KARAN DEOLE MARRIAGE GUEST LIST

इन दिनों सनी देओल (Sunny Deol) अपने बेटे करण देओल (Karan Deol) की वजह से काफी सुर्खियों में हैं। उनके बेटे करण देओल अपने गर्लफ्रेंड दृषा आचार्य से 18 जून को शादी कर लेंगे। करण देओल और दृषा आचार्य पूरे रीति रिवाज के साथ सात फेरे लेंगे। इनकी शादी मुंबई की फाइव स्टार होटल ताज लैंड में होगी।

सनी देओल के बेटे की शादी में तमाम बड़ी हस्तियां शिरकत करने पहुंचेंगी। करण देओल की शादी में कौन-कौन सी हस्तियां शामिल होंगी आज हम आपको बताएंगे कि वह करण देवल की शादी में कौन-कौन सी नामी हस्तियां शामिल होंगी।

सलमान खान होंगे इस शादी में शामिल

बॉलीवुड के भाईजान यानि की सलमान खान(Salman Khan) सनी देओल के बटे करण देओल की शादी में शिरकत करने पहुंचेंगे। धर्मेंद्र और सलमान खान की दोस्ती किसी से छुपी नहीं है।

इन दोनों के बीच में बहुत गहरा प्यार है। वहीं करण देओल की शादी में रणवीर सिंह को भी इनविटेशन दिया गया है। करण जौहर भी इस शादी में शामिल हो सकते हैं।

ईशा देओल देंगी परफॉर्मेंस

करण देओल की बुआ ईशा देओल भी इस शादी में खास परफॉर्मेंस देंगी। उनका परफॉर्मेंस बहुत जबरदस्त होने वाला है। धर्मेंद्र उसमें शामिल नहीं होंगे। उन्होंने कहा था कि बच्चों के इंजॉय करने देगें।

इसके अलावा धर्मेन्द्र ने कहा था कि अगर वो आएंगे तो बच्चे खुद को बंधा हुआ महसूस करेंगे। बता दें कि धर्मेंद्र अपनी बढ़ती उम्र और सेहत को लेकर फैसला लिया है, लेकिन शादी में शामिल होंगे।

मुंबई में होगी दृशा की शादी

दृशा और करण की शादी मुंबई में होगी। इन दोनों की सगाई पहले ही हो चुकी है और इन दोनों ने धर्मेंद्र और उनकी पहली पत्नी प्रकाश देओल की वेडिंग एनिवर्सरी पर सगाई की थी।

16 जून से शुरू हो चुकी हैं शादी की रस्में

बता दें कि 12 जून से सनी देओल के घर में पार्टी चल रही है। 16 तारीख से मेहंदी हल्दी संगीत की रस्में शुरु हो गईं है और 18 जून को शादी होगी और घरों में मेहमानों का आने का सिलसिला लगातार जारी है।

ये भी पढ़ें-सनी देओल की होने वाली बहू अपनी खूबसूरती से बड़ी-बड़ी हसीनाओं को देती हैं टक्कर, फ़िल्मी परिवार से रखती हैं सम्बंध

Published on June 17, 2023 12:42 pm