भारत के लिए 2 बार एशिया कप जीत चुके हैं ये 2 दिग्गज कप्तान, विराट और रोहित का नाम नहीं है लिस्ट में शामिल
भारत के लिए 2 बार एशिया कप जीत चुके हैं ये 2 दिग्गज कप्तान, विराट और रोहित का नाम नहीं है लिस्ट में शामिल

भारतीय क्रिकेट टीम ( Team India) के इस महीने के अंत एशिया कप 2022 खेलने जा रही है। एशिया कप के लिए रोहित शर्मा की अगुवाई में 15 खिलाड़ियों की टीम का ऐलान किया जा चुका है। एशिया कप का अब तक 14 बार सफल आयोजन जो चुका है। साथ ही इस प्रतियोगिता की सबसे सफल टीम भारतीय क्रिकेट टीम है। टीम इंडिया सात पर इस ट्रॉफी को जीत चुकी है। जिसमें दो बार ये ट्रॉफी दो कप्तानों ने जीती है। जानिए कौन हैं वो दो कप्तान जोकि दो दो बार जीत चुके हैं एशिया कप की ट्रॉफी…

महेंद्र सिंह धोनी ( MS Dhoni)

महेंद्र सिंह धोनी भारत के ही विश्व के ऐसे कप्तान है जिनके नाम पर तीनों आईसीसी ट्रॉफी हैं। लेकिन आज हम आपको यहां एशिया कप के विषय में बताने जा रहे हैं। महेंद्र सिंह धोनी ने दो बार एशिया कप की ट्रॉफी में जीत हासिल की है। साल 2010 और 2016 में महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में भारतीय टीम ने जीत दर्ज की है।

टीम इंडिया ने साल 2010 में फाइनल में श्रीलंका को 81 रनों से हराकर खिताब जीता था। वहीं दूसरी बार महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में 2016 में टाइटल जीता। इस साल ये टूर्नामेंट टी-20 फॉर्मेट में खेला गया था। जिसमे टीम इंडिया ने फाइनल में बांग्लादेश टीम को 8 विकेट से हराकर ट्रॉफी जीती थी।

Also Read : ‘भारत को जीतना है टी20 विश्व कप तो इस खिलाड़ी को करो टीम इंडिया में शामिल”, रवि शास्त्री ने दिया बड़ा बयान

मोहम्मद अजहरुद्दीन ( Mohammad Azharuddin)

मोहम्मद अजहरुद्दीन ( Mohammad Azharuddin) भी टीम इंडिया के सफल कप्तानों में गिने जाते हैं। मोहम्मद अजहरुद्दीन की कप्तानी में भारतीय क्रिकेट टीम ने दो बार एशिया कप फतह किया है। मोहम्मद अजहरुद्दीन ने 1991 और 1995 एशिया कप को दो बार जीता हैं।

महेंद्र सिंह धोनी की तरह ही मोहम्मद अजहरुद्दीन ने भी भारत को दो बार एशिया कप जताया है। वो भी दो बार एशिया कप जीतने वाले भारतीय कप्तान थे। साल 1991 फाइनल में भारत ने श्रीलंका को 7 विकेट से और साल 1995 में भी भारत ने श्रीलंका को 8 विकेट से हराकर एशिया कप अपने नाम किया था।

रोहित शर्मा भी कर सकते हैं दो ट्रॉफी अपने नाम

भारतीय क्रिकेट टीम को 2022 में एशिया कप को लीड करने वाले रोहित शर्मा 2018ए टीम इंडिया को एशिया कप खितान जिता चुके है। बांग्लादेश को फाइनल में हराकर रोहित शर्मा ने अपनी जीतो ट्राफी में इस ट्रॉफी को भी शुमार किया है। वहीं इस साल भी टीम इंडिया एशिया कप जीतने की प्रबल दावेदार है।

Also Read : T20 Word Cup 2022: टी20 विश्व कप 2022 में इन 3 ओपनिंग कॉम्बिनेशन के साथ उतर सकती है भारतीय टीम

Published on August 13, 2022 2:14 pm