IPL 2024 KKR

आईपीएल (IPL) में सनराइजर्स हैदराबाद और मुंबई इंडियंस के बीच खेले जा रहे मुकाबला रिकार्डो तोड मुकाबला साबित हो रहा है। इस मुकाबले में पानी की तरह हैदराबाद के बल्लेबाजों ने रन बरसाए है। टीम ने इस मुकाबले में आरसीबी का 11 साल पुराना रिकार्ड तोड़ते हुए आईपीएल के इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर 277 रन बनाए। ये IPL के इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर है। इसके पहले साल 2013 में आरसीबी ने साहार पुणे वारियर्स इंडिया के खिलाफ 263 रन बनाए थे।

IPL ट्रेविस हेड और अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी

मैच में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पंड्या ने टाॅस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। लेकिन हैदराबाद के बल्लेबाजों ने इस फैसले को गलत साबित कर दिया। हैदराबाद की ओर से मयंक अग्रवाल और ट्रेविस हेड ओपनिंग करने आए। दोनों बल्लेबाजों ने तूफानी शुरुआत की और 25 गेदों पर 45 रनों की साझेदारी की। इसके बाद अग्रवाल 11 रन बनाकर आउट हो गए।

लेकिन ट्रेविस हेड नहीं रूके। उन्होंने महज 18 गेदों पर अपना अर्धशतक पूरा किया। यह हैदराबाद की ओर से आईपीएल में सबसे तेज अर्धशतक था। वें 62 रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद अभिषेक शर्मा ने तूफानी बल्लेबाजी की। उन्होंने महज 16 गेदों पर अर्धशतक लगाकर हेड का रिकॉर्ड तोड दिया और सबसे तैज अर्धशतक लगाने का रिकॉर्ड अपना नाम कर लिया। वें 23 गेदों पर 63 रन बनाकर आउट हुए।

हेनारिक क्लासेन ने पहुंचाया 250 के पार

ट्रेविस हेड और अभिषेक शर्मा के आउट होने के बाद हेनारिक क्लासेन और एडम मार्क्रम ने तूफानी बल्लेबाजी की। दोनों बल्लेबाजों ने चौथे विकेट के लिए 116 रनों की साझेदारी की। इस दौरान दोनों बल्लेबाजों ने कई बडे-बडे शाॅट्स लगाए। जहां हेनारिक क्लासेन 34 गेदों पर 80 रन की पारी के साथ नाबाद रहे। उनकी इस पारी में 7 छक्के और 4 चौके शामिल रहे।

हेनारिक क्लासेन का साथ मार्क्रम ने जबरदस्त निभाया। उन्होंने भी 28 गेदों पर 42 रनों की पारी खेली। उनकी इस पारी में 1 छक्का और 2 चौके शामिल रहे। इन दोनों की बदौलत हैदराबाद ने 20 ओवर में 3 विकेट के नुकसान 277 रन बनाए और आईपीएल इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर बनाया।

ALSO READ:MI vs SRH: 6,6,6,6,6,6,6,6,6,6..छक्को से दहला हैदराबाद की धरती, अभिषेक ने तोड़ा फिर क्लासेन ने दौड़ा कर पीटा, 31 रन से मुंबई की हार

Published on March 28, 2024 10:12 am