SANJU SAMSON PC

IPL 2022 में मुंबई इंडियंस का सामना राजस्थान रॉयल्स से था। राजस्थान रॉयल्स ने इंडियन प्रीमियर लीग मुकाबले में शनिवार को यहां मुंबई इंडियन्स को 23 रन से हराया। मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। 

राजस्थान रॉयल्स ने  मुंबई इंडियन्स के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए आठ विकेट पर 193 रन बनाये। RR के लिए जोस बटलर ने सबसे ज्यादा 100 रन बनाये। वहीं हेटमायर ने भी तेज 35 रन बनाए। मुंबई के लिए जसप्रीत बुमराह ने चार ओवर में 17 रन देकर तीन विकेट लिये। 

जीत के लिए 194 रन का पीछा करते हुए मुंबई की टीम आठ विकेट पर 170 रन ही बना सकी. मुंबई के लिए तिलक वर्मा ने सबसे ज्यादा 61 रन बनाये वहीं इशान ने 54 रन बनाए।

संजू सैमसन ने डेथ ओवर्स गेंदबाजों को दिया जीत का श्रेय

संजू सैमसन राजस्थान रॉयल्स कप्तान

संजू सैमसन ने अपनी कप्तानी में राजस्थान रॉयल्स (RR) को इस सीजन में लगातार दूसरी जीत दिलाई जिसके बाद वह काफी खुश नजर आए और उन्होंने अपने गेंदबाजों की तारीफ की। पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन में उन्होंने कहा,

“जीतना वाकई अच्छा लगता है। अंत में पोलार्ड सामने थे, खेल अभी भी जारी था और हमने अच्छा प्रदर्शन किया। मुंबई इंडियंस जैसी अच्छी टीम के साथ खेलते हुए, हम जानते हैं कि वे आपके पीछे आएंगे। अपने डेथ बॉलर्स पर भरोसा करना होगा और यही मेरे पास था। हम जानते थे कि एक दो विकेट और चीजें बदल जाएंगी। हमारे गेंदबाजी आक्रमण पर भरोसा करना होगा, बहुत सारे विचारक हैं और यह सिर्फ उन पर भरोसा करने के बारे में था। जैसे-जैसे टूर्नामेंट आगे बढ़ता है, हमें अपना सबक सीखना होगा और आगे बढ़ना होगा, चाहे हम जीतें या हारें।”

ALSO READ: IPL 2022: शुभमन गिल ने हार्दिक पंड्या और आशीष नेहरा को नजरअंदाज कर इन्हें दिया अपनी विस्फोटक पारी का श्रेय

मुंबई इंडियंस की प्लेइंग इलेवन 

रोहित शर्मा (कप्तान), इशान किशन, अनमोलप्रीत सिंह, तिलक वर्मा, काइरन पोलार्ड, टिम डेविड, डैनियल सैम्स, मुरुगन अश्विन, जसप्रीत बुमराह,टिमल मिल्स, बेसिल थम्पी

राजस्थान रॉयल्स की प्लेइंग XI 

जोस बटलर, यशस्वी जयसवाल, संजू सैमसन (कप्तान), देवदत्त पडिक्कल, शिमरोन हेटमायर, रियान पराग, आर.अश्विन, युजवेंद्र चहल, ट्रेंट बोल्ट, नवदीप सैनी, प्रसिद्ध कृष्णा

ALSO READ: IPL 2022: “वो होता तो परिणाम कुछ और होता…” लगातार 2 मैच हारने के बाद रोहित शर्मा को आई इस खिलाड़ी की याद

Published on April 3, 2022 7:22 am