Placeholder canvas

IPL 2022: जेसन रॉय की जगह GUJRAT TITANS से क्या जुड़ेंगे सुरेश रैना? जानिए क्या है IPL के रिप्लेसमेंट नियम

IPL 2022 जल्द शुरू होने वाला है। मेगा नीलामी की प्रक्रिया भी पूरी हो चुकी है। कई खिलाड़ियों को तो ऐसा खरीदा गया है । IPL मेगा ऑक्शन में पहले आठ टीमें हुआ करती थी IPL 2022 में नई दो टीमें जोड़ी गई हैं जिममें लखनऊ सुपर जायंट्स, गुजरात टाइटंस को जोड़ा गया है। अबकी बार 10 टीमों का टूर्नामेंट होगा। 26 मार्च से या टूर्नामेंट खेला जाएगा जिसकी तैयारियां बड़ी जोरों से शुरू हो चुकी हैं। सुरेश रैना का अनसोल्ड रहना अबकी बार IPL के फैंस को बहुत बड़ा झटका लगा। हालांकि अब सुरेश रैना के फैंस को बहुत बड़ी खुशखबरी मिलने वाली है।

इस प्लेयर्स के जाने से मिल सकता है मौका

जेसन रॉय

IPL शुरू होने से पहले ही गुजरात टाइटंस को बहुत बड़ा झटका लगा। इंग्लैंड के तेज बल्लेबाज जेसन रॉय ने 2022 से अपना नाम वापस ले लिया है वह अब नहीं खेलते नजर आएंगे। जिसकी वजह से सोशल मीडिया पर यह चर्चा जोरों से हो रहे हैं कि सुरेश रैना को इनकी जगह पर रिप्लेसमेंट के ऑप्शन पर इन्हें शामिल किया जा सकता है।

सुरेश रैना

आपको बता दें कि सुरेश रैना ने मेगा नीलामी में अपना बेस प्राइस 2 करोड़ रखा था लेकिन इन्हें किसी भी टीम ने नहीं खरीदा। लेकिन अब सुरेश रैना के फैंस को बहुत बड़ी खुशखबरी मिलने वाली है हालांकि अभी इसकी अधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है लेकिन इन दिनों सोशल मीडिया पर यह चर्चा काफी जोरों से है। सुना जा रहा है अब सुरेश रैना गुजरात टाइटंस की टीम की तरफ से रिप्लेसमेंट के तौर पर खेलते हुए नजर आएंगे।

ALSO READ:IND vs SL: मोहाली में गूंजेगा विश्व के सबसे खतरनाक बल्लेबाज का बल्ला, इन 3 कारणों से पक्का है VIRAT KOHLI का 71वां शतक

IPL रिप्लेसमेंट के क्या है नियम

ipl 2

IPL रिप्लेसमेंट के कुछ नियम होते हैं जैसे अगर किसी खिलाड़ी को चोट लग गई हो या फिर कोरोना पॉजिटिव हो या फिर किसी निजी कारणवश वह खेल नहीं पा रहा हो। वह टूर्नामेंट से बाहर हो गया हो। फिर इसका नियम यह होता है कि IPL फ्रेंचाइजी उस खिलाड़ी की जगह पर अनसोल्ड खिलाड़ी को खिला सकती है उस खिलाड़ी को टीम में शामिल किया जा सकता है।

ट्विटर पर इस तरह का नियम पढ़ कर गुजारिश कर रहे हैं कि सुरेश रैना को ही टीम में शामिल किया जाए हालांकि गुजरात टाइटंस ने इसको लेकर अभी कोई बयान जारी नहीं किया है. वही सोशल मीडिया पर इसकी खबर जोरों से चल रही है। आपको बता दें गुजरात टाइटंस की टीम की तरफ से हार्दिक पांड्या कप्तानी करते नजर आएंगे इस टीम में कई दिग्गज खिलाड़ी शामिल है मोहम्मद शमी ,शुभमन गिल, राशिद खान जैसे कई दिग्गज खिलाड़ी खेलते नजर आएंगे।

Read more-IND vs SL: श्रीलंका के खिलाफ इस ऑलराउंडर का प्लेइंग XI में जगह हुआ पक्का, उपकप्तान जसप्रीत बुमराह ने बताया नाम