रोहित शर्मा के आगे फेल हुई हार्दिक पंड्या की कप्तानी, हिटमैन के इस फैसले से मुंबई इंडियंस ने जीता रोमांचक मैच
रोहित शर्मा के आगे फेल हुई हार्दिक पंड्या की कप्तानी, हिटमैन के इस फैसले से मुंबई इंडियंस ने जीता रोमांचक मैच

इंडियन प्रीमियर लीग ( IPL 2022) में 51वां मैच मुंबई इंडियंस ( Mumbai Indians) और गुजरात टाइटंस ( Gujrat Titans) के बीच खेला गया। इस मैच में गुजरात टाइटंस ( GT) ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फ़ैसला किया। जिसके बाद मुंबई इंडियंस ( MI) ने टीम डेविड की विस्फोटक बल्लेबाजी के चलते पहले बल्लेबाजी करते हुए 6 विकेट के नुकसान पर 177 रन बनाए। जवाब में गुजरात टाइटंस की टीम ने ये लक्ष्य हासिल नहीं कर पाई और रोमांचक मैच में हार गई। गुजरात टाइटंस की तरफ से दो खिलाड़ियों ने अर्धशतकीय परियां खेली है लेकिन टीम को जीत नही दिला सके।

अंतिम ओवर में डेनियल सैम ने जिताया मैच

मुंबई इंडियंस की तरफ से अंतिम ओवर में डेनियल सैम गेंदबाजी के लिए आये। तब गुजरात टाइटंस की तरफ से राहुल तेवतिया और डेविड मिलर स्ट्राइक पर थे और गुजरात को जीत के लिए 9 रन की दरकार थी। लेकिन पहली ही गेंद पर 1 रन और दूसरी पर शून्य के बाद राहुल तेवतिया रन आउट हुए। जिसके बाद राशिद खान बल्लेबाजी के लिए आए। चौथी गेंद पर राशिद खान का कैच ड्रॉप और एक रन। जिसके बाद गेंदबाज ने अंतिम दोनों गेंद पर कोई रन नहीं दिया। अंतिम ओवर में डेनियल सैम ने मात्र 3 रन दिए।

मुंबई इंडियंस ने बनाए 177 रन

रोहित शर्मा और इशान किशन

मुंबई इंडियंस की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 177 रन बनाए। मुंबई इंडियंस के दोनों सलामी बल्लेबाज ईशान किशन और रोहित शर्मा ने अच्छी शुरुआत दी। पूरे सीजन में मुंबई इंडियंस की तरफ से सलामी बल्लेबाजी की कमी साफ तौर कर दिख रही थी। गुजरात टाइटंस के खिलाफ मैच में ईशान किशन ने 155 के स्ट्राइक रेट से 29 गेंदों पर 45 रन बनाए। जिसमें खिलाड़ी ने 5 चौके ओर एक छक्का लगाया। जबकि कप्तान रोहित शर्मा ने 153 के स्ट्राइक रेट से 28 गेंदों पर 43 रन बनाए। जिसमें 5 चौके ओर दो छक्के शमिल हैं। इसके बाद लगातार गिरते विकेट से मुंबई इंडियंस की पारी लड़खड़ाई। मिडिल ऑर्डर में सूर्यकुमार यादव ( 13), तिलक वर्मा ( 21), कायरन पोलार्ड ( 4) और डेनियल सैम ( 0) पर लौट गए।

लेकिन अंत में टिम डेविड ने अक्रामक रूप से बल्लेबाजी की। 21 गेंदों में लगभग 210 के स्ट्राइक रेट से 44 रन बनाए। गुजरात टाइटंस के खेमे से राशिद खान ने सबसे किफायती 6 की इकॉनमी से दो विकेट लिए। इसके अलावा अल्ज़ारी जोसेफ, लॉकी फर्गुसन में एक और प्रदीप सांगवान ने एक-एक विकेट लिया।

ALSO READ: उन्मुक्त चंद के बाद एक और भारतीय खिलाड़ी ने किया अमेरिका का रुख, अब भारत के खिलाफ खेलता नजर आएगा विश्व कप

गुजरात टाइटंस की लगातार दूसरी हार

Hardik Pandya

हार्दिक पांड्या की फ्रेंचाइजी गुजरात टाइटंस ने अपनी पुरानी फ्रेंचाइजी मुंबई इंडियंस से इस लीग में अपना लगातार दूसरा मैच हारा। अंतिम ओवर की चौथी गेंद पर राशिद खान का कैच छुटने के बाद भी 5 रन से मैच हार चुकी है। गुजरात टाइटंस के हाथ से मुंबई इंडियंस ने ये मैच छीन लिया है और अब गुजरात टाइटंस को प्ले ऑफ में जाने के लिए एक और मैच का इंतजार करना होगा।

टीम के रन की बात करें तो, गुजरात टाइटंस के दोनों सलामी बल्लेबाज ने अर्धशतक लगाया है। रिद्धिमान साहा ने 40 गेंदों पर 54 रन की पारी खेली, जिसमे 6 चौके और दो छक्के लगाए हैं। वहीं शुभमन गिल ने 36 गेंदों पर 52 रन बनाए। इस पारी में 6 चौके और दो छक्के शमिल हैं। गुजरात टाइटंस की पारी के दोनों ही नायक खिलाड़ियों का विकेट 13वें ओवर में गिरा। जिसके बाद गुजरात टाइटंस की पारी कुछ लड़खड़ाई जिससे मैच अंतिम ओवर तक पहुंचा और मैच रोमांचक भी हुआ। मिडिल ऑर्डर में कप्तान हार्दिक पांड्या ( 26), साई सुंदरन ( 14) और राहुल तेवतिया ने ( 3) रन बनाए। वहीं मुरुगन अश्विन ने दो और कायरन पोलार्ड ने एक विकेट लिया।

ALSO READ: IPL 2022: मुंबई इंडियंस की जीत के बाद सोशल मीडिया पर छाए डेनियल सैम्स, इस भारतीय खिलाड़ी को टीम से बाहर करने की उठी मांग

Published on May 7, 2022 12:12 am