Ajay Devgn Fight

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता अजय देवगन (Ajay Devgn) ने कल अपना जन्मदिन मनाया है । अजय देवगन अब 53 साल के हो चुके हैं। अजय देवगन (Ajay Devgn) को जन्मदिन की उनके फैंस से लेकर बॉलीवुड के कई सुपर स्टारों ने बधाइयां दी हैं। अजय देवगन (Ajay Devgn) ने अपने करियर की शुरुआत फिल्म फूल और कांटे से की थी। उनके जन्मदिन पर उनसे जुड़ा एक किस्सा सोशल मीडिया पर जोरों से वायरल हो रहा है। आपको बता दें अजय देवगन (Ajay Devgn) को स्टंट करना काफी पसंद है। बचपन में अजय अपने कॉलेज में भी हीरो बनकर रहते थे। आए दिन वह कॉलेज के लोगों से झगड़ते रहते थे। इसका खुलासा खुद अजय देवगन ने किया था।

अपने कॉलेज में भी रहते थे हीरो की तरह

अजय देवगन (Ajay Devgn) ने टीवी शो यारों की बारात में इस बात का खुलासा किया था कि वह कॉलेज में खूब हीरो गिरी करते थे। उनका कॉलेज के लोगों के साथ कई बार झगड़ा भी हो जाता था और वह लोगों की जमकर पिटाई करते थे और अजय देवगन भी खूब पिटे जाते थे। एक बार तो हद हो गई लोग गैंग लेकर आए और अजय देवगन पर हावी हो गए।

ALSO READ: कुंवारे नहीं रहे सलमान खान, 56 की उम्र में सोनाक्षी सिन्हा से रचाई शादी? तस्वीर हुई वायरल अब सच आया सामने

लोग करने लगे पिटाई

Ajay Devgn
इसी शो के दौरान अजय देवगन (Ajay Devgn) ने बताया कि एक बार तो लोग गैंग बना कर आए और उन्हें पीटने लगे। वहां पर उनके साथ साजिद खान भी मौजूद थे और शो के दौरान भी साजिद खान मौजूद थे। आगे की घटना अजय देवगन ने साजिद खान से बताने को कहा। साजिद ने बताया कि एक सफेद रंग की जीत में अजय देवगन और वह दोनों घूमने निकले थे हॉलीडे होटल की करीब में ही एक पतली गली थी। एक बच्चा पतंग लेकर पीछे दौड़ता हुआ गाड़ी के आगे आ गया, हालांकि अजय देवगन ने ब्रेक लगा दिया बच्चे को जरा से भी चोट नहीं आई लेकिन वह सहम गया था। जिसके बाद वहां पर खड़े लोगों ने आकर उन्हें खेल लिया लगभग डेढ़ सौ से ज्यादा लोग थे। लोगों ने कहा कि तुम को अमीर लोगों गाड़ी से चलाते हो।

साजिद और अजय कुछ बोलते उससे पहले ही लोगों ने उन्हें पीटना शुरू कर दिया, हालांकि 10 मिनट बाद अजय देवगन के पिता कोई खबर के बारे में पता चला तो उन्होंने तुरंत अपने बेटे को आकर बचाया। अजय देवगन के पिता करीब 150 लोगों को लेकर वहां पर मौजूद हुए।

ALSO READ-‘Ramayana’ के राम के भाई लक्ष्मण की हालत अब ऐसी हो गई है, जिसे देखकर आपकों भी आ जाएगी तरस

Published on April 3, 2022 10:24 pm