टीम इंडिया

ICC टी20 वर्ल्ड कप 2022 के क्वालिफाइंग मैच खत्म हो गए हैं। श्रीलंका, नीदरलैंड, जिम्बाब्वे और आयरलैंड ने सुपर-12 के लिए क्वालिफाइ कर लिया है। इस राउंड के मुकाबले 22 अक्टूबर से शुरू हो रहे हैं।

भारत के नजरिए से हुआ आसान ग्रुप

क्वालिफाइंग राउंड से सुपर-12 के ग्रुप-2 में जिम्बाब्वे और नीदरलैंड ने जगह बनाई है। ग्रुप-2 में भारतीय टीम के नजरिए से देखे तो उनके खिलाफ टीमें उतनी ज्यादा खतरनाक नहीं है जितना ग्रुप 1 में है। 

27 अक्टूबर को भारत नीदरलैंड के खिलाफ मुकाबला खेलेगा। वहीं, 6 नवंबर को टीम इंडिया का सामना जिम्बाब्वे से होगा। वहीं, टीम इंडिया का पहला मुकाबला 23 अक्टूबर को चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान से होगा, जिसके लिए सभी क्रिकेट फैंस बहुत ही ज्यादा उत्साहित हैं। 

पहले ग्रुप में बेहद खतरनाक टीमें

दूसरे ग्रुप की बात करे तो उसमे ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड और अफ़गानसितान जैसी तगड़ी टीमें है। वही क्वालीफायर मुकाबले के बाद श्रीलंका और आयरलैंड इसमें आ जुड़ी हैं। 

भारत के हिसाब से देखा जाए तो उसे अपने ग्रुप में आसान विपक्ष का सामना करना होगा। साथ ही भारतीय टीम की मौजूदा फॉर्म को देखते हुए टीम का सेमीफाइनल में जगह बनाना आसान हो सकता है। 

माना जा रहा है की भारत के साथ पाकिस्तान ग्रुप 2 में सेमीफाइनल में जगह बना सकता है। वहीं पहले ग्रुप के लिए ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड सेमीफाइनल में जगह पक्की करेंगी। साउथ अफ्रीकी और न्यूजीलैंड भी कड़ी टक्कर देती दिख सकती हैं। 

ALSO READ: क्रिस गेल के नाम है टी20 में सबसे ज्यादा शतक लगाने का रिकॉर्ड, टीम इंडिया के ये 3 खिलाड़ी तोड़ सकते हैं इस साल ये विश्व रिकॉर्ड

टी20 वर्ल्डकप 2022 में भारत के मुकाबले (भारतीय समयानुसार)

भारत बनाम पाकिस्तान, 23 अक्टूबर,  दोपहर 1.30 बजे, मेलबर्न

भारत बनाम नीदरलैंड, 27 अक्टूबर, दोपहर 12.30 बजे, सिडनी

भारत बनाम साउथ अफ्रीका, 30 अक्टूबर, शाम 4.30 बजे, पर्थ

भारत बनाम बांग्लादेश, 2 नवंबर, दोपहर 1.30 बजे, एडिलेड

भारत बनाम जिम्बाब्वे, 6 नवंबर, दोपहर 1.30 बजे, मेलबर्न

ALSO READ: भारत-पाकिस्तान मैच से पहले आई बुरी खबर, टीम इंडिया के इस धाकड़ खिलाड़ी की टूटी एड़ी, अब लंबे समय तक वापसी है नामुमकिन

Published on October 22, 2022 8:30 am