सचिन तेंदुलकर ने खोजा रास्ता बताया कैसे शाहीन शाह अफरीदी से निपट सकते हैं भारतीय बल्लेबाज
सचिन तेंदुलकर ने खोजा रास्ता बताया कैसे शाहीन शाह अफरीदी से निपट सकते हैं भारतीय बल्लेबाज

आईसीसी टी20 विश्व कप 2022 ( ICC T20 World Cup 2022) में भारत बनाम पाकिस्तान ( IND VS PAK) के बीच महामुकाबला आज 23 अक्टूबर 2022 को खेला जाना है। चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान के साथ भारतीय टीम जीत के साथ टूर्नामेंट की शुरुआत करना चाहेगी। इस मैच के लिए टीम इंडिया के समर्थको का उत्साह आसमान पर है।

मैदान पर कुछ समय पहले तक बारिश हुई है, लेकिन मैच के दिन यानी आज बारिश नहीं हुई है। इसलिए फैंस के लिए ये काफी अच्छी खबर है। टीम इंडिया और पाकिस्तान दोनों ही टक्कर के लिए तैयार हैं। अब सचिन तेंदुलकर ने मैच के लिए एक खास बात की है।

शाहीन शाह अफरीदी से निपटते की दी सलाह

भारत बनाम पाकिस्तान ( IND VS PAK) मैच में आईसीसी टी20 विश्वकप 2021 में शाहीन शाह अफरीदी का प्रदर्शन काफी खतरनाक रहा था। जिसके बाद इस बार भी टीम इंडिया को शाहीन शाह अफरीदी की घातक गेंदबाजी का समाना करना है। क्रिकेट के भगवान कहे जाने जाने वाले सचिन तेंदुलकर ने शाहीन अफरीदी का तोड़ भारतीय बल्लेबाजों को बताया था। सचिन तेंदुलकर के मुताबिक शाहीन शाह अफरीदी के सामने टीम इंडिया के बल्लेबाजों को सीधे बल्ले और वी आकार में खेलने की सलाह दी है।

शाहीन शाह अफरीदी के लिए सचिन तेंदुलकर ने कहा कि

”शाहीन शाह अफरीदी एक आक्रामक गेंदबाज़ हैं और वे नई गेंद से विकेट लेना चाहते हैं। वे गेंद को ऊपर उठाकर उसे स्विंग कराने की कोशिश करते हैं। उनमें बल्लेबाज़ों को वे हवा में और पिच के बाहर अपनी गति से छकाने की क्षमता है। इसलिए भारतीय बल्लेबाजों को उनके गेंदों को सीधे बल्ले से और ‘V’ एरिया के भीतर खेलना चाहिए”।

Also Read : टी20 विश्व कप 2022 में वेस्टइंडीज टीम का हिस्सा होते ये 3 अनुभवी खिलाड़ी तो इतनी जल्दी वर्ल्ड कप से बाहर नही होती विंडीज

2021 में शाहीन का स्पैल था शानदार

भारतीय क्रिकेट टीम ( Team India) को आईसीसी टी20 विश्व कप 2021 में भारत बनाम पाकिस्तान मैच में शाहीन शाह अफरीदी ने पटखनी दी थी। पिछले साल टीम इंडिया को पाकिस्तान ने 10 विकेट से शिकस्त दी थी।

शाहीन शाह अफरीदी ने जिन्होंने अपने स्पेल में टीम इंडिया की तिकड़ी रोहित, राहुल और कोहली को पवेलियन का रास्ता दिखाया था। शाहीन शाह अफरीदी ने अपने इस स्पैल से काफी अच्छा प्रदर्शन किया था।

Also Read : टी20 विश्व कप में आज तक नहीं टूटे ये 4 विश्व रिकॉर्ड, 2 पर भारत और भारतीय खिलाड़ियों का है कब्जा

Published on October 23, 2022 11:47 am