IPL MINI AUCTION 2023

इंडियन प्रीमियर लीग 2024 (IPL 2024) का मिनी ऑक्शन 19 दिसंबर को दुबई में हुआ। इस मिनी ऑक्शन में 72 खिलाड़ियों पर 230 करोड़ 45 लाख की रकम खर्च हुई। जहां ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क पर इस मिनी ऑक्शल लगी बोली, आईपीएल के इतिहास की अब तक की सबसे बड़ी बोली बन गई, तो चलिए आज की इस स्टोरी में हम आपको आईपीएल 2024 (IPL 2024) के मिनी ऑक्शन में उन 5 खिलाड़ियों के बारे में बताते है, जिनपर 10 करोड़ से ऊपर की बोली लगी है।

पैट कमिंस (Pat Cummins)

ऑस्ट्रेलिया के विश्वविजेता कप्तान पैट कमिंस, जिन्होंने हाल ही में करोड़ों भारतीयों के विश्वकप के सपने को तोड़ते हुए ट्रॉफी अपनी टीम को दिलाई। आईपीएल (IPL 2024) में 20 करोड़ की रुपए से ज्यादा की बोली लगने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं।

ऑक्शन में आरसीबी और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच पैट कमिंस को खऱीदने की लंबी बिंडिंग हुई। जिसके बाद पैट कमिंस को आईपीएल 2024 (IPL 2024) के मिनी ऑक्शन में सनराइजर्स हैदराबाद ने 20 करोड़ 50 लाख की कीमत के साथ अपने साथ जोड़ा। पैट कमिंस वो खिलाड़ी बन गए हैं, जिसपर आईपीएल में पहली बार 20 करोड़ के ऊपर की बोली लगी।

Also Read: IND vs SA: कप्तान केएल राहुल ने साउथ अफ्रीका में रचा इतिहास, भारत ने तीसरे वनडे में 78 रनों से अफ्रीका को हराकर 2-1 से जीता सीरीज

मिचेल स्टार्क (Mitchell Starc)

पैंट कमिंस की बोली का रिकॉर्ड उन्ही की टीम के खिलाड़ी तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क ने कुछ ही समय मे तोड़ दिया। आईपीएल मिनी ऑक्शन (IPL 2024) में मिचेल स्टार्क को कोलकाता नाइट राइडर्स ने 24 करोड़ 75 लाख खर्च करके अपने साथ जोड़ा। मिचेल स्टार्क पर लगी ये बोली अब तक की सबसे बड़ी बोली है, इस कीमत पर कई बड़े दिग्गजों ने भी हैरानी जताई है।

डेरिल मिचेल (Daryl Mitchell)

आईपीएल (IPL 2024) में बड़ी बोली की इस लिस्ट में कीवी खिलाड़ी डेरिल मिचेल का नाम भी शामिल है। वनडे विश्वकप में भी डेरिल मिचेल ने काफी अच्छा प्रदर्शन किया था, वो टीम के लिए टुर्नामेंट में काफी मददगार रहे थे, जिसके चलते उनकी फॉर्म को देखते हुए चेन्नई सुपर किंग्स ने डेरिल मिचेल को 14.25 करोड़ की बड़ी बोली के साथ टीम में शामिल किया।

अल्जारी जोसेफ (Alzarri Joseph)

वेस्टइंडीज के तेज गेंदबाज अल्जारी जोसेफ के लिए आईपीएल मिनी ऑक्शन में खूब बोली लगी। कोलकाता नाइट राइडर्स, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच लगातार खिलाड़ी को अपने खेमे में शामिल करने के लिए बोलियां लगी। अल्जारी जोसेफ को बेस प्राइज यूं तो सिर्फ 1 करोड़ ही था, लेकिन उन्हें रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने 11.50 करोड़ में खरीदा।

हर्षल पटेल (Harshal Patel)

आईपीएल 2024 (IPL 2024) के मिनी ऑक्शन में तेज गेंदबाज हर्षल पटेल पर 11.75 करोड़ की बोली लगी। इस साल के आईपीएल ऑक्शन (IPL 2024) में किसी भारतीय खिलाड़ी पर लगने वाली ये सबसे बड़ी बोली है। हर्षल पटेल को पंजाब टीम ने बोली में जीतकर अपने साथ शामिल किया।

Also Read: IND vs SA: साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज के बीच आई बुरी खबर, चोटिल होकर टीम से बाहर हुआ भारतीय टीम का सबसे बड़ा मैच विनर खिलाड़ी

Published on December 25, 2023 11:50 am