IPL 2023: भारतीय खिलाड़ी नही इस विदेशी खिलाड़ी पर होगी पैसों की बारिश, टीम में शामिल करने के लिए फ्रेंचाइजी पानी की तरह बहाएगी पैसा
IPL

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) की छ फ्रेंचाइजी ने अब दक्षिण अफ्रीका (SOUTH AFRICAA) की शुरू होने वाली नई लीग की सभी छ टीम को खरीद लिया है। दक्षिण अफ्रीका अगले साल से नई लीग की शुरुआत करने जा रही है। इस लीग की शुरुआत जनवरी 2023 से होने वाली है। जोकि इस लीग के सीजन का पहला सीजन होगा। IPL की तरह ही ये क्रिकेट की आगामी लीग है। दक्षिण अफ्रीका बोर्ड इसको लेकर काफी उत्साहित है। जानिए क्या हैं पूरी डिटेल्स…

इन 6 फ्रेंचाइजी ने खरीदी टीम

IPL

इंडियन प्रीमियर लीग की मुंबई इंडियंस ( Mumbai Indians), चेन्नई सुपर किंग्स ( Chennai Super Kings), लखनऊ सुपर जायंट्स ( Lucknow Super giants), सनराइजर्स हैदराबाद ( Sunrisers Hyderabad), राजस्थान रॉयल्स ( Rajasthan Royals) और दिल्ली कैपिटल्स ( Delhi Capitals) के मालिको में नीलामी के दौरान एक एक टीम पर सफलतापूर्ण तरीके से बोली लगाई है।

Also Read : IPL 2023 ट्रॉफी जीतने के लिए मुंबई इंडियंस ने चली बड़ी चाल, विरोधियों के अभी से छूटने लगे पसीने

आईपीएल टीम के मालिकों ने बोली लगाकर इस तरीके से खरीदी थी टीम

IPL

एक क्रिकेट वेबसाइट की रिपोर्ट के मुताबिक, चेन्नई सुपरकिंग्स ने जोहान्सबर्ग फ्रेंचाइजी को खरीदने के लिए पैरेंट कंपनी “चेन्नई सुपर किंग्स स्पोर्ट्स लिमिटेड” के जरिए सबसे ऊंची बोली लगाई थी। वहीं रिलायंस इंडस्ट्रीज के स्वामित्व वाली मुंबई इंडियंस ने केपटाउन फ्रेंचाइजी को खरीदा है। जबकि सन टीवी ग्रुप सनराइजर्स के मालिक ने पोर्ट एलिजाबेथ फ्रेंचाइजी को अपने नाम किया है।

इसी के साथ ही आरपी संजीव गोयनका समूह ने डरबन टीम इस काम के लिए चुना। जबकि राजस्थान रॉयल्स ने पार्ल टीम को खरीदा। प्रिटोरिया को जिंदल साउथ वेस्ट स्पोर्ट्स ने लिया है। जिसके प्रमुख पार्थ जिंदल हैं, जो आईपीएल में दिल्ली कैपिटल के सह-मालिक भी हैं। वहीं लीग का संचालन “क्रिकेट साउथ अफ्रीका” द्वारा टेलीविजन प्रसारक “सुपरस्पोर्ट” के साथ साझेदारी में किया जाएगा। इसी के साथ ही दक्षिण अफ्रीका बोर्ड से उम्मीद जताई गई कि कागजी कार्रवाई पूरी होने के बाद बोर्ड नए मालिकों और उन शहरों की औपचारिक घोषणा करेगा, जिनका वे प्रतिनिधित्व भी करेंगे। खासतौर पर यह नया टूर्नामेंट विभिन्न कारणों से ग्लोबल लीग टी-20 और मजांसी सुपर लीग की विफलता के बाद एक स्थायी फ्रेंचाइजी आधारित टी-20 लीग शुरू करने का सीएसए का तीसरा प्रयास है।

Also Read : अगले साल आईपीएल 2023 में चेन्नई सुपर किंग्स का हिस्सा नहीं होंगे रविंद्र जडेजा, इस टीम से खेलते आ सकते हैं नजर!

Published on July 21, 2022 8:23 am