आयुष बदोनी

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 15वें संस्करण में शामिल हुई दोनों नई टीम में 28 मार्च को वानखेड़े स्टेडियम ( Wankhede Stadium) के मैदान पर अपना डेब्यू आईपीएल में कर लिया। दोनों टीम लखनऊ सुपर जायंट्स ( Lucknow Super Giants) और गुजरात टाइटंस ( Gujrat Titans) को बीच मैच में हार्दिक पांड्या ( Hardik Pandya) की टीम गुजरात टाइटंस ने जीत के साथ अपने IPL सफर की शुरुआत की। गुजरात टीम की वो से काफी अच्छी गेंदबाजी और बल्लेबाजी की गई। लेकिन लखनऊ फ्रेंचाइजी के खिलाड़ी आयुष बदोनी ( Ayush Badoni) में अपने प्रदर्शन से सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिया।

आयुष बदोनी ने लगाया डेब्यू में अर्धशतक

आयुष बदोनी

लखनऊ सुपर जायंट्स ( Lucknow Super Giants) की तरफ से दुनिया के सबसे बेहतरीन गेंदबाजों में से एक रशीद खान ( Rashid Khan) और मोहम्मद शमी ( Mohammad Shami) जैसे खिलाड़ियों की गेंदबाजी के सामने आयुष बदोनी ( Ayush Badoni) ने अर्धशतक लगाया। जिसके चलते क्रिकेट प्रेमियों की जुबान पर उनका नाम चढ़ा हुआ है। आईपीएल हर साल किसी न किसी नए खिलाड़ी के विषय पता चलता है। अपने हुनर के दम पर खिलाड़ी नाम कमाते है। इसलिए ही दुनिया की सबसे बेहतरीन लीग भी मानी जाती है।

आयुष बदोनी ( Ayush Badoni) ने अपने डेब्यू आईपीएल मैच में 41 गेंदों पर 54 रन की पारी खेली। रोमांच का विषय ये रहा कि टीम के नाजुक स्थिति के बाद भी आयुष बदोनी ( Ayush Badoni) ने शुरुआती तीन गेंदों पर एक छक्का और दो चौके लगाए। जबकि अपने 54 रन की पारी में 4 चौके और 3 छक्के लगाए है। मैच में दीपक हुड्डा ने भी अर्धशतक लगाया हैं। टीम को सम्मान जनक स्कोर के पास पहुंचाने के लिए दीपक हुड्डा और आयुष बदोनी ( Ayush Badoni) के बीच 87 रन की महत्वपूर्ण साझेदारी भी हुईं।

कौन है युवा Ayush Badoni ?

आयुष बदोनी

22 वर्ष के आयुष बदोनी ( Ayush Badoni) का नाम सभी की जुबा पर है। आयुष बदोनी ( Ayush Badoni) का जन्म 3 दिसंबर 1999 को हुआ था। उन्होंने मात्र 9 साल की उम्र से क्रिकेट खेलना शुरू कर दिया था। बल्लेबाजी के साथ साथ गेंदबाजी भी अच्छी पकड़ बनाई है। उन्होंने दिल्ली की टीम की तरह से घरेलू क्रिकेट में अच्छा प्रदर्शन किया है। अंडर 19 विश्व कप में आयुष बदोनी ( Ayush Badoni) ने 202 गेंदों में 185 रन बनाए थे। जिसके बाद वो चर्चा में रहे थे। अभी तक आयुष बदोनी ( Ayush Badoni) में मात्र 5 टी20 मुकाबले खेले हैं।

ALSO READ:IPL 2022: हार्दिक पंड्या ने मोहम्मद शमी को दिया जीत का पूरा श्रेय, इस खिलाड़ी को बताया भविष्य का विराट कोहली, क्रुनाल पंड्या के लिए कही ये बात

मात्र 20 लाख में लखनऊ ने उन्हें अपने साथ किया शामिल

आयुष बदोनी ( Ayush Badoni) का बेस प्राइज 20 लाख था। इसी कीमत के साथ इस युवा खिलाड़ी को केएल राहुल की कप्तानी वाली लखनऊ सुपर जायंट ने अपने साथ शमिल किया है। इसमें सबसे बड़ा रोल टीम मेंटर गौतम गंभीर को माना जाता है.

ALSO READ:IPL 2022, GT vs LSG, STATS: मैच में बने 9 बड़े रिकॉर्ड, हार्दिक पंड्या ने वापसी करते ही लगा दी रिकॉर्ड्स की झड़ी

Published on March 29, 2022 9:47 am