IPL

प्लेयर्स अपडेट: 30 नवंबर को सभी आईपीएल फ्रेंचाइजी ने अपने रिटेन खिलाड़ियों की लिस्ट को आउट कर दिया। जिसमे ऑक्शन में केएल राहुल, डेविड वार्नर, रशीद खान, भुवनेश्वर कुमार और श्रेयस अय्यर जैसे कई बड़े नाम ऑक्शन में आ गए है। लेकिन विराट के नेतृत्व में अब तक RCB का हिस्सा रहे चहल को उनकी फ्रेंचाइजी ने बाहर कर दिया है। इसके बाद चहल को कौन अपनी टीम में शामिल कर सकता है, आइए जानते हैं..

RCB ने रिलीज किया चहल को

Yuzvendra-Chahal
Yuzvendra-Chahal

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की तरफ से उनके स्टार गेंदबाज युजवेंद्र चहल को ऑक्शन में उतारा गया है। हालांकि आरसीबी उन्हें वापस ऑक्शन में जरूर जीतना चाहेगी, लेकिन फिलहाल चहल ऑक्शन का हिस्सा है। चहल ने 2014 में रॉयल चैलेंजर्स टीम के साथ अपना सफर शुरू किया था। उसके बाद से चहल लगातार टीम के लिए के लिए अच्छा प्रदर्शन कर रहे थे। 2022 के सीजन के लिए उन्हें ऑक्शन में उतार दिया गया है।

कप्तान रोहित से है खास दोस्ती, अब बन सकते है मुंबई का हिस्सा

युजवेंद्र चहल और रोहित शर्मा के बीच अच्छी दोस्ती है। इसलिए कयास लगाए जा रहे है कि अब चहल अब मुंबई इंडियंस का हिस्सा बन सकते है। बता दे चहल में अपने आईपीएल करियर की शुरुआत 2011 में मुंबई की टीम के साथ की थी। लेकिन उस समय टीम में मलिंगा और कई गेंदबाजों दबदबा था। इसलिए चहल को ज्यादा मौके नही मिल पाए थे। लेकिन अब रिटेंशन के चलते मुंबई इंडियंस की टीम में काफी जगह और मौके उपलब्ध हैं। इसलिए चहल टीम के लिए अच्छा प्रदर्शन कर सकते हैं। 2013 के बाद चहल ने मुंबई का रुख नही किया है।

ALSO READ: IPL 2022: RCB से बाहर किए जाने का दर्द बर्दाश्त नहीं कर सके युजवेंद्र चहल, फ्रेंचाइजी के लिए कही ये बात

आरसीबी ने इन खिलाड़ियों पर लगाया है दाव

विराट कोहली

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने आईपीएल ऑक्शन के लिए अपने तीन खिलाड़ियों को छोड़कर बाकी को ऑक्शन के लिए उतारा है। रिटेन खिलाड़ियों में विराट कोहली को 15 करोड़, ग्लेन मैक्सवेल को 11 करोड़ और मोहम्मद सिराज को 7 करोड़ की रकम में खरीदा गया है। आईपीएल ने रिटेंशन में 33 करोड़ की रकम को खर्च कर दी है। अब अपनी फ्रेंचाइजी के लिए बाकी की टीम के लिए रॉयल चैलेंजर्स के खाते में 57 की राशि बची है।

ALSO READ: IPL 2022: धोनी और विराट को पछाड़कर सबसे ज्यादा कीमत में बिके ये तीन खिलाड़ी

Published on December 1, 2021 3:44 pm