sehwag 64

भारतीय क्रिकेट टीम ( Indian Cricket Team) के पूर्व खिलाड़ी और विस्फोटक बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। किसी नए खिलाड़ी की हौसला अफजाई हो या फिर टांग खिंचाई, वीरेंद्र सहवाग अपने अंदाज में बातचीत या ट्वीट करते नजर आते हैं। इसी को लेकर उनकी हाजिरजवाबी काफी चर्चा में बनी रहती है।

साथ ही इसे लेकर वो कई बार ट्रोल भी होते रहते हैं। इसी क्रम में मुंबई इंडियंस की हार के बाद उन्होंने एक ट्वीट किया। जिसमें उनके इस तरीके को फैंस में नापसंद किया और ट्रॉल कर दिया। जिसके बाद वीरेंद्र सहवाग को कुछ समय के अंदर इसको लेकर सफाई भी देनी पड़ी थी।

हार के बाद किया ट्वीट कहा वड़ा पाव छीन लिया

वीरेंद्र सहवाग

वीरेंद्र सहवाग अपने अनोखे अंदाज में ट्वीट के लिए भी अब जाने लगे हैं। जिसको लेकर अब वो बुरे फंसे। वीरेंद्र सहवाग ने मुंबई इंडियंस को कोलकाता नाइट राइडर्स के सामने हार के बाद ट्वीट किया। जिसमें उन्होंने लिखा,

” मुंह से निवाला छीन लिया…सोरी वडा पाव छीन लिया”। जिसके बाद उन्होंने पैंट कमिंस की दमदार परफॉर्मेंस के बारे में बातचीत की है। मुंबई इंडियंस की हार के बाद किए वीरेंद्र सहवाग के ट्वीट से रोहित शर्मा और मुंबई इंडियंस के फैंस काफी नाखुश नजर आए हैं। साथ ही वीरेंद्र सहवाग ने जिस तरह से मुंबई इंडियंस की हार के बाद मुंबई के प्रसिद्ध स्नैक वडा पाव का जिक्र किया, वो फैंस को पसंद नहीं आया है। जिसके बाद फैंस के ट्रॉलिंग के बाद वीरेंद्र सहवाग को एक और ट्वीट कर सफाई देनी पड़ी है। जिसमें उन्होंने फैंस को शांति बनाए रखने के किए कहा है।

वीरेंद्र सहवाग ने कहा मैं उनकी बल्लेबाजी का आपसे बड़ा फैन हूं

sehwag getty new 1620292296328 1624257278590

वीरेंद्र सहवाग के ट्वीट के बाद मुंबई इंडियंस के फैंस और रोहित शर्मा के फैंस ने वीरेंद्र सहवाग की जमकर आलोचना की है। जिसके बाद वीरेंद्र सहवाग को कुछ समय के बाद एक और ट्वीट करना पड़ा है। जिसमें उन्होंने फैंस को शांत रहने की अपील की है और साथ ही कहा हैं कि आप से कई से ज्यादा बड़ा फैन हू मैं।

वीरेंद्र सहवाग ने ट्वीट किया और कहा ” वडा पाव का रेफरेंस मुंबई के लिए था। एक शहर जोकि वड़ा पाव के लिए जाना जाता है। रोहित शर्मा के फैंस जरा ठंडा लो, मैं आप में से ज्यादातर लोगों से बड़ा उनकी बल्लेबाजी का फैन हूं”।

ALSO READ:IPL 2022: लखनऊ को मिल रही जीत के बाद, कृणाल पांड्या से झगड़े पर दीपक हुड्डा ने तोड़ी चुप्पी, कहा-झगड़ा चलता रहेगा

वीरेंद्र सहवाग का मौजूदा भारतीय कप्तान की टीम के लिए किया ये ट्वीट काफी महंगा पड़ गया इसके बाद वीरेंद्र सहवाग की काफी आलोचना हुई थी।

ALSO READ:IPL 2022: मुंबई इंडियंस के खिलाड़ी ने चहल के कमरे में घुस कर 15वी मंजिल से लटकाया, युजवेंद्र का खुलासा- साथी खिलाड़ियों ने बचाया वरना चली जाती जान

Published on April 8, 2022 6:43 pm