SAKSHI DHONI ON MS DHONI

दुनिया के सफल और महानतम कप्तानों में से एक माने जाने वाले महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) हमेशा शांत मिजाज के रहने वाले खिलाड़ी माने जाते हैं, जो हर परिस्थिति में बेहद ही शांत और सहज व्यवहार अपनाते हैं. यही वजह है कि उनके इस सादगी पर कई लोग फिदा हो जाते हैं, पर इस वक्त महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) की पत्नी साक्षी ने धोनी को लेकर जो खुलासा किया है उसके बारे में शायद धोनी के किसी फैंस को कानो कान खबर नहीं होंगी.

धोनी को है इस चीज की बुरी लत

आपको बता दें कि महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) की पत्नी साक्षी ने धोनी की एक बुरी आदतों के बारे में चर्चा किया है और बताया है कि जब भी धोनी घर पर होते हैं और उनके पास खाली समय होता है, तो वह घंटों अपने मोबाइल फोन पर गेम खेलते हैं.

वह हमेशा अपने व्यवहार को सही ठहराने की कोशिश भी करते हैं. इतना ही नहीं आधी रात को वह अपने दोस्तों के साथ पब्जी और अन्य मोबाइल गेम खेलते हैं, जिससे दूसरों को काफी परेशानी होती है.

साक्षी ने आगे बताया कि धोनी ने गेम के लिए एक लत विकसित की है और उन्हें अक्सर इसे खेलते हुए देखा जाता है. वहीं कुछ लोगों ने मोबाइल गेम के प्रति उनके शौक पर अविश्वास व्यक्त किया है.

धोनी ने चेन्नई को जीताई आईपीएल की पांचवी ट्रॉफी

आईपीएल 2023 में चेन्नई सुपर किंग को अपनी कप्तानी में महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) ने आईपीएल का पांचवा खिताब जीताया. सीजन की शुरुआत से ही ये कहा जा रहा था कि धोनी का यह आखिरी सीजन हो सकता है, लेकिन धोनी (MS Dhoni) ने अभी ऐसी कोई अधिकारिक रूप से बातें नहीं कही है.

उन्होंने कहा है कि इस तरह का फैसला लेने के लिए अभी उनके पास काफी समय है. आपको बता दें कि आईपीएल की पांचवी ट्रॉफी जीतने के बाद धोनी की आंखों में आंसू था जिसे देखकर आधे लोगों को यह यकीन नहीं हो रहा था, क्योकि धोनी इमोशनल हो गए हैं. ऐसा पहले कभी नहीं हुआ था.

ALSO READ:Sachin Tendulkar ने सुनील गावस्कर और कपिलदेव को लगाई फटकार, कहा पैसे के लिए देश के युवाओं को कौन बर्बाद करता है

Published on June 3, 2023 4:08 pm