IPL ही नही अब साउथ अफ्रीका में टी20 लीग खेलते नजर आयेंगे महेंद्र सिंह धोनी, CSK ने खरीदी अपनी टीम
IPL ही नही अब साउथ अफ्रीका में टी20 लीग खेलते नजर आयेंगे महेंद्र सिंह धोनी, CSK ने खरीदी अपनी टीम

साउथ अफ्रीका में अगले साल से एक घरेलू टी20 लीग खेली जानी है. इस लीग में खेलने वाली टीमों को IPL  फ्रेंचाइज़ी ने खरीद लिया है. इस बात की पुष्टि खुद साउथ अफ्रीका क्रिकेट बोर्ड ने की है. इस लीग में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के मालिक ने भी एक टीम खरीदी है, जिसके बाद धोनी के लीग खेलने को लेकर अटकलें तेज़ हो गई हैं.

इन IPL  फ्रेंचाइज़ी ने खरीदी टीमें

CSK

साउथ अफ्रीका क्रिकेट ने एक प्रेस रिलीज़ जारी कर कहा,

“पिछले कुछ महीनों में कड़ी प्रक्रिया के बाद दक्षिण अफ्रीका की टी20 लीग के छह फ्रेंचाइजी मालिकों की पुष्टि की गई है.” साउथ अफ्रीका क्रिकेट बोर्ड ने बुधवार को एक बयान के ज़रिए बताया कि आईपीएल फ्रेंचाइजी मुंबई इंडियंस, चेन्नई सुपर किंग्स, लखनऊ सुपर जायंट्स, सनराइजर्स हैदराबाद, राजस्थान रॉयल्स और दिल्ली कैपिटल्स के मालिकों ने साउथ अफ्रीका में होने वाली टी20 लीग की सभी छह टीमों को खरीद लिया है.

ALSO READ:IND vs ZIM: ज़िम्बाब्वे के खिलाफ टीम इंडिया का शेड्यूल हुआ जारी, यह खिलाड़ी बनेगा भारतीय टीम का नया कप्तान !

धोनी भी होंगे इस लीग का हिस्सा

MS Dhonis

चेन्नई सुपर किंग्स के टीम खरीदे जाने के बाद कयास लगाए जा रहें हैं कि इस लीग में महेंद्र सिंह धोनी भी खलते हुए दिखाई देंगे. इस लीग को अगले साल जनवरी से खेला जाना है. धोनी ने शुरुआत से ही IPL  में चेन्नई सुपर किंग्स का हिस्सा रहे हैं. उन्होंने अपनी कप्तानी में टीम के चार बार आईपीएल ट्रॉफी और दो बार चैंपियंस लीग की ट्रॉफी दिलवाई है. धोनी के अलावा उम्मीद की जा रही है कि इस लीग में बाकी इंडियंस खिलाड़ी भी खेल सकते हैं.

ALSO READ:ICC ODI Player Ranking: जसप्रीत बुमराह से इस खिलाड़ी ने छिनी नंबर 1 की कुर्सी, रोहित-विराट को भी रैंकिंग में नुकसान

किस IPL  फ्रेंचाइज़ी ने खरीदी कौन सी टीम

IPL

इस लीग में शामिल होने वाली सभी 6 टीमों को IPL  फ्रेंचाइज़ी ने खरीद लिया है. इसमें चेन्नई के मालिक ने जोहान्सबर्ग फ्रेंचाइज़ी खरीदी, सनराइजर्स हैदराबाद के मालिकाना हक रखने वाले सन टीवी नेटर्वक लिमिटेड ने गक्बेरहा फेंचाइज़ी को खरीदा, राजस्थान रॉयल्स के मालिकाना हक रखने वाले रॉयल्स स्पोर्ट्स ग्रुप ने पार्ल फ्रेंचाइज़ी को खरीदा, मुंबई इंडियंस का मालिकाना हक रखने वाले रिलायंस इंडस्ट्री ने केप टाउन फ्रेचाइज़ी को खरीदा, लखनऊ सुपर जायंट्स का मालिकाना हक रखने वाले आरपीजीएस स्पोर्ट्स प्राइवेटेड लिमिटेड ने डरबन फ्रेंचाइज़ी को खरीदा और दिल्ली कैपिटल्स का मालिकाना हक रखने वाले जेडब्लयूएस ने प्रिटोरिया की फ्रेंचाइज़ी पर बोली लगाई.

ALSO READ:IND vs WI: वेस्टइंडीज दौरे पर भारतीय टीम को मिला शमी-बुमराह का रिप्लेसमेंट, दोनों की गैरमौजूदगी में मचाएंगे तबाही

Published on July 21, 2022 12:09 am