Placeholder canvas

IPL 2022: आईपीएल की 10 टीमों में से सबका बॉस है ये एक टीम, नीलामी के बाद सबसे मजबूत टीम

इंडियन प्रीमियर लीग IPL के 15वे संस्करण के लिए ऑक्शन हो चुका हैं। खिलाड़ी फ्रेंचाइजी को अपने लिए खिलाड़ी मिल गए हैं। सभी फ्रेंचाइजी का आंकलन करने के बाद ये कहा जा सकता है कि भले ही सभी फ्रेंचाइजी ने आंकलन कर सबसे मजबूत टीम बनानी चाही हो, लेकिन दिल्ली कैपिटल ( DELHI CAPITALS) ने ऑक्शन में एनालिसिस कर सबसे बेहतरीन टीम बनाई है। इस मामले में वो सभी टीमों से आगे निकल गई है।

IPL नीलामी के बाद DELHI CAPITALS ने बनाई सबसे मजबूत टीम

DELHI CAPITALS

DELHI CAPITALS ने इस बार एक दम खम दिखाने वाली स्क्वाड तैयार कर ली है। दिल्ली फ्रेंचाइजी ने IPL में एक मजबूत टीम बनकर चेन्नई और मुंबई टीम को भी पीछे कर इस खिताब के लिए अपनी अच्छी स्क्वाड तैयार कर ली है। दिल्ली की टीम को विकेटकीपर विस्फोटक बल्लेबाज ऋषभ पंत ( Rishabh Pant) लीड करेंगे।

ये खिलाड़ी होंगे ताकत

डेविड वॉर्नर

दिल्ली कैपिटल को सलामी बल्लेबाजी के लिए पृथ्वी शा के साथ डेविड वार्नर काफी सस्ते दाम में मिल चुके हैं। वहीं टीम में शार्दुल ठाकुर, कुलदीप यादव, लुंगी नागिड़ी, खलील अहमद, मिचेल मार्श और चेतन सकारिया टीम के लिए ऑक्शन में चुने गए बेहतरीन खिलाड़ी है।

दिल्ली टीम में शामिल खिलाड़ी

दिल्ली कैपिटल ने ऋषभ पंत ( 16 करोड़), अक्षर पटेल( 9 करोड़), पृथ्वी शॉ (7.50 करोड़) और एनरिक नॉर्खिया( 6.5 करोड़) को रिटेन किया था।

शार्दुल ठाकुर (10.75 करोड़), मुस्तफिजुर रहमान ( 2 करोड़), कुलदीप यादव (2 करोड़), अश्विन हेबर (20 लाख), डेविड वॉर्नर (6.25 करोड़), कमलेश नागरकोटी ( 01.10 करोड़), सरफराज खान ( 20 लाख), मिचेल मार्श ( 6.5 करोड़), केएस भरत ( 2 करोड़), मनदीप सिंह ( 1.1 करोड़), खलील अहमद (5.25 करोड़), चेतन सकारिया (4.2 करोड़), ललित यादव ( 65 लाख), रिपल पटेल ( 20 लाख), यश धुल (20 लाख), रोवमैन पॉवेल (2.8 करोड़), प्रवीण दुबे (50 लाख),लुंगी नगिडी (50 लाख), टिम सीफर्ट ( 50 लाख), विकी ओस्तवाल (20 लाख) इस बार टीम का हिस्सा हैं।

ALSO READ:IPL 2022: नीलामी में लखनऊ टीम ने 7.50 करोड़ में खरीदा तो Mark Wood की पत्नी रह गयी हक्का-वक्का, कहा- खाते फ्रिज करने होंगे

कोचिंग स्टाफ में दो बार विश्व चैंपियन ट्राफी उठाने वाले कोच

विजय दहिया

दिल्ली फ्रेंचाइजी में ऑस्ट्रेलिया को दो बार वर्ल्डकप दिलाने वाले रिकी पोंटिंग मुख्य कोच का पद संभालेंगे। सहायक कोच की भूमिका में अजय रात्रा नजर आयेंगे, प्रवीण आमरे को बल्लेबाजी कोच और जेम्स होप्स को गेंदबाजी साथ ही मोहम्मद कैफ को सहायक कोच के पद का जिम्मा सौंपा गया हैं।

ALSO READ:IPL 2022: नीलामी में अनसोल्ड होने के बाद सुरेश रैना का क्या होगा अगला कदम