IPL

भारतीय टीम के पूर्व ऑफ स्पिनर खिलाड़ी और वर्तमान में क्रिकेट कमेंटेटर हरभजन सिंह ( Harbhajan Singh) ने इंडियन प्रीमियर लीग ( IPL) यानी आईपीएल 2022 को लेकर एक बड़ी भविष्यवाणी की है। हरभजन सिंह ने आईपीएल 2022 के लिए प्ले ऑफ में पहुंचने वाली चार टीम के नाम की भविष्यवाणी कर दी है।

जहीर तौर पर इस लिस्ट में मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स का नाम शामिल नही हैं। इसी के साथ ही दो बार की चैम्पियन कोलकाता नाइट राइडर्स का नाम भी शामिल नहीं है। इस बार आईपीएल में कुल 10 टीम है इसलिए प्ले ऑफ के लिए जंग और भी संघर्ष वाली हो जायेगी। जानिए हरभजन सिंह के मुताबिक कौन सी चार टीम करेंगी आईपीएल 2022 के प्ले ऑफ में प्रवेश…

हरभजन सिंह के अनुसार ये चार टीम होंगी प्लेऑफ का हिस्सा

हरभजन

हरभजन सिंह ने इस बार आईपीएल के टॉप चार में प्रवेश के लिए अपनी चार टीम का ऐलान कर दिया है। जिसके मुताबिक आईपीएल से जुड़ी दोनों नई टीम लखनऊ सुपर जायंट्स ( Lucknwo super Giants) और गुजरात टाइटंस ( Gujrat Titans) की टीम टॉप चार का हिस्सा होंगी। इसी के साथ ही रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ( Royal Challengers Banglore) और राजस्थान रॉयल्स ( Rajasthan Royals) सेमीफाइनल तक पहुंच सकती है। ये चार टीम अच्छा प्रदर्शन कर रही है और चैंपियन बनने के दम खम के साथ खेल रही हैं। जिसके बाद हरभजन सिंह के मुताबिक ये चारो टीम सेमीफाइनल होंगी।

मिलेगा नया विजेता

IPL

भारतीय पूर्व गेंदबाज हरभजन सिंह के मुताबिक चुनी गई टीम को देखा जाए तो इस साल आईपीएल को एक नया विजेता मिलेगा। हरभजन सिंह के द्वारा चुनी गई चारो टीम लीग में काफी टक्कर दे रहीं है। सभी टीम के कप्तान भी अच्छी लय में नजर आ रहे है। संजू सैमसन ने काफी आत्मविश्वास के साथ टीम को लीड किया है तो वहीं फाफ डु प्लेसिस में भी कप्तानी के भार को बखूबी संभाला है। दोनो नई टीम ने अपने प्रदर्शन से सबका दिल जीता है। हार्दिक पांड्या ने पहली बार कप्तानी की ओर अब तक सबसे कम हार अपने खाते में आने दी है। वहीं केएल राहुल में भी खुद के कप्तानी पर उठ रहे सवालों का जवाब दिया है।

ALSO READ:‘मेरा देश महान होता लेकिन…’ इरफ़ान पठान ने भारत पर कसा तंज तो अमित मिश्रा के जवाब से मची सनसनी, सोशल मीडिया पर हुआ घमासान

• टॉप चार में है ये टीम

आईपीएल 2022 की प्वाइंट टेबल में राजस्थान रॉयल्स पहले स्थान पर है। कुल सात मैच में पांच जीत दर्ज की है। दूसरे स्थान पर गुजरात टाइटंस टीम है, जिसने कुल 6 मैच में पांच जीत दर्ज की है। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर में कुल सात मैच में पांच जीत दर्ज की है। इन तीनों टीम के पास 10 अंक है। वहीं लखनऊ सुपर जायंट्स ने चार जीत दर्ज की है। जिसके बाद चौथे स्थान पर है।

ALSO READ:IPL 2022 DC vs RR: मैच में विवाद के बाद लगे ताबड़-तोड़ जुर्माना, दिल्ली के कोच हुए बैन, पंत पर इतने करोड़ का भारी जुर्माना, शार्दुल भी आये चपेटे में

Published on April 23, 2022 5:40 pm