ICC टी20 वर्ल्ड कप 2022 में ऑस्ट्रेलिया ने श्रीलंका (AUS vs SL) को सात विकेट से हराकर टूर्नामेंट में दमदार वापसी की। पहले मैच में न्यूजीलैंड के खिलाफ बड़ी हार के बाद कंगारू टीम श्रीलंका के खिलाफ भी मुश्किल में दिख रही थी।
लेकिन मार्कस स्टोइनिस और ग्लेन मैक्सवेल ने तूफानी बल्लेबाजी कर ऑस्ट्रेलिया को जीत दिला दी। लेकिन मैच के दौरान ग्लेन मैक्सवेल के साथ एक बड़ा हादसा हुआ जिससे वह वर्ल्ड कप से बाहर हो सकते थे।
तेज़ उछालभरी गेंद के शिकार हुए मैक्सवेल
Glenn Maxwell in trouble#ICCT20WorldCup2022 #T20worldcup22 #AUSvsSL pic.twitter.com/4Ae1NVI368
— Cricbazball (@cricbazball) October 25, 2022
इस मैच में लहिरू कुमार की तेज गेंदबाजी के आगे ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाज ग्लेन मैक्सवेल लगभग चोटिल हो गए थे। लहिरू कुमारा ने 12वें ओवर की तीसरी गेंद को मिडिल स्टंप पर बैक ऑफ गुड लेंथ पर फेंका, यह गेंद ग्लव्स से लगकर मैक्सवेल के गर्दन पर लगी और मैक्सवेल हेलमेट फेंककर जमीन पर गिर पड़े।
इसके बाद फिजियो मैदान पर पहुंचे और मैक्सवेल की जांच करी। हालांकि अच्छी बात ये रही की ग्लेन मैक्सवेल की चोट गंभीर नहीं थी और उन्होंने आगे बल्लेबाजी जारी रखी। इस ओवर की पहली गेंद भी मैक्सवेल के हाथ पर जा लगी थी।
स्टोयनिस और मैक्सवेल का ऑस्ट्रेलिया की जीत में रहा अहम योगदान
इस मैच में ग्लेन मैक्सवेल और मार्कस स्टोइनिस ने बेहद अहम भूमिका निभाई। ऑस्ट्रेलिया एक वक्त बहुत धीमा खेल रही थी और मुश्किल में नजर आ रही थी। इसके बाद स्टोइनिस ने अंत तक नाबाद रहते हुए 18 गेंदों में 59 रनों की तूफानी पारी खेली।
साथ ही, स्टोइनिस के इस तूफान से पहले ग्लेन मैक्सवेल ने भी शानदार योगदान दिया था। मैक्सवेल ने 12 गेंदों में 23 रनों की पारी खेली और बीच के ओवरों में ऑस्ट्रेलिया की धीमी पारी को आगे धकेला।
Published on October 26, 2022 8:39 am