'Ramayana' के राम के भाई लक्ष्मण की हालत अब ऐसी हो गई है, जिसे देखकर आपकों भी आ जाएगी तरस
Ramayan Laxman then and now

टेलीविजन पर कई धार्मिक शो आते रहते हैं। आपको बता दें 1987 दूरदर्शन चैनल पर रामानंद सागर जी की रामायण (Ramayana) का प्रसारण हुआ था। यह रामायण 1987 से लेकर 1988 तक चली थी। रामानंद सागर जी की रामायण (Ramayana) में टीवी इंडस्ट्री के कई मशहूर कलाकार नजर आए थे, जिन कलाकारों ने इस रामायण में किरदार निभाया था वह आज भी लोगों के दिलों में राज कर रहे हैं। इस रामायण (Ramayana) को इतना पसंद किया गया कि इसे फिर से लॉकडाउन में प्रसारण करने की मांग की गई थी।

इस रामायण (Ramayana) में राम से लेकर सीता का किरदार भी काफी पसंद किया गया था। राम का किरदार अरुण गोविल और सीता का किरदार दीपिका चिखलिया ने निभाया था, लेकिन आज हमें इस आर्टिकल में रामायण (Ramayana) में लक्ष्मण के किरदार के बारे में बताएंगे। आपको बता दें लक्ष्मण के किरदार को भी काफी पसंद किया गया था। आइए जानते हैं उनके करियर से जुड़ी कुछ अहम जानकारी।

सुनील लहरी ने लक्ष्मण के किरदार में डाली जान

Untitled 12

रामायण (Ramayana) में लक्ष्मण के किरदार को ऐसा दिखाया गया जिसे आज भी पसंद किया जाता है दर्शकों को लक्ष्मण के किरदार ने अपनी तरफ खींच लिया। आपको बता दें लक्ष्मण का किरदार सुनील लहरी ने निभाया है। सुनील लहरी पहले विक्रम और बेताल और दादा दादी की कहानी में नजर आते थे। फिर इन्हें 1986 में रामानंद सागर जी ने अपने पास ऑडिशन के लिए बुलाया । जिसमें इन्हें लक्ष्मण के किरदार को करना था। उसे वक्त ऑडिशन के लिए करीब 100 लोग आए थे। लेकिन लक्ष्मण के किरदार को निभाने का मौका सुनील लहरी को दिया गया सुनील लहरी ने इस किरदार को इस तरह निभाया कि आज भी या लोगों के दिलों में बस चुके हैं लक्ष्मण के किरदार में सुनील लहरी ने ऐसी जान डाली की यह दर्शक के दिलों में आज भी बसे हैं।

ALSO READ: KKR vs PBKS: प्रीटी जिंटा की टीम पर मिली जीत के बाद खुश हुए शाहरुख खान, आंद्रे रसेल के लिए कही ये बड़ी बात

सुनील लहरी ने की दो शादियां

सुनील लहरी

आपको बता दें लक्ष्मण के किरदार निभाने वाले सुनील लहरी का जन्म 9 जनवरी 1961 में हुआ था। सुनील लहरी ने टीवी सीरियल मे ही नहीं बल्कि इन्होंने फिल्मों में भी काम किया है। सुनील लहरी ने बहारों की मंजिल, आजा मेरी जान, जन्म कुंडली जैसी आदि फिल्मों में नजर आए हैं। आपको बता दें सुनील लहरी ने अपनी पर्सनल लाइफ में दो लड़कियों से शादी की है।

सुनील लहरी की पहली पत्नी का नाम राधिका सेन है, वहीं राधिका सेन से तलाक के बाद इन्होंने भारती पाठक से शादी की। आपको बता दें सुनील लहरी का एक बेटा है जो अब काफी बड़ा हो गया है और काफी हैंडसम दिखता है उसका नाम कृष पाठक है। सुनील लहरी अब एक्टिंग से काफी दूर रहते हैं। अभी हाल ही में रामायण के सभी कलाकार द कपिल शर्मा के शो में पहुंचे थे, जहां पर राम सीता और लक्ष्मण यानी सुनील लहरी भी पहुंचे थे। अब तो सुनील लहरी काफी बदल चुके हैं, उनका स्टाइल उनका लुक पूरा बदल चुका है।

Read more- रामायण के सीता की बेटी को देख भूल जाएंगे बॉलीवुड हसीनाओं की खूबसूरती, लाइमलाइट से दूर करती है ये काम

Published on April 2, 2022 7:53 pm