IPL 2023 ट्रॉफी जीतने के लिए मुंबई इंडियंस ने चली बड़ी चाल, विरोधियों के अभी से छूटने लगे पसीने
IPL 2023 ट्रॉफी जीतने के लिए मुंबई इंडियंस ने चली बड़ी चाल, विरोधियों के अभी से छूटने लगे पसीने

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) का 15वा सीजन लीग की सबसे सफल टीम मुंबई इंडियंस के लिए किसी बुरे सपने से खराब नहीं बीता है। ट्रॉफी जीत के मामले में सबसे ऊपर रही टीम मुंबई इंडियंस इस साल प्वाइंट टेबल में सबसे नीचे रही है। जिसके बाद अब मुंबई इंडियंस ने एक बड़ा कदम उठाया हैं।

मुंबई इंडियंस अपने खिलाड़ियों के लिए हमेशा से ही पूरे साल कैंपेन करने वाली टीम है, जिसका रिजल्ट भी टीम को मिलता है। जिसके बाद अब मुंबई इंडियंस ने अगले साल के लिए अपनी टीम को मजबूत बनाने की शुरुआत अभी से ही कर दी हैं। मुंबई इंडियंस अपने खिलाड़ियों को तीन महीने के लिए ब्रिटेन के जायेगी, जहां कोच भी टीम के साथ होंगे। जानिए क्या है पूरी बात..

मुंबई इंडियंस की वापसी की तैयारी शुरू

MUMBAI INDIANS
MUMBAI INDIANS

आईपीएल 2023 के लिए अगले के लिए अभी से ही कमर कस ली हैं। मुंबई इंडियंस फ्रेंचाइजी अपनी स्क्वाड के उन खिलाड़ियों को जिन्होंने भारतीय टीम के लिए डेब्यू नहीं किया हैं। उनको टीम महीने के लिए ब्रिटेन लेकर जाएगी। कई आधुनिक केंद्र के साथ साथ मुंबई इंडियंस अपने युवा प्रतिभावान खिलाड़ियों को काउंटी की कई बेहतरीन टीम के साथ कम से कम 10 मैच भी खिलाएगी।

Also Read : IND vs ENG: इंग्लैंड के खिलाफ आखरी टेस्ट में विराट करेंगे कप्तानी? आया बड़ा अपडेट, कोच ने दिया जवाब

कोच की देख रेख में रहेंगे खिलाड़ी

Mahela Jaywardhne 3 - 3

मुंबई इंडियंस फ्रेंचाइजी अपने खिलाड़ियों को कोच के साथ भेजेगी। टीम के साथ ही मुख्य कोच महेला जयवर्धने मौजूद रहेंगे और फ्रेंचाइजी का सहयोग स्टाफ भी साथ में जायेगा। ये बात कही गई है कि “जिन खिलाड़ियों पर ध्यान देने की जरूरत है, वो हमारी टीम के युवा खिलाड़ी है। अगला घरेलू सीजन शुरू होने में अभी साढ़े तीन महीने हैं इसलिए घरेलू सत्र शुरू होने से पहले कोई अभ्यास मैच नही मिलेगा”।

इन खास खिलाड़ियों पर रहेगा ध्यान

त्तिलक वर्मा

प्रेस ट्रस्ट ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट के आधार पर बताया गया है कि तिलक वर्मा, कुमार कार्तिकेय सिंह, रमनदीप सिंह, ऋतिक शौकीन जैसे युवा खिलाड़ी हैं, जिन्हें मुश्किल हालात में शीर्ष टी20 क्लब की टीम के खिलाफ खेलने का अनुभव मिलेगा। ब्रिटेन में पहले से ही मौजूद अर्जुन तेंदुलकर और दक्षिण अफ्रीका के युवा क्रिकेटर डेवाल्ड ब्रेविस भी टीम से जुड़ सकते हैं।

मुंबई इंडियन के खिलाड़ी जिसके ब्रिटेन दौरे जाने की संभावित है

तिलक वर्मा, कुमार कार्तिकेय सिंह, ऋतिक शौकीन, मयंक मारकंडेय, राहुल बुद्धि, रमनदीप सिंह, अनमोलप्रीत सिंह, बासिल थम्पी, मुरुगन अश्विन, आर्यन जुयाल, आकाश मेधवाल, अरशद खान, अर्जुन तेंदुलकर और डेवाल्ड ब्रेविस (विदेशी)

Also Read : IPL 2023 में इन 5 खिलाड़ियों पर CSK हर हाल में लगाएगी बड़ा दांव, नंबर 1 वाला है धोनी का पसंदीदा ऑलराउंडर