Rohit Sharma Mumbai Indians
Rohit Sharma Mumbai Indians

Rohit Sharma Future after IPL auction 2024: आईपीएल 2024 के मिनी ऑक्शन ( IPL Mini Auction) में सभी फ्रैंचाइजी ने पानी की तरह पैसा बहाया। मिनी ऑक्शन के बाद अब ये सवाल उठ रहा है कि क्या ट्रेड विंडो के खुलने के बाद मुंबई इंडियंस के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) मुंबई इंडियंस से अलग हो सकते हैं। इसी मामले में अब एक अपडेट आया है।

क्रिकेट वेबसाइट क्रिकबज को मुंबई इंडियंस के से ताल्लुक रखने वाले एक अधिकारी ने बताया है कि रोहित शर्मा (Rohit Sharma), सूर्यकुमार यादव और जसप्रीत बुमराह को लेकर फालतू की रिपोर्ट्स मीडिया में चल रहीं हैं। वो कहीं नहीं जा रहे हैं और इन सभी ख‍िलाड़‍ियों को मुंबई की टीम अपने साथ ही रखेगी।

हार्दिक पंड्या को कप्तान बनाने का फैसला करने से पहले सभी खिलाड़ियों की सहमत‍ि ली गई थी, इसमें खुद रोहित (Rohit Sharma) भी शामिल थे। इसलिए बाकी सभी चीजें बेकार हैं, हर एक खिलाड़ी ने इस फैसले पर सहमत‍ि जताई है।

हार्दिक के कप्तान बनते रोहित (Rohit Sharma) को लेकर सवाल

हार्दिक पांड्या की पुरानी फ्रैंचाइजी मुंबई इंडियंस ने उन्हें गुजरात टाइटंस से ट्रेड किया है। जैसे ही हार्दिक पांड्या के ट्रेड होने की खबर सामने आई, वैसे ही कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जाने लगा कि हार्दिक पांड्या मुंबई के कप्तान बन सकते हैं।

रोहित (Rohit Sharma) को कप्तानी से हटाने का ऐलान खुद मुंबई इंडियंस ने किया, जिसके बाद मुंबई के फैन्स भड़क गए और सोशल मीडिया पर टीम की फॉलोइंग भी कम हुई थी।

Also Read:IPL auction 2024: ‘विराट कोहली 42 और जसप्रीत बुमराह 41 करोड़’, मिचेल स्टार्क और पैट कमिंस की IPL बोली पर भड़के आकाश चोपड़ा

साल 2013 से मुबंई के लिए कप्तानी कर रहे रोहित शर्मा टीम को 5 बार खिताब जिता चुके हैं। मीडिया रिपोर्ट्स में ऐसी चर्चाएं चल रही थीं कि रोहित शर्मा (Rohit Sharma) को दिल्ली कैपिटल्स की टीम ट्रेड करना चाहती है, जिनको देखते हुए फ्रेंचाइजी के एक अध‍िकारी ने इस सब पर फुल स्टॉप लगा दिया है।

आईपीएल ट्रेड रुल क्या है?

आईपीएल मिनी ऑक्शन के बाद जब 20 दिंसबर को ट्रेड विंडो खुल गया, तो ऐसी खबरे सामने आईं कि कुछ खिलाड़ियों को अलग-अलग फ्रेंचाइजी में ट्रेड करना चाह रही हैं। तो आपको बता दें, आईपीएल के नियमों के कहते हैं कि लीग शुरू होने से सिर्फ 30 दिन पहले तक विंडो खुली रहेगी।

ये भी सामने आया था कि चेन्नई सुपरकिंग्स और दिल्ली कैपिटल्स वो आईपीएल फ्रैंचाइजी हैं जोकि मुंबई के खिलाड़ियों को अपने साथ शामिल करना चाह रही है। लेकिन खबरो को देखते हुए चेन्नई ने इसे सिरे से खारिज कर दिया है।

सीएसके के सीईओ काशी विश्वनाथन ने नीलामी के बीच में एक क्रिकेट वेबसाइट को बताया कि

‘सैद्धांतिक रूप से हम खिलाड़ियों का ट्रेड नहीं करते हैं और हमारे पास मुंबई इंडियंस के साथ ट्रेड करने के लिए खिलाड़ी भी नहीं हैं। हमने उनसे संपर्क नहीं किया है और हमारा इरादा भी नहीं है।’

क्या रोहित शर्मा को कप्तानी से हटाने की वजह ये हैं?

रोहित शर्मा के पिछले दो आईपीएल सीजन काफी निराशाजनक थे। रोहित शर्मा ने साल 2023 आईपीएल में 16 मैचों में 20.75 के एवरेज और 132.80 स्ट्राइक रेट से 332 रन बनाए, जबकि साल 2022 में 19.14 के एवरेज और 120.18 के स्ट्राइक रेट से 14 मैचों में 268 रन बनाए।

पूर्व खिलाड़ी सुनील गावस्कर ने Star Sports से कहा था कि

‘हमें सही और गलत में नहीं जाना चाहिए। लेकिन, उन्होंने जो निर्णय लिया है वह टीम के फायदे के लिए है। पिछले दो सालों में, रोहित का योगदान बल्ले से भी थोड़ा कम हुआ है, पहले यही रोहित बड़ा स्कोर करते थे। पिछले 2023 छोड़कर दो सालों में वो 9 या नंबर 10 पर रहे और आखिरी साल में उन्होंने प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई किया।’

Also Read:IPL 2024 Auction: दिल्ली कैपिटल्स से ऑक्शन में हुई बड़ी गलती, इन 3 खिलाड़ियों को लेकर अपनी ही बैंड बजा दी! 

Published on December 25, 2023 10:40 am