4000 रूपये सस्ता हुआ सोना, नवरात्री के पहले दिन जानिए क्या रह गई है सोने की कीमत
4000 रूपये सस्ता हुआ सोना, नवरात्री के पहले दिन जानिए क्या रह गई है सोने की कीमत

इन दिनों त्योहारों का सीजन चल रहा है। नवरात्रि शुरु हो चुका और दिवाली का समय भी नजदीक है। ऐसे में बाजार ग्राहको से गुलजार है। लोग जमकर खरीदकारी कर रहे हैं। कोई नवरात्रि की खरीदारी कर रहा है, तो कोई दिवाली की तैयारी कर रहा है। ऐसे में सोने चांदी के दामों में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है।

सोना खरीदने का सुनहरा अवसर

अगर आप भी सोना चांदी खरीदना चाहते हैं तो आपके लिए बहुत अच्छा मौका है। अगर आप इस समय सोना खरीदेंगे तो आपके लिए अच्छा रहेगा। सोने चांदी के दामों में गिरावट आया है।  उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में सोने और चांदी के दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ है, वहीं आगरा में सोने का दाम बढ़ गया है। गोरखपुर में सोने के दाम में बढ़ोतरी हुई है। चांदी के दाम में गिरावट आई है।

लुढक गया चांदी का दाम

बता दें कि सोना 52000 प्रति 10 ग्राम और चांदी 58000 प्रति किलो के हिसाब से बेचा जा रहा है। सोना लगभग 4000 और चांदी ₹21800 सस्ता हुआ है।

ये भी पढ़ें- नवरात्री शुरु होते ही फल और मेवा के बढ़े दाम, जानिए क्या है अब नई कीमत

 सोने और चांदी के दाम में आई गिरावट

बता दें कि कि सोना 52800 प्रति 10 ग्राम और चांदी 57600 प्रति किलोग्राम है। त्योहार को  ध्यान में रखते हुए सोना और चांदी के दामों मे गिरावट होता है। ग्राहक इन दिनों त्याहारों को ध्यान में रखकर जमकर खरीदारी कर रहे हैं।

22 और 24 कैरेट सोने में अंतर

24 कैरेट गोल्ड को सबसे शुद्ध माना जाता है और 22 कैरेट लगभग 91 प्रतिशत शुद्ध होता है। 22 कैरेट सोने में  9 प्रतिशत अन्य धातु जैसे तांबा, चांदी, जिंक मिलाकर जेवर बनाया जाता है। जबकि 24 कैरेट सोना सबसे शुद्ध होता है। 24 कैरेट गोल्ड से आभूषण नहीं बनाए जा सकते। इसलिए ज्यादात्तर दुकानदार 22 कैरेट में सोना बेचते हैं।

ये भी पढ़ें-GOLD PRICE: 6000 रुपए सस्ता बिक रहा है सोना, अब मात्र इतने में घर ले जायें 1 तोला GOLD

Published on September 26, 2022 6:14 pm