Placeholder canvas

IPL 2024: इन 5 खिलाड़ियों को रिलीज कर फ्रेंचाइजी ने अपने ही पैरो पर मारी कुल्हाड़ी, आईपीएल नीलामी में मिली पहले से ज्यादा कीमत

by POONAM NISHAD
IPL 2024 AUCTION

आईपीएल 2024 ( IPL 2024) का मिनी ऑक्शन 19 दिसंबर को दुंबई में हुआ। इस मिनी ऑक्शन से पहले कई खिलाड़ियों को उनकी फ्रैंचाइजी ने रिलीज किया, जिसमें कई बड़े खिलाड़ियो को नाम भी शामिल है। लेकिन आज हम आपको ऐसे 5 खिलाड़ियों के बारे में बताने जा रहे है, जिन्हें उनकी फ्रैंचाइजी ने रिलीज किया, लेकिन इस बार के ऑक्शन में उन्हें अपनी पिछली कीमत से काफी बढ़कर कीमत मिली, इस लिस्ट में एक भारतीय खिलाड़ी भी शामिल है।

हर्षल पटेल ( Harshal Patel)

भारतीय क्रिकेट टीम से लंबे वक्त से बाहर चल रहे तेज गेंदबाज हर्षल पटेल को साल 2022 की नीलामी ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने 10 करोड़ 75 लाख कीमत के साथ अपने साथ जोड़ा था। हर्षल पटेल के ऊपर इतनी बड़ी कीमत लगने के पीछे की वजह साफ थी, क्योंकि हर्षल साल 2021 के पर्पल कैप विनर थे। लेकिन वो बीते सीजन कुछ खास काम नहीं कर पाए, जिसकी वजह से फैंचाइजी ने उन्हें रिलीज कर दिया, लेकिन रिलीज होना हर्षल पटेल के पक्ष में रहा। उन्हें पंजाब टीम ने 11 करोड़ 75 लाख में अपने साथ जोड़ लिया।

Also Read: IPL 2023 Mini Auction: केकेआर ने नीलामी में CSK, MI सबको मात देकर बनाई सबसे मजबूत टीम, KKR का IPL 2023 जीतना पक्का, एक नजर में देखें टीम

रोवमैन पॉवेल (Rovman Powell)

आईपीएल 2022 में रोवमैन पॉवेल दिल्ली टीम का हिस्सा थे। वेस्टइंडीज टी-20 टीम के कप्तान रोवमैन पॉवेल को दिल्ली ने 2.8 करोड़ में खरीदा था। लेकिन स्पिनर के खिलाफ वो कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर सके। जिसके चलते उनकी फ्रैंचाइजी ने उन्हें रिलीज कर दिया। लेकिन आईपीएल 2024 ( IPL 2024) ऑक्शन में राजस्थान रॉयल्स ने रोवमैन पॉवेल को 7.4 करोड़ में खरीद लिया है।

राइली रूसो (Rilee Rossouw)

साउथ अफ्रीका टीम के धाकड़ बल्लेबाज राइली रूसो बीते आईपीएल सीजन दिल्ली टीम का हिस्सा थे, उन्हें दिल्ली ने 4.6 करोड़ में खरीदा था। लेकिन राइली रूसो जोकि दुनियाभर की टीम के लिए काफी अच्छा प्रदर्शन करते है, वो आईपीएल में कुछ खास प्रदर्शन नही कर सके। जिसके बाद उन्हें रिलीज कर दिया गया और इस साल ऑक्शन ( IPL 2024) में पंजाब ने राइली रूसो को 8 करोड़ में अपने साथ जोड़ लिया।

यश दयाल (Yash Dayal)

गुजरात टीम के लिए खेलने वाले यश दयाल इस साल आरसीबी के साथ खेलते नजर देंगे। गुजरात टीम ने उन्हें 3.2 करोड़ में अपने साथ जोड़ा था।

बीते साल यश दयाल ने मैच की आखिरी 5 गेंद पर 5 छक्के खाए थे, जिसके बाद टीम ने उन्हें रिलीज भी कर दिया। अब आरसीबी ने यूपी के इस तेज गेंदबाज को 5 करोड़ में खरीदा है।

अल्जारी जोसेफ (Alzarri Joseph)

आईपीएल के इस साल के ऑक्शन में सबसे बड़ा फायदा अल्जारी जोसेफ को हुआ। गुजरात टीम ने उन्हें 2.4 करोड़ में खरीदा था, अब इस बार अल्जारी जोसेफ आरसीबी के साथ नजर आएंगे। आरसीबी ने उन्हें IPL 2023 नीलामी में 11.5 करोड़ में अपनी टीम का हिस्सा बना लिया है।

Also Read: IND vs SA: कप्तान केएल राहुल ने साउथ अफ्रीका में रचा इतिहास, भारत ने तीसरे वनडे में 78 रनों से अफ्रीका को हराकर 2-1 से जीता सीरीज

You may also like

-
00:00
00:00
Update Required Flash plugin
-
00:00
00:00