"मै झूक कर उसे सलाम करता हूँ" भारत की जीत के बाद रोहित शर्मा भी हुए विराट कोहली फैन, बताया सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज
"मै झूक कर उसे सलाम करता हूँ" भारत की जीत के बाद रोहित शर्मा भी हुए विराट कोहली फैन, बताया सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज

रोहित शर्मा: भारतीय क्रिकेट टीम (Indian Cricket Team) और पाकिस्तान क्रिकेट टीम के बीच आईसीसी टी20 विश्व कप 2022 ( ICC T20 World Cup 2022) का मैच खेला गया। 90 हजार दर्शको की क्षमता वाले एमसीजी स्टेडियम में टीम इंडिया ने बेहद रोमांचक मैच को 4 विकेट से आखिर गेंद में जीत किया।

कप्तान रोहित शर्मा ( Rohit Sharma) ने इस मैच के बाद खिलाड़ियों खासतौर पर विराट कोहली की काफी तारीफ की ओर इस इनिंग को उनकी अब तक की सबसे बेस्ट इन इनिंग का दर्जा भी दे दिया।

पिच के बारे में बताते हुए रोहित शर्मा ने कहा मेरे पास शब्द नहीं है इस मैच के लिए

भारत बनाम पाकिस्तान के बीच एक बेहद रोमांचक मैच खेला गया। जिसमे टीम इंडिया ने जीत अपने नाम की। टीम इंडिया की इस जीत के चर्चे लंबे वक्त तक याद किए जायेगे। जल्दी विकेट गिरने के बाद टीम ने अंतिम गेंद पर जीत हासिल की।

इस जीत के बाद कप्तान रोहित शर्मा ने कहा

“मैं ड्रेसिंग रूम में था। मेरे पास कोई शब्द नहीं बचा है। आपको इस तरह के खेल में कुछ इस तरह की उम्मीद करनी होगी। हम ज्यादा से ज्यादा समय तक खेल में बने रहना चाहते थे। वह महत्वपूर्ण साझेदारी हमारे लिए खेल बदलने वाला क्षण थी। पिच में कुछ था। अच्छा कैरी था। कुछ स्विंग और सीम। गेंदबाजी के नजरिए से देखना अच्छा है। उसके बाद उनकी (इफ्तिखार और मसूद) अच्छी साझेदारी हुई। उन्होंने अंत तक भी अच्छी बल्लेबाजी की”।

ये विराट कोहली की अब तक की सबसे बेस्ट पारियों में से एक : Rohit Sharma

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने विराट कोहली की तारीफ करते हुए कहा कि ये उनकी अब तक की सबसे बेस्ट पारियों में से एक है। रोहित शर्मा ने कहा

“हमें पता था कि इसका पीछा करने के लिए हमें अपनी त्वचा से बल्लेबाजी करनी होगी। वे दो खिलाड़ी (कोहली और पांड्या) अनुभवी हैं। शांत रहना और खेल को गहराई तक ले जाना बहुत महत्वपूर्ण था। हमारे आत्मविश्वास के लिए अच्छा है। इस तरह के निशान से बाहर निकलने के लिए हमेशा महत्वपूर्ण है। हम इसे जीतने की स्थिति में नहीं थे। जिस तरह से हमने जीत हासिल की वह हमारे लिए अधिक सुखद है। विराट ने जिस तरह से बल्लेबाजी की उसके लिए सलाम, वह भारत के लिए सबसे अच्छी पारी खेली है”।

Also Read : सौरव गांगुली ने की भविष्यवाणी इन 4 टीमों के बीच होगा टी20 वर्ल्ड कप 2022 का सेमीफाइनल, ये 2 बड़ी टीमें होंगी ग्रुप लीग से ही बाहर

फैंस का किया धन्यवाद

भारतीय क्रिकेट टीम जिस देश में मैच खेलती है वहां भारतीय प्रशंसको की कमी नहीं होती। खिलाड़ी कई बार विदेशी स्टेडियम में घरेलू मैदान जैसे सपोर्ट की बात भी करते हैं। MCG के मैदान पर भारत बनाम पाकिस्तान मैच में टीम इंडिया को काफी सपोर्ट मिला। विराट कोहली ने भी फैंस का धन्यवाद किया। रोहित शर्मा ने कहा

“मैं सभी को धन्यवाद देना चाहता हूं, यह देखना अद्भुत है। हम जहां भी जाते हैं, हमारे लिए उनका समर्थन बहुत महत्वपूर्ण है”।

Also Read : गौतम गंभीर ने बताया टी20 विश्व कप में किस टीम की गेंदबाजी है सबसे मजबूत और भारत-पाकिस्तान मैच में कौन बन सकता है विजेता

Published on October 23, 2022 7:15 pm