इंडियन प्रीमियर लीग IPL में चेन्नई सुपरकिंग्स CSK लगातार ऑक्शन ( Mega Auction) के बाद से आलोचनाओं का शिकार हो रही है। सुरेश रैना (Suresh Raina) का आईपीएल में नही खरीदा जाना चेन्नई टीम (Chennai Super Kings) के लिए काफी घाटे का सौदा मालूम हो रहा है। लगातार चेन्नई की छवि धूमिल हो रही है और अब चेन्नई सुपरकिंग्स CSK का अपना एक वीडियो ही उनके लिए गले की फांस बन गया है। उन वीडियो पर फैंस काफी कमेंट और बायकॉट चेन्नई सुपरकिंग्स कहकर शेयर भी कर रहे हैं।
चेन्नई सुपरकिंग्स (CSK) ने शेयर किया वीडियो
चेन्नई सुपरकिंग्स CSK ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर सुरेश रैना ( Suresh Raina) के सम्मान में एक वीडियो शेयर किया है। जिसमे उनके टीम के लिए की गई बातों, मैन ऑफ द मैच अवार्ड, रन और भी कई चीजों के लिए उन्हें धन्यवाद किया है। चिन्ना थाला ( Chinna Thala) के फ्रेंचाइजी के लिए कामों को सलाम किया है। ये वीडियो उनकी उपलब्धियों के साथ टीम में बनाए उनके सुंदर पलों की बात भी दिखाता है।
फैंस ने किया ट्रोल
💛 Inside out since '08! Anbuden Nandri Chinna Thala @imraina! 🦁
Full 📹 : https://t.co/sVOelS9LYt#SuperkingForever #WhistlePodu 🦁💛 pic.twitter.com/uU5vLEl02C— Chennai Super Kings – Mask P😷du Whistle P🥳du! (@ChennaiIPL) February 21, 2022
वीडियो को शेयर करने के बाद चिन्ना थाला और चेन्नई के फैंस ने इस पोस्ट पर अपने गुस्से को एक बार फिर दिखाया। जिसको देखकर कहा जा सकता है कि चेन्नई सुपरकिंग्स CSK के ऊपर फैंस का गुस्सा अभी शांत नही हुआ है। इसी के साथ आईपीएल में भी इसका असर देखने को मिल सकता है। फैंस ने काफी कड़वे शब्दों में उसकी आलोचना की है। फ्रेचाइजी को शर्म नहीं आ रही जैसे अपशब्द भी कहे हैं।
ALSO READ:IPL 2022: आईपीएल की 10 टीमों में से सबका बॉस है ये एक टीम, नीलामी के बाद सबसे मजबूत टीम
फैंस ने कहा सबसे बेशर्म फ्रेंचाइजी और BoyCott
Most shameless franchise ever @ChennaiIPL
Pretends to act as if there's no problem with Raina ..but can't even respect him during the auction
Csk will come to and end very soon after dhoni leaving this franchise
— . (@farrfetchdd) February 21, 2022
Csk dhongi hai jo ki humne is bar dekh liya..hamesha hum sabhi csk ke fan the but ab nafrat si hoti hai..Raina ke liye inke paas 2 cr nahi the..jo ki sabse rich frenchise hai ipl ki…I hate csk… Miss you Raina…
— Aakash Mishra (@aakashm031) February 21, 2022
चेन्नई सुपरकिंग्स के फैंस की मिशाल आईपीएल में दी जाती हैं। लेकिन इस बार फ्रेंचाइजी के द्वारा सुरेश रैना को टीम में ना लेने को लेकर काफी आलोचनाएं हो रही है। इसी क्रम में जब वीडियो चेन्नई पेज पर साझा किया गया तब फैंस ने इसे चेन्नई की बेशर्मी करार दे दिया। एक प्रशंसक ने लिखा ” चेन्नई फ्रेंचाइजी ऐसे दिखा रही जैसे कुछ हुआ ही नहीं, जबकि ऑक्शन में सुरेश रैना को पिक नही किया। जल्द ही फ्रेंचाइजी खत्म हो जाएगी, धोनी के छोड़ने के बाद”।
ALSO READ:IPL 2022: नीलामी में अनसोल्ड होने के बाद सुरेश रैना का क्या होगा अगला कदम
Published on February 21, 2022 10:56 pm