RCB TEAM (विराट कोहली)

आईपीएल 2024 ऑक्शन से पहले सभी 10 टीमों ने अपने रिलीज खिलाड़ियों की लिस्ट पेश कर दी है। कुल 81 रिलीज किए खिलाड़ियों में कई नाम ऐसे हैं, जिनके ऊपर कई आईपीएल फ्रैंचाइजी की नजर रहने वाली है। जिसमें आज हम आपको आरसीबी के तीन ऐसे दिग्गज खिलाड़ियों के बारे में बता रहे हैं, जोकि इस सीजन महेंद्र सिंह धोनी की टीम का हिस्सा बनने की दावेदारी रखते हैं।

हर्षल पटेल

33 साल के हर्षल पटेल ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की तरफ से खेलते हुए साल 2021 में 32 विकेट लेकर पर्पल कैप अपने नाम की थी। फिर साल 2022 में 19 और 2023 में 14 विकेट अपने नाम किए। हर्षल पटेल ने विकेट खूब लिए, लेकिन डेथ ओवर्स में काफी रन भी खर्च किए। जिसके बाद आरसीबी ने उन्हें इस साल रिलीज कर दिया है।

आरसीबी ने हर्षल पटेल को 10 करोड़ में अपने साथ जोड़ा था। अब इस साल के ऑक्शन में हर्षल पटेल की गेंदबाजी को देखते हुए सीएसके उन्हें अपने साथ जोड़ सकती है।

हर्षल पटेल डेथ ओवर्स में काफी अच्छी यॉर्कर भी फेकते हैं, तो ऐसे में कप्तान महेद्र सिंह धोनी उन्हें काफी बेहतर इस्तेमाल कर सकते हैं।

वानिंदु हसरंगा

श्रीलंका के मेन स्पिनर वानिंदु हसरंगा भी पिछले सीजन आरसीबी का हिस्सा थे, लेकिन इस बार फ्रैंचाइजी ने इस अनुभवी गेंदबाज को ऑक्शन में उतारा है। वानिंदु हसरंगा का आरसीबी के साथ सफर काफी अच्छा रहा।

गेंदबाज ने कुल 26 मैचों में 35 विकेट अपने नाम किए हैं। साल 2022 आईपीएल वानिंदु हसरंगा ने 8.13 की इकोनॉमी से 26 विकेट चटकाए थे।

ऐसे में सीएसके लिए वानिंदु हसरंगा एक बेहतरीन ऑप्शन हो सकते हैं। चेन्नई की पिच पर स्पिनर्स काफी कमाल करते हैं। इसका सटीक उदाहरण हम पथिराना और महेंद्र सिंह धोनी की जोड़ी के तौर पर पिछले आईपीएल में देख चुके हैं।

जोश हेजलवुड

ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड को एक बार फिर सीएसके अपने साथ जोड़ने की कोशिश कर सकती है। आईपीएल 2021 में जोश हेजलवुड चेन्नई सुपरकिंग्स का ही हिस्सा थे। लेकिन इसके बाद को दो साल वो आरसीबी के साथ रहे।

हालांकि आईपीएल 2023 में वो चोटों से काफी परेशान रहे थे, सिर्फ तीन मैच खेलने के बाद ही वापस लौट गए थे। आईपीएल 2022 में आरसीबी के लिए खेलते हुए उन्होंने 12 मैचों में 20 विकेट लिए थे।

जोश हेजलवुड को उनकी किफायती गेंदबाजी के लिए जाना जाता है। अगर वो एक बार फिर सीएसके साथ जुड़ जाते हैं, तो टीम के लिए अच्छे गेंदबाज साबित हो सकते है। साल 2021 में सीएसके से खेलते हुए जोश हेजलवुड ने 9 मैचों में 11 विकेट अपने नाम कर लिए थे।

ALSO READ: IND vs SA: साउथ अफ्रीका टी20 सीरीज से पहले भारतीय टीम को लगा बड़ा झटका, बाहर हुआ ये घातक गेंदबाज

Published on December 7, 2023 11:46 am