IPL MINI AUCTION 2023

आईपीएल 2024 (IPL 2024) की शुरूआत मार्च के आखिर से हो सकती है, लेकिन ऑक्शन ( IPL Auction) 19 दिसंबर को दुबई में होने वाला है। जिसके लिए इस साल 1,166 खिलाड़ियों का नाम ऑक्शन में है। लेकिन आज की स्टोरी में हम आपको उन 5 विदेशी खिलाड़ियों के बारे में बताने वाले हैं, जिनको आईपीएल की फ्रैंचाइजी एक मोटी रकम देकर खरीदती है, लेकिन वो हर बार ये खिलाड़ी उनकी फ्रैंचाइजी के लिए घाटे का सौदा साबित होते हैं।

सैम करन (Sam Curran)

इन खिलाड़ियों की इस लिस्ट में सबसे पहला नाम इंग्लैंड के ऑलराउंडर खिलाड़ी सैम करन का है। इस खिलाड़ी पर हर साल फ्रैंचाइजी करोड़ी की कीमत लगाती हैं, लेकिन खिलाड़ी की तरफ से टीम को कुछ खास फायदा नहीं होता है। बीते आईपीएल सीजन में सैम करन को पंजाब किंग्स ने 18.50 करोड़ की कीमत देकर अपने हाथ मिलाया था।

केन विलियमसन (Kane Williamson)

न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन को क्रिकेट जगत में एक सम्मान की दृष्टि से देखा जाता है। केन विलियमसन को हर साल आईपीएल फ्रैंचाइजी एक मोटी रकम देकर अपने साथ जोड़ती है, लेकिन फ्रैंचाइजी को कोई खास फायदा नहीं मिल पाता है।

साल 2022 में हैदराबाद फ्रैंचाइजी ने खिलाड़ी को 14 करोड़ में अपने साथ जोड़ा था। साथ ही बीते साल उनकी गिरती परफॉर्मेस के चलते उन्हें 2 करोड़ की बिडिंग में अहमदाबाद टीम ने अपने खेमे में जोड़ा था।

बेन स्टोक्स (Ben Stokes)

इंग्लैंड क्रिकेट टीम के टेस्ट कैप्टन और विश्व के बेहतरीन ऑलराउंडर बेन स्टोक्स को भी आईपीएल की बड़ी बोली में खरीदा जाता है।

बीते साल आईपीएल सीजन में बेन स्टोक्स पर लंबी बिडिंग चली थी। जिसमें चेन्नई की टीम ने उन्हें 16 करोड़ 25 लाख में अपने साथ जोड़ा था, लेकिन बेन स्टोक्स टीम के लिए सिर्फ 2 मैच ही खेल सके थे। बाकी की पूरा सीजन उन्होंने बेंच पर बिता दिया था।

Also Read: दीपक चाहर की जगह इस घातक गेंदबाज को मिला साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम में मौका!

जो रूट (Joe Root)

इंग्लिश बल्लेबाज जो रूट ने बीते आईपीएल सीजन मे ही डेब्यू किया था। उन्हें राजस्थान रॉयल्स फ्रैंचाइजी ने एक करोड़ में अपने साथ जोड़ा था, लेकिन उन्हें ज्यादा मुकाबलों में प्लेइंग इलेवन में जगह नहीं मिली। जो रुट ने सिर्फ 3 ही आईपीएल मैच खेले थे, जिसमें भी वो कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर पाए थे।

हैरी ब्रूक (Harry Brook)

आईपीएल में एक मोटी फीस लेने के बाद भी प्रदर्शन न कर पाने वाले खिलाड़ियों में इंग्लिश खिलाड़ी हैरी ब्रूक का नाम भी शामिल है। 24 साल के युवा खिलाड़ी हैरी ब्रूक ने अपना आईपीएल डेब्यू पिछले साल ही किया था।

उन्हें सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने 13 करोड़ 25 लाख में अपने साथ शामिल किया था, लेकिन खिलाड़ी ने कुछ खास प्रदर्शन नहीं किया था, जिसके चलते हैदराबाद फ्रैंचाइजी ने उन्हें रिलीज भी कर दिया है।

Also Read: IPL 2024: इन 3 खिलाड़ियों को रिलीज कर विराट कोहली की RCB ने की बड़ी गलती, हर हाल में इन्हें आईपीएल नीलामी में खरीदेंगे धोनी

Published on December 9, 2023 12:07 pm