IPL 2022 का 25वाँ मैच मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम में शुक्रवार, 15 अप्रैल को कोलकाता नाइट राइडर्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच शाम 7.30 बजे से खेला गया. इस मैच में हैदराबाद की टीम ने टॉस जीत कर पहले गेंदबाज़ी करने का फ़ैसला किया. जिसके बाद पहले बल्लेबाज़ी करने उतरी कोलकाता की टीम ने 20 ओवरों में 8 विकेट के नुकसान पर 175 रनों का स्कोर बनाया.
इसके बाद दूसरी पारी में बल्लेबाज़ी करने उतरी हैदराबाद की टीम ने 20 ओवरों में 3 विकेट के नुकसान पर 176 रन बना कर 7 विकेट से जीत दर्ज की. इस मैच में दोनों टीमों के बल्लेबाज़ोंं की तरफ़ से खेली गई क्रिकेट के बाद ऑरेंज कैप की रेस के समीकरणों पर नज़र डालेंगे.
ऑरेंज कैप की रेस में भारतीय बल्लेबाज़ों का दबदबा
इस मैच के बाद ऑरेंज कैप की रेस में कोई खास बदलाव नहीं आया है. राजस्थान रॉयल्स के सीनियर सलामी बल्लेबाज़ जोस बटलर कुल 272 रनों के साथ शीर्ष पर बने हुए हैं. वहीं दूसरे नंबर पर हार्दिक पांड्या कुल 228 रनों के साथ मौजूद हैं.
वहीं इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर चेन्नई सुपर किंग्स के युवा बल्लेबाज़ शिवम दुबे 207 रनों के साथ बने हुए हैं. इसके अलावा कोलकाता के युवा सलामी बल्लेबाज़ शुभमन गिल 200 रनों के साथ ऑरेंज कैप की लिस्ट में चौथे नंबर पर काबिज़ हैं.
शनिवार के दोनों मैचों पर टिकी सबकी निगाहें
ऑरेंज कैप की लिस्ट में पांचवें नंबर पर पंजाब किंग्स के सीनियर सलामी बल्लेबाज़ शिखर धवन 197 रनों के साथ मौजूद हैं. जहाँ तक हैदराबाद-कोलकाता के बीच मैच का मामला है तो इस मैच का कोई खासा असर ऑरेंज कैप की लिस्ट पर नहीं पड़ा है.
हालांकि उम्मीद जताई जा रही है कि शनिवार, 16 अप्रैल को होने वाले 2 मैचों में खेलने वाले बल्लेबाज़ों के प्रदर्शन का इस लिस्ट पर काफ़ी असर पड़ सकता है. जिसके बाद अब तमाम क्रिकेट फ़ैंस की नज़र इन दोनों मैचों पर टिकी हुई है.
ऑरेंज कैप प्वॉइंट्स टेबल
Player | Mat | Inns | NO | Runs | HS | Ave | BF | SR | 100 | 50 | 0 | 4s | 6s |
---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|
जोस बटलर | 5 | 5 | 1 | 272 | 100 | 68.00 | 178 | 152.80 | 1 | 2 | 0 | 23 | 18 |
(राजस्थान) | |||||||||||||
हार्दिक पांड्या | 5 | 5 | 2 | 228 | 87* | 76.00 | 167 | 136.52 | 0 | 2 | 0 | 26 | 6 |
(गुजरात टाइटंस) | |||||||||||||
शिवम दुबे | 5 | 5 | 1 | 207 | 95* | 51.75 | 117 | 176.92 | 0 | 2 | 0 | 16 | 13 |
(सीएसके) | |||||||||||||
शुभमन गिल | 5 | 5 | 0 | 200 | 96 | 40.00 | 131 | 152.67 | 0 | 2 | 1 | 20 | 5 |
(गुजरात) | |||||||||||||
शिखर धवन | 5 | 5 | 0 | 197 | 70 | 39.40 | 148 | 133.10 | 0 | 1 | 0 | 19 | 6 |
(पंजाब किंग्स) |
Published on April 16, 2022 1:49 pm