IPL

इंडियन प्रीमियर लीग IPL दुनिया की सबसे मशहूर लीग के साथ साथ सबसे  महंगी लीग है। तो वहीं पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान लीग भी काफी मशहूर लीग मानी जाती है। लेकिन दोनों लीग के बीच काफी ज़मीन और आसमान का अंतर है। हालांकि दोनों टीम के बीच काफी प्रतियोगिता को देखते हुए इनकी तुलना की जाती है। खिलाड़ियों को मिलने वाली रकम के साथ साथ प्राइज मनी और प्रसिद्धि में IPL सबसे आगे है। जानिए क्या है पाकिस्तान लीग और भारतीय लीग के प्राइज मनी का अंतर….

हाल में संपन्न हुई पाकिस्तानी लीग

PSL

पाकिस्तान सुपर लीग ( PSL) में हाल ही में 27 फरवरी को अपना फाइनल मुकाबला खेला। जिसमें लाहौर कलंदर्स (Lahore Qalanders) ने फाइनल मुकाबले में गत चैंपियन मुल्तान सुल्तान्स ( Multan Sultans) को 42 रन से जीतकर पहली बार अपना खिताब अपने नाम कर लिया है। वहीं भारतीय लीग में शुरुआत 26 मार्च से होने वाली है। दोनों ही लीग दुनिया की मनोरंजक लीग मानी जाती हैं।

IPL में दुनिया के खिलाड़ी लेते है हिस्सा

ipl 2

पिछले कुछ वर्षो में पाकिस्तानी लीग ने काफी तरक्की की है। भारतीय लीग दुनिया की सबसे प्रसिद्ध लीग है। पाकिस्तान के खिलाड़ियों को छोड़कर दुनिया के सभी क्रिकेट खेलने वाले देश के खिलाड़ी इस लीग में हिस्सा लेना चाहते है। 2022 के मेगा ऑक्शन में 1200 से ज्यादा खिलाड़ियों ने ऑक्शन के लिए रजिस्ट्रेशन किया था। पाकिस्तान के खिलाड़ी भारतीय लीग में दोनो देशों के बीच तनाव होने के कारण हिस्सा नहीं ले सकते हैं। वहीं भारतीय खिलाड़ियों को बाहर की लीग खेलने की इजाजत नहीं होती है।

ALSO READ:IPL और PSL में कौन बेहतरीन लीग?ऑस्ट्रेलियन खिलाड़ी उस्मान ख्वाजा से पूछा तो दिया जवाब, सरेआम PSL की हुई बेइज्जती

प्राइज मनी में जमीन आसमान का अंतर

PSL

IPL और पाकिस्तान सुपर लीग PSL के प्राइज मनी में बहुत अंतर है। इंडियन प्रीमियर लीग में जीतने वाली टीम को प्राइज मनी के तौर पर 20 करोड़ और उपविजेता को 12.50 करोड़ कीमत दी जाती है। वहीं पाकिस्तान विजेता टीम को 3.40 करोड़ की कीमत दी जाती है। हालांकि दोनों देश के खिलाड़ियों में विश्व की बेहतरीन प्रतिभाएं हिस्सा लेती हैं।

ALSO READ:IND vs SL: मोहाली में गूंजेगा विश्व के सबसे खतरनाक बल्लेबाज का बल्ला, इन 3 कारणों से पक्का है VIRAT KOHLI का 71वां शतक

Published on March 2, 2022 2:27 pm