DELHI CAPITALS

भारतीय अंडर 19 टीम के वर्ल्ड कप ( Under 19 World Cup) विजेता कप्तान यश ढुल ( Yash Dhul) को नीलामी में DELHI CAPITALS ने मात्र 50 लाख में ख़रीदा .अब उन्होंने रणजी में डेब्यू का आगाज शानदार तरीके से किया है। विश्व कप में Covid की जंग लड़ते के बाद अंडर 19 कप्तान यश ढुल में न सिर्फ अपनी परियों और अपनी कप्तानी से भी भारतीय टीम को अंडर 19 विश्व कप जितवाया है। अब उन्होंने घरेलू सीजन में भी अपनी पारी की शुरुआत भी शानदार रिकॉर्ड के साथ की है। जानिए क्या रिकॉर्ड बनाया यश ढुल ने…

दोनों पारियों में लगाया शानदार शतक

यश ढुल

अंडर 19 विश्व कप के समय से ही यश ढुल का नाम चर्चा में हैं। विश्व कप में जीत के बाद अब यश ढुल ने अपने घरेलू सीजन की शुरुआत भी अपनी विस्फोटक पारियों के अंदाज से ही की हैं। उन्होंने रणजी में तमिलनाडु के खिलाफ खेले जा रहे मैच में दोनों पारियों में शतक लगाया है। पहली पारी में 150 गेंदों में 18 चौकों के साथ 113 रन बनाए हैं। वहीं दूसरी पारी में 200 गेंदों में 103 नाबाद रन की पारी खेल रहे हैं। 99 के स्कोर पर पहुंचने के बाद एक चौके के साथ दूसरी पारी में शतक बनाया। इस पारी में 12 चौके भी लगाए हैं।

दिल्ली के दोनों पारियों में शतक लगाने वाले पहले खिलाड़ी

YASH DHULL

19 साल के यश ढुल रणजी घरेलू सीजन में अपने डेब्यू मैच में दोनों पारियों में शतक लगाने वाले पहले खिलाड़ी हैं। वहीं राष्ट्रीय स्तर पर ऐसा करने वाले तीसरे खिलाड़ी है। यश ढुल ने दिल्ली की ओर से ये कीर्तिमान स्थापित किया है।

ALSO READ:IPL 2022: KKR ने किया अपने कप्तान का एलान, 8 साल बाद ये युवा खिलाड़ी शाहरुख को दिलाएगा ट्रॉफी

दिल्ली बनाम तमिलनाडु का मुकाबला

दिल्ली और तमिलनाडु के बीच ये रणजी का मुकाबला खेला जा रहा है। दिल्ली में अपनी पहली पारी में 452 रन बनाए है। इसमें यश दल ( 113) और ललित यादव ( 177 ) ने शतकीय पारी खेली है। जवाब में तमिलनाडु टीम ने पहली पारी में 494 रन बनाए हैं। जिसमे बाबा इंद्रजीत ( 117) और शाहरुख खान ( 194) ने शतकीय पारी खेली हैं। दिल्ली की टीम अपनी दूसरी पारी खेल रही है जिसमे यश ढुल और ध्रुव शोरे दोनो ने ही शतकीय पारी खेल कर नाबाद हैं।

ALSO READ:IPL 2022: लगातार 15 साल आईपीएल का हिस्सा बनेंगे ये 8 खिलाड़ी, तीसरे नंबर वाले ने नहीं बदली अभी तक टीम