IPL
IPL Trophy during day two of the TATA Indian Premier League Player Auction held at the ITC Gardenia hotel in Bengaluru on the 13th February 2022 Photo by Arjun Singh / Sportzpics for IPL

इंडियन प्रीमियर लीग के बढ़ते स्वरूप से अब इसकी कमाई का पैमाना भी काफी बढ़ गया है। ऑयल 2022 में दो नई टीम को खिलाया गया था। गुजरात टाइटंस और लखनऊ सुपर जायंट्स के लीग में शामिल होने के बाद मीडिया वेबसाइट के मुताबिक अब बीसीसीआई को इस साल 12,000 करोड़ का फायदा पहुंचा था। इसी के साथ ही अब आईपीएल लीग मीडिया राइट्स जोकि लाइव टेलीकास्ट के साथ टेलीविजन, एप और विदेशो के लिए होंगे। इससे बड़ा फायदा ही सकता हैं। आईपीएल में 15 सीजन पूरा कर लेने के बाद अब 16वें सीजन के लिए मीडिया राइट्स की तैयारी शुरू कर दी है। जानिए क्या है पूरा मामला…

जल्द लगेगी मीडिया राइट्स की बोली

WhatsApp Image 2022 06 07 at 6.37.11 PM 3 e1654622435562

आईपीएल के 15 संस्करण के बाद अब 2023 यानी 16वे सीजन के लिए मीडिया राइट्स कर जल्द बोली लगेगी। इसी के साथ ही बीसीसीआई में इस साल कुछ बड़े बदलावों के संकेत भी दिए हैं। मीडिया राइट्स की पूरी तैयारी कर ली है। जिसके बाद 12 जुलाई को नीलामी की शुरुआत की जायेगी। जिसके बाद अब 24 से 48 घंटो में इसकी जानकारी सार्वजनिक की जा सकती है।

Also Read : मात्र 20 लाख में खरीदे गए इन 3 खिलाड़ियों ने IPL 2022 में मचाया कोहराम, लाखों में दिखाया करोड़ो का प्रदर्शन

ये पांच कंपनियां हैं रेस में

WhatsApp Image 2022 06 07 at 6.36.53 PM e1654622497438

आईपीएल 2023 से मीडिया राइट्स के लिए पांच कंपनियों ने काफी दिलचस्पी दिखाई हैं। ये पांच मीडिया ओर एंटरटेनमेंट वर्ल्ड की काफी बड़ी कंपनियां हैं। टाइम्स आफ इंडिया की एक रिपोर्ट के मुताबिक आइपीएल मीडिया राइट्स को खरीदने में सोनी, ज़ी, डिजनी प्लस हॉटस्टार, वायकाम 18 और एमेजन लाइन में खड़ी हैं।

बीते सोमवार को 12 जुलाई को होने वाली इस नीलामी के लिए माक आक्शन भी किया गया। अब 12 जुलाई को 2023 से लेकर 2027 तक के लिए फाइनल नीलामी की जाएगी। बीसीसीआई बोर्ड के मुताबिक इस बार नीलामी नए तरीके से की जाएगी। बता दें, पिछली बार बीसीसीआई को मीडिया राइट्स से 16,347 करोड़ रुपये की कमाई हुई थी। लेकिन इस बार ये अंदाजा है कि बोर्ड को नीलामी से 35 से 40 हजार करोड़ रुपये की कमाई होगी। जोकि पिछली बार के मुकाबले लगभग दो गुना ज्यादा ही सकता है।

Also Read : ख़त्म होने वाला है IPL के मीडिया राइट्स, अब इन 4 कंपनियों में है टक्कर, BCCI होगी मालामाल, 50 हजार करोड़ तक होंगे खर्च!

Published on June 8, 2022 8:49 am