आईपीएल 2022 का 39वाँ मैच पुणे के महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में मंगलवार, 26 अप्रैल को राजस्थान रॉयल्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच शाम 7.30 बजे से खेला गया. इस मैच बैंगलोर की टीम ने टॉस जीत कर पहले गेंदबाज़ी करने का फ़ैसला किया. जिसके बाद राजस्थान की टीम ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए 8 विकेट के नुक़सान पर 144 रनों का स्कोर बनाया.
इसके बाद दूसरी पारी में लक्ष्य का पीछा करने उतरी बैंगलोर की टीम 19.3 ओवर में 115 रनों पर ही ऑलआउट हो गई. इस मैच में गेंदबाज़ों के प्रदर्शन के बाद पर्पल कैप की रेस के समीकरण बदल चुके हैं. इसी सिलसिले में इस आर्टिकल में हम बात करेंगे आईपीएल 2022 में पर्पल कैप रेस के समीकरणों पर.
राजस्थान के खिलाफ़ मैच में 2 विकेट चटकाने वाले श्रीलंकाई स्पिनर वनिंदु हसारांगा 13 विकेट के आँकड़े के साथ पांचवें नंबर पर बने हुए हैं. वहीं दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेलने वाले कुलदीप यादव भी कुल 13 विकेट्स के साथ बेहतर गेंदबाज़ी औसत के साथ चौथे नंबर पर बने हुए हैं.
इसके अलावा चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेलने वाले सीनियर कैरिबियाई ऑलराउंडर ड्वेन ब्रावो 14 विकेट लेकर तीसरे नंबर पर मौजूद हैं. इस टूर्नामेंट में ब्रावो ने 8.73 के इकॉनोमी रेट से कुल 259 रन दिए हैं. वहीं हैदराबाद के 30 वर्षीय तेज़ गेंदबाज़ टी नटराजन 15 विकेट चटका कर पर्पल कैप की रेस में दूसरे नंबर पर हैं.
युज़वेंद्र चहल अभी भी टॉप पर बरकरार
राजस्थान रॉयल्स के लिए खेल रहे सीनियर भारतीय लेग स्पिनर युज़वेंद्र चहल 18 विकेट के साथ अभी भी टॉप पर बरकरार है. इस टूर्नामेंट में चहल ने 12.61 के शानदार गेंदबाज़ी औसत के साथ सिर्फ़ 227 रन दिए हैं. हालांकि बैंगलोर के खिलाफ़ मैच में वो एक भी विकेट नहीं चटका पाए.
पर्पल कैप प्वॉइंट्स टेबल
Player | Mat | Inns | Overs | Mdns | Runs | Wkts | BBI | Ave | Econ | SR | 4 | 5 |
---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|
युज़वेंद्र चहल | 8 | 8 | 32.0 | 0 | 227 | 18 | 5/40 | 12.61 | 7.09 | 10.6 | 1 | 1 |
(राजस्थान रॉयल्स) | ||||||||||||
टी नटराजन | 7 | 7 | 27.0 | 0 | 218 | 15 | 3/10 | 14.53 | 8.07 | 10.8 | 0 | 0 |
(सनराइजर्स हैदराबाद) | ||||||||||||
ड्वेन ब्रावो | 8 | 8 | 29.4 | 1 | 259 | 14 | 3/20 | 18.50 | 8.73 | 12.7 | 0 | 0 |
(चेन्नई सुपर किंग्स) | ||||||||||||
कुलदीप यादव | 7 | 7 | 26.4 | 0 | 226 | 13 | 4/35 | 17.38 | 8.47 | 12.3 | 1 | 0 |
(दिल्ली कैपिटल्स) | ||||||||||||
वनिंदु हसारांगा | 9 | 9 | 30.0 | 0 | 245 | 13 | 4/20 | 18.84 | 8.16 | 13.8 | 1 | 0 |
(रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर) |
Published on April 27, 2022 3:10 pm