IPL 2022 का 14वाँ मैच कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच पुणे के महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेला गया. इस मैच में कोलकाता की टीम ने टॉस जीत कर पहले गेंदबाज़ी करने का फ़ैसला किया. जिसके बाद पहले बल्लेबाज़ी करने उतरी मुंबई इंडियंस ने 20 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 161 रन बनाए.
इसके बाद दूसरी पारी में बल्लेबाज़ी करने उतरी कोलकाता नाइट राइडर्स ने इस लक्ष्य को 16 ओवर में ही 5 विकेट के नुकसान पर हासिल कर लिया और 5 विकेट से जीत दर्ज की. इस मैच में गेंदबाज़ों और बल्लेबाज़ों की तरफ़ से शानदार प्रदर्शन देखने को मिला. इसी सिलसिले में इस आर्टिकल में हम नज़र डालेंगे इस मैच के बाद ऑरेंज कैप और पर्पल कैप की रेस के बदले हुए समीकरणों पर.
मुंबई के युवा बल्लेबाज़ तिलक वर्मा ने ऑरेंज कैप की रेस में मारी एंट्री
कोलकाता के खिलाफ़ 38 रनों की पारी खेलने वाले मुंबई इंडियंस के युवा बल्लेबाज़ तिलक वर्मा ने इस पारी के साथ ही टूर्नामेंट में कुल 121 रन पूरे कर लिए हैं. इसी के साथ उन्होंने ऑरेंज कैप की रेस में भी एंट्री कर ली है. फ़िलहाल टॉप 5 बल्लेबाज़ों की लिस्ट में वो चौथे नंबर पहुंच गए हैं.
इस लिस्ट में राजस्थान के जोस बटलर 205 रनों के साथ शीर्ष पर बने हुए हैं. तो वहीं मुंबई की ही ईशान किशन 149 रनों के साथ दूसरे नंबर पर बरकरार हैं. पिछले मैच में राजस्थान के खिलाफ़ 29 रनों की पारी खेलने वाले बैंगलोर के कप्तान फ़ाफ़ डु प्लेसिस 122 रनों के साथ इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर हैं. ऑरेंज कैप की लिस्ट में पांचवें नंबर पर नज़र डालें तो 119 रनों के साथ लखनऊ के दीपक हुड्डा बने हुए हैं.
पर्पल कैप की रेस में नहीं हुए ज़्यादा बदलाव, टॉप पर बने हुए हैं उमेश यादव
इस मैच के बाद पर्पल कैप की रेस पर गौर करें तो उसमें ज़्यादा कोई बदलाव नहीं देखने को मिला है. मुंबई के खिलाफ़ 1 विकेट लेने वाले कोलकाता के सीनियर तेज़ गेंदबाज़ उमेश यादव 9 विकेट के साथ शीर्ष पर बने हुए हैं. इसके अलावा इस लिस्ट में दूसरे नंबर राजस्थान रॉयल्स के स्पिनर युज़वेंद्र चहल 7 विकेट के साथ मौजूद हैं.
लखनऊ के युवा तेज़ गेंदबाज़ आवेश खान भी 7 विकेट चटका चुके हैं और तीसरे नंबर पर काबिज़ हैं. वहीं चौथे नंबर पर पंजाब किंग्स के युवा स्पिनर राहुल चाहर हैं जिन्होंने 3 मैच में कुल 6 विकेट अपने नाम किए हैं. बैंगलोर के वनिंदु हसारांगा 6 विकेट के साथथ इस पर्पल कैप की रेस में पांचवें नंबर पर हैं.
कुछ इस तरह है ऑरेंज कैप और पर्पल कैप की रेस का मौजूदा हाल
कोलकाता और मुंबई के बीच खेले गए इस सीज़न के 14वें मैच के बाद ऑरेंज कैप और पर्पल कैप की रेस के समीकरण कुछ इस तरह हैं.
ऑरेंज कैप
Player | Mat | Inns | NO | Runs | HS | Ave | BF | SR | 100 | 50 | 0 | 4s | 6s |
---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|
जोस बटलर | 3 | 3 | 1 | 205 | 100 | 102.50 | 143 | 143.35 | 1 | 1 | 0 | 14 | 14 |
(राजस्थान) | |||||||||||||
ईशान किशन | 3 | 3 | 1 | 149 | 81* | 74.50 | 112 | 133.03 | 0 | 2 | 0 | 17 | 3 |
(मुंबई इंडियंस) | |||||||||||||
फ़ाफ़ डु प्लेसिस | 3 | 3 | 0 | 122 | 88 | 40.66 | 81 | 150.61 | 0 | 1 | 0 | 9 | 7 |
(आरसीबी) | |||||||||||||
तिलक वर्मा | 3 | 3 | 1 | 121 | 61 | 60.50 | 75 | 161.33 | 0 | 1 | 0 | 9 | 7 |
(मुंबई इंडियंस) | |||||||||||||
दीपक हुड्डा | 3 | 3 | 0 | 119 | 55 | 39.66 | 82 | 145.12 | 0 | 2 | 0 | 10 | 6 |
(लखनऊ) |
पर्पल कैप
Player | Mat | Inns | Overs | Mdns | Runs | Wkts | BBI | Ave | Econ | SR | 4 | 5 |
---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|
उमेश यादव | 4 | 4 | 16.0 | 1 | 84 | 9 | 4/23 | 9.33 | 5.25 | 10.6 | 1 | 0 |
(केकेआर) | ||||||||||||
युज़वेंद्र चहल | 3 | 3 | 12.0 | 0 | 63 | 7 | 3/22 | 9.00 | 5.25 | 10.2 | 0 | 0 |
(राजस्थान रॉयल्स) | ||||||||||||
आवेश खान | 3 | 3 | 11.4 | 0 | 95 | 7 | 4/24 | 13.57 | 8.14 | 10.0 | 1 | 0 |
(लखनऊ) | ||||||||||||
राहुल चाहर | 3 | 3 | 12.0 | 1 | 60 | 6 | 3/25 | 10.00 | 5.00 | 12.0 | 0 | 0 |
(पंजाब किंग्स) | ||||||||||||
वनिंदु हसारांगा | 3 | 3 | 12.0 | 0 | 92 | 6 | 4/20 | 15.33 | 7.66 | 12.0 | 1 | 0 |
(आरसीबी) |
ALSO READ:IPL 2022 LSGvsDC: दिल्ली के खिलाफ केएल राहुल इन खिलाड़ियों को देंगे मौका, ऐसी होगी लखनऊ की प्लेइंग XI
Published on April 7, 2022 3:20 pm