बॉलीवुड की मस्तानी यानी दीपिका पादुकोण आज किसी परिचय की मोहताज नहीं हैं। दीपिका ने एक से बढ़कर एक हिट फिल्मों में काम किया है। वहीं उनकी खूबसूरती और शानदार एक्टिंग की वजह से देश ही नहीं बल्कि विदेशों में भी उनके लाखों फैन हैं। वह न सिर्फ बॉलीवुड बल्कि हॉलीवुड तक अपनी पहचान बना चुकी हैं।
दीपिका अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ दोनों की वजह से सुर्खियों में बनी रहती हैं। दीपिका और रणवीर की जोड़ी को लोग काफी पसंद करते हैं। ऐसे में दीपिका ने अपने पति रणवीर सिंह को लेकर एक बड़ा बयान दिया है। जिसे सुनकर हर कोई हैरान है।
दीपिका अभी नहीं बन सकती हैं मां
बता दें कि बॉलीवुड की मस्तानी दीपिका और बाजीराव यानी रणवीर सिंह ने साल 2018 में शादी कर ली। इन दोनों की जोड़ी को लोग काफी पसंद करते हैं और खूब सारा प्यार भी देते हैं। दीपिका रणवीर की शादी को 4 साल हो रहे हैं, लेकिन आज तक वह पेरेंट्स नहीं बन पाए हैं।
दीपिका से जब यह सवाल पूछा गया कि शादी के 4 साल बाद वे पेरेंट्स क्यों नहीं बन पाए। तब जो जवाब दीपिका ने दिया वह वायरल हो रहा है। दीपिका ने कहा कि
“वह पेरेंट्स नहीं बन सकते क्योंकि वह दोनों अपने-अपने काम में बिजी हैं। बच्चे को समय नहीं दे सकते हैं। इसलिए वह मां नहीं बनती हैं।”
हालांकि फैंस को दीपिका और रणवीर के बच्चे का बेसब्री से इंतजार है।
ALSO READ: अपने मामा पर ही आया सारा अली खान का दिल, करना चाहती हैं शादी, सुनकर सैफ अली खान ने दिया ऐसा रिएक्शन
रणवीर सिंह ने कही बड़ी बात
दीपिका के बयान से पहले भी रणवीर सिंह का एक बयान काफी चर्चा में रहा। बता दें कि एक्टर की कुछ महीने पहले रिलीज हुई फिल्म जयेशभाई जोरदार’ का ट्रेलर सामने आने के बाद वह एक इवेंट में शिरकत करने पहुंचे थे। उस दौरान उनसे सवाल पूछा गया कि वह बेटा चाहते हैं बेटी।
उन्होंने जवाब देते हुए कहा कि आप मंदिर जाते हैं मंदिर के प्रसाद के तौर पर लड्डू ही मिले या शीरा फिर भी आप लेते हैं, क्योंकि आप प्रसाद लेते हैं इसी तरह भगवान जो भी उन्हें देंगे मन से प्रसाद के रूप में स्वीकार कर लेंगे। जिसके बाद रणवीर सिंह का यह जवाब लोगों को काफी पसंद आया था और उनके जवाब सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ।