Placeholder canvas

नवरात्री शुरु होते ही फल और मेवा के बढ़े दाम, जानिए क्या है अब नई कीमत

शारदीय नवरात्रि की शुरुआत आज यानी की 26 सितंबर से शुरु को हो चुका है। 2 साल तक इस त्यौहार को लोग मना नहीं पा रहे थे, क्योंकि उस दौरान कोरोना महामारी का दौर था। एक तरफ जहां लोगों के मन में त्योहारों के लिए खुशी है तो वहीं दूसरी तरफ महंगाई की मार भी लोगों पर पड़ रही है। त्योहारों का सीजन शुरू होते ही सभी चीजों के दाम आसमान छूने लगे हैं। ऐसे में खाद्य सामान जैसे फल और मेवा के दाम में आग लगने लगी है।

फलों के दाम में सेब, केला, अनार और मेवा में बादाम किसमिस मखाना छुहारा के दामों में बढ़ोतरी हो गई है। इसका सीधा असर लोगों के जेब पर पड़ रहा है। ऐसे में लोगों ने नवरात्र से जुड़ी सामग्री खरीदनी शुरू कर दी है, जिससे उन्हें महंगाई की मार झेलनी पड़ रही है।

 ड्राई फ्रूट के दाम में हुई बढ़ोतरी

बता दें कि त्योहारों के आते ही ड्राई फ्रूट के दाम आसमान छूने लगे हैं। ऐसे में गोरखपुर, बिहार, देवरिया छपरा, गोपालगंज सिवान में जो 1 सप्ताह पहले फल की बेटी का दाम जो ₹500 था वह बढ़कर 700 हो गया है। ऐसे में दुकानदारों से लेकर ग्राहक सब परेशान हैं। इस बार नवरात्रि में फलों के दाम में 20% का उछाल आया है और बहुत ही ज्यादा फलों के दाम बढ़ गए हैं।

ये भी पढ़ें- LPG Cylinder Price: 300 रूपये सस्ता हुआ रसोई गैस, अब मात्र इतने में ले जा सकते हैं भरा हुआ सिलेंडर

यह फलों के ताजे रेट

बता दें कि सेब का दाम ₹80 से बढ़कर ₹120 हो गया है। वहीं अनार के दाम में बढ़ोत्तरी हुई है। मौसमी 40 से 50 और केला 40 से 60 या 70 का बिक रहा है।

 ड्राई फ्रूट के बढ़े दाम

फलों के दाम के साथ ही साथ मेवों के दाम में भी बढ़ोतरी हुई है। किसमिस 250-320 से 280-360, छुहारा 250-300 से 300-350, बादाम 850-900 से 900-950, मखाना 650-700 से 750-800, पिस्ता का दाम 1100-1200 से 1300-1400, काजू का दाम 700-750 से 750-800 गुड़ 40 से 50 और चीनी 40 से 45 रुपए महंगे हो गए हैं।

ये भी पढ़ें- दीप्ति शर्मा के चार्ली डीन के मांकडिंग पर MCC ने दिया बड़ा बयान, अंग्रेजो के मुंह पर जड़ा तमाचा