पैट कमिंस

इंडियन प्रीमियर लीग(IPL) में बीती रात मुंबई इंडियंस ( Mumbai Indians) और कोलकाता नाइट राइडर्स ( Kolkata Knight Riders) के बीच लीग का 14वा मैच खेला गया। इस मैच में मुंबई इंडियंस को हराते हुए कोलकाता नाइट राइडर्स ने चार मैच में अपनी तीसरी जीत दर्ज की. इस मैच के हीरो ऑस्ट्रेलिया के ऑल राउंडर खिलाड़ी पैट कमिंस ( Pat Cummins) रहें। वो जब मैदान पर आए तब टीम पर संकट के बदल छाए हुए थे लेकिन उनकी अक्रामक पारी के बाद कोलकाता नाइट राइडर्स को जीत मिल गई। इस मैच में जीत के साथ ही पैट कमिंस ( Pat Cummins) ने एक रिकॉर्ड भी बना लिया।

14 गेंदों पर ठोका अर्धशतक, मैच जिताया

PAT CUMMINS

इंडियन प्रीमियर लीग में मुंबई इंडियंस के खिलाफ ऑल राउंडर खिलाड़ी पैट कमिंस ( Pat Cummins) का बल्ला जब चला तब आप IPL की सबसे तेज अर्धशतक की पारी की बराबरी करने तक पहुंच गया। वहीं जीत दिलाकर ही वापस पवेलियन आय। मुंबई इंडियंस के गेंदबाजों के लिए बीती रात के मैच में पैट कमिंस ( Pat Cummins) एक बुरे सपने की तरह साबित हुए। उनकी इस पारी का आनंद उनकी टीम कर दर्शको ने उठाया।

पैट कमिंस वेंकटेश अय्यर

पैट कमिंस ( Pat Cummins) ने मात्र 14 गेंदों पर मुंबई इंडियंस के खिलाफ अर्धशतक बना दिया। उनकी अर्धशतकीय पारी ने टीम को 16 ओवर में ही जीत दिला दी। इसी के साथ ही पैट कमिंस ( Pat Cummins) ने इस अर्धशतक में चार चौके और पांच छक्के लगाए हैं। अपनी पूरी पारी उन्होंने मात्र 15 गेंदों की खेली, जिसमें उन्होंने कुल चार चौके और छः छक्कों की मदद से 56 रन बनाए और अपनी जीत को जीत दिलाई।

ALSO READ:IPL 2022 DCvsLSG: लखनऊ के खिलाफ ऋषभ पंत इन 2 घातक खिलाड़ियों देंगे मौका, ऐसी होगी दिल्ली कैपिटल्स की प्लेइंग XI

केएल राहुल के रिकॉर्ड की बराबरी, कई अक्रामक बल्लेबाजों की छोड़ा पीछे

kl rahul 2

2018 में पंजाब टीम के कप्तान केएल राहुल ने 14 गेंदों पर अर्धशतक बनाया था। जिसके बाद उनके रिकार्ड की बराबरी ऑल राउंडर खिलाड़ी कर पायेगा, ये कहना मुश्किल था। लेकिन 2022 के आईपीएल में ऐसा हुआ। पैट कमिंस ( Pat Cummins) ने केएल राहुल के बराबर 14 गेंदों में 50 रन बना लिए। जिसके बाद अब ऑल राउंडर पैट कमिंस ( Pat Cummins) ने 15 गेंदों में अर्धशतक बनाकर रिकॉर्ड की बराबरी की है। वही सुनील नारायण और यूसुफ पठान में 15 – 15 गेंदों में अर्धशतक बनाया है। पैट कमिंस ( Pat Cummins) ने उनके रिकॉर्ड की पीछे छोड़ दिया है।

इसी के साथ ही ऑल राउंडर खिलाड़ी वेंकटेश अय्यर ने भी अर्धशतकीय पारी खेली है। 41 गेंदों में 50 रन बनाए है। जिसमें 6 चौके और एक छक्का शामिल है। वेंकटेश अय्यर ने एक छोर संभालकर रखा और दूसरे छोर पर कमिंस ने रिकॉर्ड अर्धशतक लगाया।

ALSO READ:IPL 2022 Orange Cap/Purple Cap: मुंबई के इस बल्लेबाज ने ऑरेंज कैप लिस्ट में मारी धाकड़ एंट्री, पर्पल कैप में ये खिलाड़ी टॉप पर

Published on April 7, 2022 3:42 pm