team india

IPL 2023 Players Auction Final List: आईपीएल के अगले सीजन (IPL 2023) के लिए सभी फ्रेंचाइजी 23 दिसंबर के इंतजार में हैं। 23 दिसंबर को कोच्चि में कुल 405 खिलाड़ियों की किस्मत का फैसला होगा। बीसीसीआई ने इसकी पूरी तैयारी भी कर रखी है। तो वहीं मिनी ऑक्शन में 273 भारतीय खिलाड़ी और 132 विदेशी खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। अब इसमें 405 खिलाड़ियों की लिस्ट में सिर्फ 2 ही भारतीय ऐसे हैं, जिनकी बेस प्राइस 1 करोड़ रुपये है। इन दोनों ही खिलाड़ियों को हाल -फिलहाल टीम से बाहर रखा गया है।

सिर्फ दो खिलाड़ियों का बेस प्राइस एक करोड़

आईपीएल 2023 के मिनी ऑक्शन में लीग को सभी 10 फ्रेंचाइजी में महज 87 स्लॉट खाली हैं। यानी इस मिनी ऑक्शन में सिर्फ 87 खिलाड़ी ज्यादा से ज्यादा खरीदे या सकते हैं। सबसे ज्यादा बेस प्राइस 2 करोड़ रुपये की बेस प्राइस है, इस प्राइज के खिलाड़ियों की कुल संख्या 19 खिलाड़ी है और ये सभी विदेशी खिलाड़ी हैं।

इसके बाद आता है बेस प्राइज 1.5 करोड़, जिसमें कुल 11 खिलाड़ी शामिल हैं। तो वहीं इसके बाद बेस प्राइस 1 करोड़ है। इस लिस्ट में टोटल 20 खिलाड़ियों के नाम हैं। इन 20 खिलाड़ियों में 2 भारतीय खिलाड़ी हैं। इसका मतलब है कि इन दोनों में से जिस खिलाड़ी पर भी बोली लगेगी उसका करोड़पति बनना पक्का है। ये दोनों भारतीय खिलाड़ी मनीष पांडे और मयंक अग्रवाल हैं।

पिछले सीजन में थे कप्तान, इस बार टीम में शामिल होने का इंतजार

आईपीएल के पिछले सीजन ( IPL 2023) में मयंक अग्रवाल पंजाब किंग्स (Punjab Kings) के कप्तान थे। लेकिन टीम के कुछ खास प्रदर्शन न कर पाने के बाद मयंक अग्रवाल (Mayank Agarwal) की जगह इस साल शिखर धवन (Shikhar Dhawan) को कप्तान बनाया गया है।

साथ ही मयंक अग्रवाल को रीलीज भी कर दिया था। मयंक अग्रवाल (Mayank Agarwal) ने टीम इंडिया के लिए 21 टेस्ट मैचों में 41.33 की औसत से 1488 रन बनाए हैं।

Also Read: IPL 2023: 3 बड़े खिलाड़ी जिन्हें आईपीएल 2023 के मिनी ऑक्शन में खरीद सकती है राजस्थान रॉयल्स

मनीष पांडे 2021 में आए थे आखिरी बार नज़र

एक समय पर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शतक बनाने के बाद मनीष पांडे (Manish Pandey) अब टीम इंडिया से लगातार बाहर हैं। पिछले आईपीएल सीजन में मनीष पांडे लखनऊ सुपर जायंट्स का हिस्सा था। जहां खिलाड़ी कुछ खास कमाल नहीं कर सके और फ्रेंचाइजी में उन्हें रीलीज कर दिया।

मनीष पांडे ने अब तक टीम इंडिया (Team India) के लिए 39 टी-20 इंटरनेशनल मुकाबलों में 44.31 औसत और 126.15 की स्ट्राइक रेट से 709 रन बनाए हैं। उन्होंने इंडिया के लिए आखिरी मैच जुलाई 2021 में खेला था।

Also Read: IPL 2023: आईपीएल मिनी ऑक्शन में बांग्लादेश के इन तीन खिलाड़ियों पर होगी पैसों की बरसात, नंबर 1 की 10 करोड़ पार हो सकती है कीमत

Published on December 14, 2022 8:50 am