रोहित शर्मा विकेट
रोहित शर्मा विकेट

इंडियन प्रीमियर लीग केन 15वें संस्करण में अंपायरिंग का स्वरूप देखने को मिला है। वो शायद ही आज तक किसी सीजन में देखा गया हो। इस सीजन गलत अंपायरिंग के कई बड़े विवाद सामने आया है। हर मैच में वाइड गेंद का अपवाद तो शामिल हो चुका है। लेकिन अब अंपायरिंग के बड़े बड़े किस्से सामने आ रहे है।

ऋषभ पंत नो बॉल कंट्रोवर्सी के बाद अब रोहित शर्मा ( Rohit Sharma) के डीआरएस ( DRS) के गलत फैसले की तस्वीरों ने तुल पकड़ लिया है। मैच में इस घटना के होते ही फैंस ने अंपायर की आलोचना शुरू कर दी है। तकनीक के बाद भी इस तरह के निर्णय से फैंस काफी खफा नजर आ रहे हैं। जानिए क्या है पूरी बात…

रोहित शर्मा रह गए हैरान नाखुश होकर लौटे पवेलियन

MI vs CSK: प्लेऑफ से बाहर होने के बाद टूट गए कप्तान रोहित शर्मा, कहा- हम किसी पर उंगली नहीं उठा सकते..

आईपीएल में 56वां मैच कोलकाता नाइट राइडर्स ( KKR ) बनाम मुंबई इंडियंस ( MI) के बीच हुआ। 166 रन का पीछा करने उतरी मुंबई इंडियंस को शुरुआत में ही सलामी बल्लेबाज कप्तान रोहित शर्मा के रूप में एक बहुत बड़ा झटका लगा है। रोहित शर्मा को जिसके बाद नाखुश होकर 2 रन के निजी स्कोर पर वापस लौटना पड़ा था। फैंस और खिलाड़ी सभी इस फैसले से हैरान नजर आ रहे थे।

दरअसल, केकेआर की तरफ से टीम साउदी ओवर डालने के लिए सामने आए। जोकि पारी का पहला ओवर था। इस ओवर में मात्र दो रन ही आय थे। ओवर की अंतिम गेंद को फुल लेंथ रखने की कोशिश की। जिसके बाद गेंद रोहित शर्मा के बैट के बिल्कुल करीब से होते हुई उनके थाई पैड पर जाकर लगी। जिसके बाद गेंद को विकेट कीपर शेल्टर जैक्सन ने काफी तेजी से शानदार तरीके से पकड़ लिया। लेकिन इसको अंपायर में आउट करार नहीं दिया। जिसके बाद खिलाड़ियों के आत्मविश्वास के चलते कप्तान श्रेयस अय्यर ( Shreyas Iyer) ने DRS ले लिया। उनके डीआरएस लेने के बाद अंपायर ने करीब से निरीक्षण करने के बाद गेंद को बल्ले के पास होने पर व्हाइट लाइन होने के आधार पर आउट दे दिया। जिसके बाद मैदानी अंपायर ने अपना फैसला बदलकर आउट दे दिया।

ALSO READ:IPL 2022 MI vs KKR: आज के मैच में बने कुल 8 ऐतिहासिक रिकार्ड्स, जसप्रीत बुमराह ने लगा दी रिकार्ड्स की झड़ी

रोहित शर्मा के इस विकेट से सभी रह गए हैरान

थर्ड अंपायर ब्रुश ऑक्शनफोर्ड थे। रोहित शर्मा के डीआरएस फैसले पर साफ देखा गया कि जब गेंद रोहित शर्मा के बल्ले के कुछ दूर थी, तब भी अल्ट्राएज ने शरारत करना शुरू कर दिया था। लेकिन इसको नजरंदाज करते हुए अंपायर ने रोहित शर्मा को आउट करार दे दिया। जिसके बाद मुंबई इंडियंस का पूरा खेमा इस बात पर हैरान नजर आए, वहीं फैंस में अंपायर को ट्रॉल करना शुरू कर दिया। हालांकि अंपायर के लिए भी ये फैसला आसान नहीं था, अल्ट्राएज के आधार पर्स फैसले को करना था, जोकि अंपायर ने किया। लेकिन वो मुंबई इंडियंस के खिलाफ गया जिसके बाद फैंस काफी नाराज़ हुए।

ALSO READ:IPL 2022: W,W,0,W मैदान पर आया बुमराह का कहर, 5 विकेट लेने पर बोले- ‘बोल्ट जानता था वो मेरा हैट्रिक का शिकार है’

Published on May 10, 2022 10:41 am