नवरात्रि के पहले ही दिन धड़ाम हुई सरसों तेल की कीमत, जानिए क्या रह गई है नई कीमत
नवरात्रि के पहले ही दिन धड़ाम हुई सरसों तेल की कीमत, जानिए क्या रह गई है नई कीमत

लगातार बढ़ती महंगाई की वजह से लोग परेशान हैं। रसोई गैस सिलेंडर, तेल, चावल, आटा, दाल के दाम आसमान छू रहें है। इसी के साथ ही सरसों तेल के दाम में 22 सितंबर को गिरावट हुई थी और सरसों तेल का दाम ₹155 प्रति लीटर पहुंच गया।

लगातार बढ़ रही महंगाई

देश में महंगाई लगातार बढ़ती जा रही है। ऐसे में आम आदमी परेशान है। जनता सरकार की ओर उम्मीदों से देख रही है लेकिन हालात में कोई सुधार नहीं हो रहा है।

सरसों तेल की बात करें तो विभिन्न राज्यों में सरसों के तेल के दाम में बढ़ोतरी हो रही है। तो वहीं यूपी में सरसों तेल के दाम में थोड़ी राहत जरूर मिली है। अगस्त में सरसों के तेल का दाम 811 रुपए प्रति लीटर था जो कि सितंबर में घटकर ₹155 प्रति लीटर हो गया है।

ये भी पढ़ें-Gold Price: 4000 रूपये सस्ता हुआ सोना, नवरात्री के पहले दिन जानिए क्या रह गई है सोने की कीमत

पेट्रोलियम पदार्थ महंगा होने के कारण बढ़े घरेलू सामान के दाम

बता दें कि पेट्रोलियम पदार्थ के महंगा होने की वजह से घरेलू सामान के दाम लगातार बढ़ रहे हैं और लोगों की जेब पर बोझ पड़ रहा है। सरसों तेल का दाम सातवें आसमान पर है और यूपी में सरसों के तेल के दाम में गिरावट दर्ज की गई। बता दें कि प्रदेश में सरसों के तेल का दाम ₹155 प्रति लीटर है। यूपी के तिलहन बाजार में सरसों के तेल का दाम लगातार गिर रहा है।

बात करें हाथरस की तो यहां ₹144 प्रति लीटर सरसों तेल मिल रहा है। 19 सितंबर को शाहजहांपुर में ₹151 प्रति लीटर सरसों के तेल का दाम था वही कानपुर में 180 था। हमीरपुर में 162 के प्रति लीटर सरसों के तेल का दाम है जो कि सबसे ज्यादा है हमीरपुर में 7 अगस्त को सरसों के तेल का दाम ₹162 प्रति लीटर था।

ये भी पढ़ें-PRICE DROP: नवरात्री से पहले सरसों तेल के दाम में आई अब तक की सबसे बड़ी गिरावट, मात्र इतने में खरीदें 1 लीटर तेल

Published on September 26, 2022 8:44 pm