IPL 2022 का 34वाँ मैच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में शुक्रवार, 22 अप्रैल को दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच शाम 7.30 बजे से खेला गया. इस मैच में दिल्ली ने टॉस जीत कर पहले गेंदबाज़ी करने का फ़ैसला किया. जिसके बाद पहले बल्लेबाज़ी करने उतरी राजस्थान की टीम ने 20 ओवर में सिर्फ़ 2 विकेट के नुकसान पर 222 रनों का स्कोर खड़ा किया.
इसके बाद दूसरी पारी में लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली की टीम पूरे 20 ओवर खेल कर 8 विकेट के नुकसान पर 207 रन ही बना सकी और 16 रनों से मैच हार गई. इस मैच में गेंदबाज़ों के प्रदर्शन के बाद टूर्नामेंट में पर्पल कैप की रेस के सारे समीकरण बदल चुके हैं. इसी सिलसिले में इस आर्टिकल में हम बात करेंगे पर्पल कैप की इस लिस्ट में आए बदलावों के बारे में.
खलील अहमद ने की पर्पल कैप की रेस में एंट्री
ऑरेंज कैप की रेस में दिल्ली कैपिटल्स के तेज़ गेंदबाज़ खलील अहमद 11 विकेट के साथ एंट्री कर ली है. फ़िलहाल वो इस लिस्ट में पांचवें नंबर पर हैं. उसके अलावा ड्वेन ब्रावो भी 12 विकेट्स के साथ चौथे नंबर पर मौजूद हैं.
वहीं सनराइजर्स हैदराबाद के 30 वर्षीय तेज़ गेंदबाज़ टी नटराजन 12 विकेट्स के साथ तीसरे नंबर पर हैं. वो अभी तक 18.08 के औसत के साथ 208 रन दिए हैं. इसके अलावा दिल्ली कैपिटल्स के कुलदीप यादव 13 विकेट्स के साथ दूसरे नंबर पर बने हुए हैं.
युज़वेंद्र चहल शीर्ष स्थान पर बरकरार, लिस्ट में भारतीय गेंदबाज़ों का दबदबा
राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलने वाले सीनियर लेग स्पिनर युज़वेंद्र चहल 18 विकेट्स के साथ पहले नंबर पर मौजूद हैं. उन्होंने इस टूर्नामेंट में सबसे शानदार गेंदबाज़ी औसत बरकरार रखते हुए गेंदबाज़ी की है. अभी तक टूर्नामेंट में में कुल 7 मैच खेलने वाले चहल ने केवल 204 रन ही अपनी गेंदों पर खाए हैं.
टूर्नामेंट में पर्पल कैप की रेस अब वक़्त के साथ और रोमांचक होने वाली है क्योंकि कई गेंदबाज़ ऐसे भी हैं जो टॉप 5 के बिल्कुल करीब हैं. इस लिहाज़ से आगे होने वाले मैच बेहद महत्वपूर्ण होने वाले हैं. ये देखना दिलचस्प होगा कि किस खिलाड़ी के हिस्से में पर्पल कैप आती है.
पर्पल कैप प्वॉइंट्स टेबल
Player | Mat | Inns | Overs | Mdns | Runs | Wkts | BBI | Ave | Econ | SR | 4 | 5 |
---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|
YS Chahal | 7 | 7 | 28.0 | 0 | 204 | 18 | 5/40 | 11.33 | 7.28 | 9.3 | 1 | 1 |
(Rajasthan Royals) | ||||||||||||
Kuldeep Yadav | 7 | 7 | 26.4 | 0 | 226 | 13 | 4/35 | 17.38 | 8.47 | 12.3 | 1 | 0 |
(Delhi Capitals) | ||||||||||||
T Natarajan | 6 | 6 | 24.0 | 0 | 208 | 12 | 3/37 | 17.33 | 8.66 | 12.0 | 0 | 0 |
(Sunrisers Hyderabad) | ||||||||||||
DJ Bravo | 7 | 7 | 25.4 | 1 | 217 | 12 | 3/20 | 18.08 | 8.45 | 12.8 | 0 | 0 |
(Chennai Super Kings) | ||||||||||||
KK Ahmed | 6 | 6 | 24.0 | 0 | 190 | 11 | 3/25 | 17.27 | 7.91 | 13.0 | 0 | 0 |
(Delhi Capitals) |
Published on April 23, 2022 2:41 pm