MUMBAI INDIANS

Mumbai Indians: इंडियन प्रीमियर लीग ( IPL ) की सबसे सफल टीम मुंबई इंडियंस ( Mumbai Indians) ने पिछले सीजन आईपीएल 2022 में टीम के बेहद निराश करने वाले परिणाम के बाद अपने मुख्य कोच के पैड में बदलाव किया है। विश्व क्रिकेट के एक दिग्गज खिलाड़ी को लेकर मुंबई इंडियंस टीम ने अपनी टीम के भागदौड़ उन्हें सौप दी है। ये खिलाड़ी विश्व क्रिकेट में काफी अच्छे दर्जे के खिलाड़ी का रुतबा रखते हैं।

मुंबई इंडियंस के हेड कोच बने साउथ अफ्रीका के ये दिग्गज

साउथ अफ्रीका क्रिकेट टीम के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी मार्क बाउचर ( Mark Boucher) को टीम का हेड कोच नियुक्त किया गया है। पूर्व साउथ अफ्रीकी खिलाड़ी मार्क बाउचर ( Mark Boucher) श्रीलंका क्रिकेट टीम के दिग्गज महिला जयवर्धने ( Mahela Jayawardene) को रिप्लेस करेंगे।

इंडियन प्रीमियर लीग की सबसे सफल टीम मुंबई इंडियंस पिछले दो सीजन आईपीएल 2021 और आईपीएल 2022 में प्लेऑफ में भी जगह नहीं बना पा रही थी। साथ ही इस साल टीम में प्वाइंट टेबल में सबसे नीचे स्थान पर टूर्नामेंट खतम किया। IPL 2022 में एमआई 14 मैचों में से मात्र 4 मैच ही जीत सकी। 10 मैच में हार मिली।

टीम इंडिया को दे चुके हैं हार Mark Boucher

टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा बार खिलाड़ियों को आउट करने वाले विकेटकीपर खिलाड़ी मार्क बाउचर ( Mark Boucher) का इंटरनेशनल क्रिकेट में कोचिंग करने का बेहतरीन अनुभव है। इस साल की शुरुआत में जब भारतीय क्रिकेट टीम ने साउथ अफ्रीका टीम के साथ मैच के लिए सीरीज दौरा किया था।

तब मार्क बाउचर ( Mark Boucher) साउथ अफ्रीका क्रिकेट टीम के कप्तान थे। इस दौरे में टीम इंडिया को टेस्ट और वन डे इंटरनेशनल दोनों में ही हार मिली थी। जिसके बाद ही विराट कोहली ने टेस्ट कप्तानी भी छोड़ दी थी।

Also Read : IND vs AUS 2022: भारत के लिए रवाना हुए ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी, देखें पूरा शेड्यूल और जानिए कैसे FREE में देख सकते हैं LIVE

कोचिंग के उस्ताद माने जाते हैं Mark Boucher

साउथ अफ्रीका के विकेटकीपर खिलाड़ी मार्क बाउचर ( Mark Boucher) को दक्षिण अफ्रीका टीम के लिए 2019 में मुख्य कोच बनाया गया था। मार्क बाउचर जब टीम के मुख्य कोच थे तब साउथ अफ्रीका क्रिकेट टीम ने 11 टेस्ट, 12 वनडे और 23 टी20 इंटरनेशनल मैचों में जीत दर्ज की है। जिसके बाद दिग्गज को कोचिंग का महारथी कहा जा सकता है।

Also Read : IND vs AUS: भारत दौरे से पहले ही ऑस्ट्रेलिया को लगा तगड़ा झटका, स्टार्क समेत चोटिल हुए ये 3 खिलाड़ी, बेहद कमजोर हुई ऑस्ट्रेलियाई टीम

Published on September 16, 2022 11:24 pm