Rekha and Amitabh Bachchan

हाल ही में बाॅलीवुड एक्ट्रेस आथिया शेट्टी और क्रिकेटर के एल शादी के बंधन में बंधे। उनकी शादी में क्रिकेट जगत और बाॅलीवुड जगत के कई सितारे शामिल हुए थे। हालांकि यह पहला मौका नहीं है जब क्रिकेट जगत और बाॅलीवुड जगत का आपस में मिलाब हुआ है। 90 के दशक से ही क्रिकेट और बाॅलीवुड की जोड़िया साथ में रही है। उसी दशक की एक लव स्टोरी इन दिनों सुर्खियों में हैं।

इमरान खान के प्यार में थीं रेखा

90 के दशक में सिर्फ भारतीय क्रिकेट सितारे ही बाॅलीवुड के फैन और संबंध में नहीं थे बल्कि पाकिस्तान के क्रिकेटर भी उनके साथ संबंध और प्रेम थे। 90 के दशक में रेखा और अमिताभ बच्चन की प्रेम कहानी काफी मशहूर थी। लेकिन इन उनकी यह प्रेम कहानी यह अधूरी ही रह गई थी। रेखा अमिताभ से अलग हो गई।

इसके बाद पाकिस्तानी क्रिकेटर इमरान खान रेखा के प्यार में पड़ गए। उस वक्त दोनों की नजदीकियों का आलम ये था कि अखबारों में दोनों की शादी की खबर भी छपने लगी थी। सिर्फ रेखा ही नहीं उनके परिवार खासतौर से उनकी मां को भी इमरान काफी पसंद थे, लिहाजा वो खुश थीं कि उनकी बेटी की शादी उनसे हो जाए। उस समय दोनों की कुंडली मिलाने की भी खबरें सामने आई थी, लेकिन आखिर में दोनों की किस्मत ने साथ नहीं दिया। दोनों की शादी नहीं हो पायी।

ALSO READ:भारत को मिल गया अगला विराट कोहली, UP के लाल ने रणजी ट्रॉफी में शतक जड़ खटखटाया टीम इंडिया का दरवाजा

अब तक इमरान ने की तीन शादियाँ

वही आपको बता दें कि उस बीच इमरान खान ने एक इंटरव्यू में एक्ट्रेस के साथ शादी न करने की भी बात कही थी। उन्होंने कहा था कि एक्ट्रेस की कंपनी थोड़े समय के लिए ही ठीक है, जिसे वो इन्जॉय करके आगे बढ़ जाते हैं, लेकिन किसी एक्ट्रेस से शादी करने के बारे में वो नहीं सोचते। इस इंटरव्यू के बाद ये साफ हो गया था कि इस रिश्ते के टूटने की वजह इमरान ही थे।

हालांकि इसके बाद इमरान खान ने 1994 में 42 साल की उम्र में ब्रिटिश करोड़पति गोल्ड स्मिथ की बेटी जैमिमा गोल्ड स्मिथ से विवाह किया था।

इमरान खान ने रेहम खान से जनवरी 2015 में दूसरी शादी की थी और अक्टूबर 2015 में ही इनका तलाक हो गया था। इसके बाद इमरान ने बुशरा मानेका से तीसरी शादी की है।

ALSO READ: IND vs NZ: रद्द हो सकता है भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहला टी20 मैच, हैरान करने वाली है वजह

Published on January 26, 2023 3:57 pm