनों की दोस्ती  प्यार में बदलने लगी। हालांकि इनका प्यार ज्यादा दिन तक नहीं चला और ब्रेकअप हो गया।

हेजल कीच

युवराज सिंह दोनों ने एक दूसरे को काफी लंबे समय तक डेट किया और आखिरकार उन्होंने 2016 में शादी कर ली। शादी के बाद वह दोनों माता-पिता बने उनके बेटे का नाम जोरावर सिंह है। दोनों के बीच बहुत अच्छी बॉडिंग है।

ये भी पढ़ें-टी20 से क्यों किया अजित अगरकर ने विराट कोहली और रोहित शर्मा को बाहर, अब BCCI का मास्टर प्लान आया सामने

युवराज सिंह और हेजल कीच ने पहली बार दिखाया अपने बेटे का चेहरा, जानिए क्या रखा है युवी ने बेटे का नाम

युवराज सिंह और हेजल कीच ने पहली बार दिखाया अपने बेटे का चेहरा, जानिए क्या रखा है युवी ने बेटे का नाम

युवराज सिंह का इंडियन क्रिकेट टीम में एक ऐसा नाम है जिन्हें पूरा विश्व जानता है। युवराज ने अपने करियर में काफी नाम कमाया है। उनके दीवाने करोड़ों है। हालांकि युवराज ने क्रिकेट से संन्यास ले लिया है, लेकिन वह फिर भी सुर्खियों में बने रहते हैं। कुछ समय पहले युवराज पिता बने थे। उन्होंने अपने बेटे की पहली तस्वीरें शेयर की है, जिसको देखकर सभी काफी खुश हो रहे हैं।

युवराज ने शेयर की अपने बेटे की तस्वीर

yuvraj singh with his son

बता दें कि युवराज सिंह ने भले ही खेल जगत से दूरी बना ली हो लेकिन वो सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। युवराज ने अपने खेल से लोगों के दिलों में ऐसी जगह बना ली है, जिसको कोई भी पूरा नहीं कर सकता। युवराज सिंह ने बॉलीवुड की एक्ट्रेस हेजल से शादी की और उनकी पत्नी मां बनीं, जिसके बाद उनके घर में किलकारियां गूंजने लगीं।

हेजल ने बेबी बॉय को जन्म दिया जिसका नाम उन्होंने ओरियन कीच सिंह रखा है। क्रिकेटर ने अपने बेटे की तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की जिसे देखकर लोग काफी खुश हुए।

ALSO READ: 3 खिलाड़ी जो पिछले बार थे एशिया कप में भारतीय टीम का हिस्सा, इस बार 2022 में नहीं आयेंगे नजर

युवी के घर आया छोटा युवराज

YUVRAJ SINGH

बता दें कि हेजल और युवराज की पहली मुलाकात साल 2016 में एक पार्टी के दौरान हुई थी। युवराज के फ्रेंड हरभजन सिंह ने इन दोनों को मिलवाया था। जिसके बाद से इन दोनों के बीच में नजदीकियां बढ़ती चली गईं और फिर इन दोनों ने शादी कर ली।

हेजल एक बॉलीवुड अभिनेत्री हैं और उन्होंने शादी के बाद फिल्मों से दूरी बना ली। शादी के कुछ साल बाद ही हेजल ने एक नन्हे से प्रिंस को जन्म दिया जिसका नाम उन्होंने ओरियन कीच सिंह रखा है।

ALSO READ: Asia Cup 2022 से बाहर हुए विराट कोहली तो यह 3 खिलाड़ी लेंगे टीम में उनकी जगह, तीसरे नंबर वाला सबसे आगे

Yuvraj Singh और हेजल कीच ने किया अपने पहले बच्चे का स्वागत, क्रिकेट से लेकर बॉलीवुड सेलिब्रिटीज ने दी बधाई

Yuvraj Singh और हेजल कीच ने किया अपने पहले बच्चे का स्वागत, क्रिकेट से लेकर बॉलीवुड सेलिब्रिटीज ने दी बधाई

भारतीय टीम के दिग्गज खिलाड़ी युवराज सिंह (Yuvraj Singh) ने 2019 में अंतरराष्ट्रीय खेल से संन्यास लेने के फैसले से सभी को चौंका दिया था। आपको बता दें अब युवराज सिंह इन दिनों खूब सुर्खियों में बने हुए हैं, इसके पीछे की वजह उनकी प्रोफेशनल लाइफ नहीं बल्कि उनकी पर्सनल लाइफ है। भारत का यह दिग्गज आलराउंडर हाल ही में एक बेटे का पिता बना है, जिसको लेकर उनके फैंस उन्हें जमकर बधाइयां दे रहे हैं।

आपको बता दें युवराज सिंह (Yuvraj Singh) की पत्नी हेजल कीच (Hazel Keech) ने 25 जनवरी को अपने बच्चे का स्वागत किया है। उन्होंने अपने फैंस को इस खुशी की जानकारी ऑफिसियल नोट के जरिए दी है, साथ में उन्होंने अपने फैंस से अनुरोध किया है कि इस बात को गोपनीय रखें और उनकी निजता का ख्याल रखें।

युवराज सिंह ने ट्वीट कर दी जानकारी

युवराज सिंह और उनकी पत्नी ने अपने फैंस को इस बात की जानकारी देते हुए ट्वीट किया है। और साथ में उन्होंने इंस्टाग्राम अकाउंट पर भी नोट साझा किया है। उन्होंने लिखा है ‘हमारे सभी प्रशंसकों परिवार और दोस्तों के लिए हमें या खुशी बताते हुए काफी हर्ष हो रहा है कि आज भगवान ने हमें एक बच्चे का आशीर्वाद दिया है। हम भगवान को धन्यवाद करते हैं’ 

Yuvraj Singh हेजल कीच

और उन्होंने आगे कहा है कि ‘हम चाहते हैं कि हमारी निजता का सम्मान करें और हम दुनिया में नन्हे-मुन्ने का स्वागत’। आपको बता दें ये पोस्ट जैसे ही वायरल हुआ इनके चाहने वालों से लेकर बॉलीवुड इंडस्ट्री और क्रिकेट की दुनिया ने भी इन्हें जमकर बधाइयां दी हैं।

क्रिकेट से लेकर बॉलीवुड हस्तियों ने दी युवी को बधाइयां

Yuvraj Singh & hazel keech

आपको बता दें युवराज सिंह को उनके फैंस ने तो बधाइयां दी ही साथ में क्रिकेट से लेकर बॉलीवुड की हस्तियों ने भी उन्हें जमकर बधाइयां दी हैं। भारतीय टीम के खिलाड़ी इरफान पठान ने लिखा ‘बहुत बधाई हो भाई मुझे यकीन है कि आप एक अद्भुत पिता होंगे छोटे को ढेर सारा प्यार और भाभी जी को प्रणाम’। वहीं मोहम्मद कैफ ने लिखा है, ‘भाग्यशाली माता-पिता को हार्दिक शुभकामनाएं बहुत-बहुत मुबारक भाई’।

इसे भी पढ़ें-भारतीय टी20 टीम से बाहर हो सकते हैं विराट कोहली, चयनकर्ता करने वाले हैं विराट के करियर पर बड़ा फैसला!

Yuvraj Singh with wife hazel keech

वही बॉलीवुड के सुपर स्टारों ने भी बधाइयां दी है, प्रीति जिंटा ने लिखा, ‘बधाई हो युवी और है हेजल आप लोगों के लिए बहुत खुशी’। तो युवी की ख़ास दोस्त नेहा धूपिया ने लिखा, ‘बधाई हो मम्मी और डैडी’। नेहा धूपिया के पति और युवराज सिंह के ख़ास दोस्त अंगद बेदी ने लिखा, ‘बधाई हो सिंह जी’ तो बॉलीवुड स्टार आयुष्मान खुराना से लेकर बिपाशा बसु और कई हस्तियों ने इन्हें ढेर सारी बधाइयां दी हैं। सोशल मीडिया अकाउंट पर लगातार इन्हें बधाइयां व शुभकामनाएं मिल रही हैं।

इसे भी पढ़ें-खत्म हुआ टीम इंडिया का सबसे बड़ा सरदर्द, एक लंबे अरसे बाद भारत को मिला युवराज सिंह जैसा घातक बल्लेबाज