MS DHONI AND SURESH RAINA

इंडियन प्रीमियर लीग की दूसरी सबसे सफल टीम चेन्नई सुपर किंग्स ने आइपीएल 2022 के मेगा ऑक्शन से पहले चार खिलाड़ियों पर भरोसा जताया और उन्हें रिटेन किया। सीएसके ने जिन खिलाड़ियों को रिटेन किया उसमें रवींद्र जडेजा, महेंद्र सिंह धोनी, मोइन अली और रितुराज गायकवाड़ मौजूद हैं। सीएसके ने जिन खिलाड़ियों को रिटेन किया उसमें पहले नंबर पर भारती आलराउंडर रवींद्र जडेजा रहे जिन्हें इस टीम ने 16 करोड़ की बड़ी रकम देकर अपने साथ बनाए रखा। 

वहीं इस बार सीएसके ने महेंद्र सिंह धोनी को रिटेन करने वाले खिलाड़ियों की सूची में दूसरे नंबर पर रखा और उन्हें 12 करोड़ रुपये दिए गए। सीएसके ने तीसरे नंबर पर जिस खिलाड़ी को रिटेन किया वो इंग्लैंड के आलराउंडर मोइन अली हैं और उन्हें 8 करोड़ रुपये में टीम के साथ बनाए रखा गया, जबकि चौथे नंबर पर सीएसके के लिए लगातार बेहतरीन बल्लेबाजी करने वाले ओपनर बल्लेबाज ऋतुराज गायकवाड़ रहे। ऋतुराज गायकवाड़ को 6 करोड़ रुपये के साथ टीम ने अपने साथ बनाए रखा।

धोनी का था ये बड़ा फैसला

Ms Dhoni and Ravindra Jadeja

सूत्रों की माने तो ये महेंद्र सिंह धोनी का ही फैसला था कि रविन्द्र जडेजा टीम की पहली पसंद हों। रिटेंशन लिस्ट के ऐलान होने से पहले धोनी ने घोषणा कर दी थी कि वह रिटेंशन में पहली पसंद नहीं बनना चाहते। नियमों के अनुसार, पहले रिटेंशन पिक को 16 करोड़ रुपये मिलते हैं। महेंद्र सिंह धोनी ने खुद कहा था कि इस बार यह मौका किसी और खिलाड़ी को मिलना चाहिए। सीएसके धोनी के इस फैसले का सम्मान करते हुए उन्होंने जडेजा को अपनी पहली पसंद रखी और धोनी को दूसरी। 

ALSO READ:IPL 2022: RCB से बाहर किए जाने का दर्द बर्दाश्त नहीं कर सके युजवेंद्र चहल, फ्रेंचाइजी के लिए कही ये बात

जडेजा हो सकते हैं अगले कप्तान

खास बात ये भी है कि आईपीएल 2022 का पहला मुकाबला चेन्नई में ही खेला जाएगा। और महेंद्र सिंह धोनी कह चुके हैं कि वह अपना आखिरी मैच में भी चेन्नई में ही खेलेंगे। साल 2022 का आईपीएल महेंद्र सिंह धोनी का आखिरी टूर्नामेंट हो सकता है, ऐसे में उनकी ज्यादा जिम्मेदारी चेन्नई सुपर किंग्स के नए कोर ग्रुप को तैयार करने की होगी। रवींद्र जडेजा को नए कप्तान के रूप में तैयार किया जा सकता है, साथ ही अन्य खिलाड़ियों को भी पिरोया जा सकता है।

ALSO READ: IPL 2022: RCB से बाहर हुए इस स्टार खिलाड़ी पर मुंबई की नजर, कप्तान रोहित से है खास दोस्ती

Published on December 1, 2021 7:54 pm