IPL

इंडियन प्रीमियर लीग IPL दुनिया की सबसे प्रसिद्ध और सबसे ज्यादा देखी जाने वाली लीग है। इस लीग के खिलाड़ियों के ऑक्शन के बाद अब मीडिया राइट के ऑक्शन का नंबर आ गया हैं। विश्व की सबसे महंगी (IPL) लीग के Media Rights के लिए ना सिर्फ भारतीय बाकी विदेशी कंपनिया भी बोली लगाने के लिए मैदान पर उतरेंगी। इससे बीसीसीआई को पिछले सालों से ज्यादा फायदा होने की उम्मीद है। जानिए कौन कौन है IPL Media Rights की रेस में….

वर्तमान में Star India के पास हैं राईट

1638282983 AI 0219 1

वर्तमान समय में आईपीएल के मीडिया राइट स्टार इंडिया के पास है। स्टार इंडिया ने 2018 से 2022 तक पांच साल के लिए ये अधिकार 16,347.50 करोड़ रुपये में बोली में खरीदे थे। अप्रैल और मई में 2022 में ये कॉन्ट्रैक्ट खतम हो जायेंगे।

इन कंपनियों में राइट्स के लिए टक्कर

hotstar

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के लीगल मीडिया राइट के लिए स्टार और डिज्नी इंडिया, सोनी पिक्चर्स नेटवर्क्स इंडिया, वायकॉम18 और अमेजन जैसी कई कंपनियां शामिल है। इकोनॉमिक टाइम्स अखबार के मुताबिक इस बार मीडिया राइट्स तीन गुना कीमत में बिक सकते हैं। 2023 से 2027 तक के बीच के लिए लीगल मीडिया राइट्स के लिए ऑक्शन आने वाले तीन से चार महीने में आयोजित हो सकता है। जिसके लिए 50 हजार करोड़ रुपए तक खर्च जो सकते हैं।

पैसा कमाने के साथ अन्य फायदे भी

ipl

स्टार इंडिया के द्वारा IPL राइट्स खरीदने के बाद ये बात सामने आई थी कि ज्यादा रकम खर्च की है। जबकि कम्पनी की ओर से हॉटस्टार एप को इसका हिस्सा बना दिया गया। साथ ही सब्क्राइसर भी बढ़ गए। किसी राइट को खरीदने का सबसे बड़ा फायदा यही सामने आया है।

ALSO READ: IPL 2022: ‘अपने आप पर बोली लगते देख ऐसा लगता है कोई पालतू जानवर हूं’, नीलामी में बिकने के बाद CSK खिलाड़ी ने जताई चिंता

पहले आईपीएल में 8200 करोड़ में बिके थे लीगल राइट

IPL

IPL की शुरुआती सीजन 2008 में 10 साल के लिए आईपीएल राइट सोनी पिक्चर्स नेटवर्क्स को दिए थे। जिसकी कीमत 8200 करोड़ थी। बीसीसीआई 10 फरवरी को इन्विटेशन टू टेंडर जारी करने वाला था। लेकिन लीगल काम के चलते अब आने वाले 10 दिन में इन्विटेशन टू टेंडर जारी कर दिया जाएगा। बाद में ई ऑक्शन के जरिए ये बोली होगी।

ALSO READ:IPL के लिए पाकिस्तान सीरीज छोड़ने को तैयार ऑस्ट्रेलियन खिलाड़ी, अब ऑस्ट्रेलियन बोर्ड ने लगाया अड़ंगा