Placeholder canvas

IPL 2022: इन 6 स्टार खिलाड़ियों ने नीलामी लिस्ट से नाम लिया वापस, फैन्स को खलेगी इनकी कमी

IPL

भारतीय प्रीमियर लीग (IPL) में मैच का रोमांच भले ही टूर्नामेंट के शुरू होने के साथ शुरू हो, लेकिन ऑक्शन की “हॉट पिक हलचल” शुरू हो चुकी है। आईपीएल (IPL) के ऑफिशियल पेज ने आईपीएल में रजिस्ट्रेशन वाले खिलाड़ियों को जानकारी दी है। जिसमे 1214 खिलाड़ियों के नामकरण की बात सामने आई है। इसमें 49 ऐसे खिलाड़ी है जिनका बेस प्राइज 2 करोड़ रखा गया है। अपने प्रदर्शन से बनाए अपने कद की बदौलत डेविड वार्नर, श्रेयस अय्यर, ड्वेन ब्रावो, कागिसो रबाडा के साथ कई खिलाड़ियों के साथ कुल 49 खिलाड़ियों का बेस प्राइज 2 करोड़ है। साथ ही कुछ ऐसे खिलाड़ी भी है जो अपने बेस प्राइज पर चुने जाएंगे, इस बात पर शंका है। जानिए क्या है पूरी बात….

कुछ दिग्गज खिलाड़ियों का नाम IPL ऑक्शन लिस्ट से बाहर

क्रिस गेल

भारतीय प्रीमियर लीग (IPL) के लिए सबसे ज्यादा बेस की रकम को 2 करोड़ रखा गया है। जिसमें कुल 49 खिलाड़ियों को स्थान दिया गया है। लेकिन कुछ ऐसे खिलाड़ी भी हैं जिन्होंने क्रिकेट की दुनिया में काफी नाम कमाया है। लेकिन आईपीएल (IPL) लिस्ट से बाहर है। इसमें बेन स्टोक्स, क्रिस गेल, सैम करन, जोफ्रा आर्चर, क्रिस वोक्स और मिचेल स्टार्क का नाम शमिल है। सबसे ज्यादा प्रभावित करने वाला नाम बेन स्टोक्स का है। क्योंकि आईपीएल के एक सीजन में सबसे ज्यादा महंगे खिलाड़ी रह चुके हैं। यूनिवर्स बॉस क्रिस गेल, गेंदबाज जोफ्रा आर्चर, क्रिस वोक्स और सैम करन नाम भी ऑक्शन में 2 करोड़ को लिस्ट में नही रखा गया है। जोकि सोच से बाहर था।

2 करोड़ बेस वाली लिस्ट में 17 भारतीय और 32 विदेशी खिलाड़ी शमिल

IPL

आईपीएल ऑक्शन के लिए 1214 रजिस्ट्रेशन वाले खिलाड़ी में कुल 17 ऐसे भारतीय खिलाड़ी हैं। जिन्हे 2 करोड़ की बेस प्राइज में जगह दी गई है। जिसमे आर अश्विन, यजुवेंद्र चहल, दीपक चाहर, दिनेश कार्तिक, श्रेयस अय्यर, शिखर धवन, ईशान किशन, भुवनेश्वर कुमार, देवदत्त पाड़ीकर, कृणाल पांड्या, हर्षल पटेल, सुरेश रैना, अंबाती रायडू, मोहम्मद शमी, शार्दुल ठाकुर, रोबिन उथप्पा और उमेश यादव शामिल हैं।

ALSO READ:IPL 2022: इन 3 फ्लॉप खिलाड़ियों ने भी नीलामी में रखा अपना बेस प्राइस 2 करोड़, कर दी सबसे बड़ी गलती रह जायेंगे UNSOLD!

बेस प्राइज के चक्कर में अनसोल्ड न रह जाए ये खिलाड़ी

robin-uthappa-

भारतीय प्रीमियर लीग के लिए कुछ सीनियर खिलाड़ियों को भी 2 करोड़ की कीमत वाले प्राइज में रखा गया है। जिसमें रोबिन उथप्पा और उमेश यादव शामिल हैं। ये दोनों ही खिलाड़ी सीनियर दिग्गज खिलाड़ी कहे जाते हैं। लेकिन अब प्रदर्शन के लिहाज इन खिलाड़ियों में काफी गिरावट आ चुकी है। जिसके कारण उन्हें इस साल शायद 2 करोड़ की रकम के साथ समझौता करना पड़ सकता है।

ALSO READ:IPL 2022: नीलामी लिस्ट में इस देश से सबसे ज्यादा विदेशी खिलाड़ी ऑक्शन के लिए दिए नाम, इन स्टार खिलाडियों ने नाम लिया वापस

IPL 2022: नीलामी लिस्ट में इस देश से सबसे ज्यादा विदेशी खिलाड़ी ऑक्शन के लिए दिए नाम, इन स्टार खिलाडियों ने नाम लिया वापस

IPL

इंडियन प्रीमियर लीग IPL के लिए औपचारिक रूप से रजिस्टर्ड खिलाड़ियों का नाम का ऐलान हो चुका है। कुल 1214 खिलाड़ियों में 12 और 13 फरवरी को बैंगलोर में होने वाले ऑक्शन के लिए अपना नाम रजिस्ट्रेशन कराया है। इस बार कुल 49 खिलाड़ी ऐसे चुने गए है जिनका बेस प्राइज 2 करोड़ है। ये राशि बेस प्राइज के तौर पर सबसे ज्यादा राशि है। लेकिन इसी के साथ ही कुछ खिलाड़ी इस बार आईपीएल में खेलते नजर नहीं आएंगे।

जो रूट, बैन स्टोक्स के साथ क्रिस गेल जा नाम नही है लिस्ट में

क्रिस गेल

भारतीय लीग में दुनिया के बड़े बड़े खिलाड़ी शिरकत करते है। इस बार IPL 15वे सीजन के साथ ही एक बड़ी लीग का 15वा सीजन खेलकर क्रिकेट लीग का नया इतिहास लिखने जा रहा है। लेकिन इस बार IPL में कुछ बड़े नाम लीग का हिस्सा नही दिखाई देंगे। इसमें इंग्लिश खिलाड़ी जो रूट का नाम सबसे पहले आता है। कप्तान जो रूट ने ऑक्शन में अपना नाम नही दिया है। जिस पर उन्होंने अपने कंट्री क्रिकेट पर ध्यान देने की बात कही थी। वो आने वाली सीरीज पर ध्यान देना चाहते है। उन्ही के साथ ही बेन स्टोक्स ने बाद में इसी वजह को बताकर आईपीएल से किनारा किया था। गेंदबाज मिचेल स्टार्क और जोफ्रा आर्चर ने भी अपना नाम ऑक्शन के लिए नही दिया है। साथ ही वेस्टइंडीज के यूनिवर्सल बॉस के नाम से मशहूर क्रिकेटर क्रिस गेल का भी नाम सामने नही आया है।

ALSO READ:IPL 2022: इन 3 फ्लॉप खिलाड़ियों ने भी नीलामी में रखा अपना बेस प्राइस 2 करोड़, कर दी सबसे बड़ी गलती रह जायेंगे UNSOLD!

IPL ऑक्शन में जायेगे कुल 1214 खिलाड़ी, फ्रेंचाइजी को खरीदने होंगे

IPL-

इंडियन प्रीमियर लीग में मुख्यता रिटेन खिलाड़ियों के बाद कुल 1214 क्रिकेटर्स बिडिंग का हिस्सा होंगे। बोली लगने वाले खिलाड़ियों में 896 भारतीय और 318 विदेशी खिलाड़ी हैं। इनमें 270 कैप्ड, 903 अनकेप्ड और 41 एसोसिएट देशों के खिलाड़ी हैं। ऑक्शन में विदेशी खिलाड़ियों में बिडिंग का हिस्सा 318 विदेशी होंगे

जिसमे ऑस्ट्रेलिया के 59 सबसे ज्यादा क्रिकेटर्स है। शामिल है। इसी के साथ दक्षिण अफ्रीका से 48 खिलाड़ी, वेस्टइंडीज के 41 खिलाड़ी , श्रीलंका के 41 खिलाड़ी, अफगानिस्तान के 20 खिलाड़ी, बांग्लादेश के 19 खिलाड़ी, इंग्लैंड के 30 खिलाड़ी, न्यूजीलैंड के 29 खिलाड़ी, नेपाल के 15 खिलाड़ी, अमेरिका के 14 खिलाड़ी, नामीबिया के 5 खिलाड़ी, आयरलैंड से तीन खिलाड़ी , जिम्बाब्वे से दो और भुटान, नीदरलैंड्स, ओमान, स्कॉटलैंड और यूएई से एक-एक खिलाड़ी शामिल हैं। आईपीएल में कुल 10 टीम है जिसमे उन्हे 217 खिलाड़ियों लेना होगा जिसमे 70 विदेशी खिलाड़ी हैं। जबकि टीम में 15 खिलाड़ी होंगे।

ALSO READ:IPL 2022: एक नजर में देखें किस टीम ने किस खिलाड़ी को कितने कीमत में किया है आईपीएल नीलामी से पहले रिटेन

साल 2022 में क्रिकेट जगत के ये 5 स्टार खिलाड़ी कहेंगे अलविदा, संन्यास का करेंगे एलान !

जेम्स एंडरसन

क्रिकेट में इस समय दशक के सबसे धुरंधर खिलाड़ियों की श्रेणी में आने वाले खिलाड़ी मैच में मैदान पर नजर आते हैं। लेकिन इस में 5 खिलाड़ी ऐसे भी है, जिसका 2022 के साल क्रिकेट के लिहाज से काफी खत्म होने वाला है। ये खिलाड़ी विश्व क्रिकेट में काफी योगदान दे चुके है। लेकिन अब इस साल वो अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कर सकते हैं….

टिम पेन

टीम पेन

37 साल के ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाज टिम पेन ने 2009 में अपने देश के लिए खेलना शुरू किया था। उन्होंने अपने देश के लिए 35 – 35 टेस्ट और वनडे इंटरनेशनल मैच खेले हैं। जिसमे उन्होंने कुल 2424 रन बनाए है। जिसमे उनकी एक वनडे शतकीय और 9 टेस्ट अर्धशतकीय और 5 वनडे अर्धशतकीय परियां शामिल हैं। साथ ही उन्होंने 10 अक्टूबर 2017 में भारत के खिलाफ अपना अंतिम टी20 मैच खेला था।

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ ” सैंडपेपर घटना” के बाद टीम को कमान संभालने वाले टिम पेन अब संन्यास का ऐलान कर सकते हैं। हाल में टीम पेन ने ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट से दूर जाने का मन बना लिया है। हालांकि अभी ऑस्ट्रेलिया टीम के पास कोई टेस्ट में विकेटकीपर बल्लेबाज नही है।

क्रिस गेल

क्रिस गेल

42 साल के यूनिवर्स बॉस, वर्ल्ड बॉस, मास्टर स्ट्रोम और सी मशीन के नाम से मशहूर खिलाड़ी क्रिस गेल इस साल अपना आखिरी अंतरराष्ट्रीय मैच खेलते नजर आ सकते हैं। अभी तक उन्होंने 103 टेस्ट मैच जिसमे 7,214 रन 15 शतक और 37 अर्धशतक के साथ बनाए हैं। इसी के साथ 301 वन डे मैच खेल चुके हैं। जिसमे उन्होंने 10,480 रन 25 शतक और 54 अर्धशतक के साथ बनाए हैं। वही टी20 के बादशाह के रूप में मशहूर खिलाड़ी में 79 टी20 मैच खेले है। जिसमे उन्होंने 1,899 रन 2 शतक और 14 अर्धशतक के साथ बनाए है।

जेम्स एंडरसन

जेम्स एंडरसन

39 साल के इंग्लैंड के गेंदबाज जेम्स एंडरसन का भी ये अंतिम इंटरनेशनल साल हो सकता है। उन्होंने अपनी टीम के लिए 168 टेस्ट और 194 वन डे मैच खेले हैं। जिसमे उन्होंने 1,258 टेस्ट में और 273 वन डे में बनाए है। वही गेंदबाज ने 26.48 की औसत से 639 टेस्ट विकेट लिए हैं। जिसमे उन्होंने 31 बार 5 विकेट लेने का और 3 बार 10 विकेट लेने का रिकॉर्ड बनाया है। वही वनडे में 269 विकेट लिए हैं। जिसमे 2 बार 5 विकेट भी लिए हैं।

मैथ्यू वेड

मैथ्यू वेड

34 साल के विकेटकीपर बल्लेबाज मैथ्यू वेड का भी 2022 अंतिम अंतरराष्ट्रीय साल हो सकता है। उन्होंने अपने देश के लिए 36 टेस्ट और 97 वनडे खेले हैं। जिसमे उन्होंने 1,613 टेस्ट रन और 1,867 वन डे रन बनाए हैं। टेस्ट में 4 शतक, 5 अर्धशतक और वन डे में 1 शतक और 11 अर्धशतक बनाए हैं। ऑस्ट्रेलिया के 2021 में पहले टी20 के खिताब के सेमीफाइनल में उनका काफी दबदबा रहा था।

ALSO READ: IND vs SA: कभी भारत के जीत का हीरो रहा ये खिलाड़ी टीम के लिए बन गया है नासूर, अब बाहर करने में टीम की भलाई

इमरान ताहिर

इमरान ताहिर

42 साल के दक्षिण अफ्रीकी गेंदबाज इमरान ताहिर इस साल अपने करियर को गुड बाय बोल सकते हैं। उन्होंने अपनी टीम की ओर से 20 टेस्ट के 107 वन डे मैच खेले हैं। जिसमे टेस्ट में 57 और वनडे में 173 विकेट लिए हैं। उन्होंने दक्षिण अफ्रीका की ओर से जुलाई 2019 में अपना अंतिम वनडे ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेला था। जिसके बाद वो नेशनल टीम में नही दिखाई दिए हैं।

ALSO READ: IND vs SA: दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में भारतीय टीम में 2 बड़े बदलाव! Umesh Yadav को मिल सकता है मौका

क्रिकेट जगत के वो मशहूर नाम जो बिना शादी के ही बन गए बाप, हैरान करने वाले हैं नाम

हार्दिक पांड्या

क्रिकेट जगत के हिस्से काफी रोचक और अलग होते है। क्रिकेट विश्व के साथ ही साथ भारत में बहुत ज्यादा पसंद किया जाता है। क्रिकेट को कई लोग अपने जीवन की प्रेरणा भी मानते हैं। फिल्म में इनके उदाहरण भी प्रस्तुत किए जाते हैं। लेकिन आज हम आपको ऐसे कुछ खिलाड़ियों के विषय में बता रहें हैं जोकि बिना शादी के ही पिता बन गए थे। ये सभी खिलाड़ियों की गिनती महान खिलाड़ियों में की जाती है।

हार्दिक पांड्या

हार्दिक पांड्या

हार्दिक पांड्या अपनी निजी जिंदगी में कई तरह को कंट्रोवर्सी से घिरे रहे हैं। हार्दिक पांड्या में 1 जनवरी 2020 को अपनी गर्लफ्रेंड नताशा स्टेंकोविच (Natasha Stankovic) को शादी के किए प्रोपोज किया था। साथ ही सगाई भी रचाई थी। उस समय का वीडियो हार्दिक पांड्या ने अपनी सोशल मीडिया साइट पर पोस्ट भी किया था। लेकिन 30 जुलाई 2020 को उनकी गर्लफ्रेंड को प्रेगनेंट बताया गया। जिसके बाद दोनो ने घर पर ही शादी की तस्वीरे साझा की थी।

जो रूट

जो रूट

इंग्लैंड के धाकड़ बल्लेबाज जो रूट शादी से पहले पिता बनने वाले खिलाड़ी है। जो रूट मैदान पर अपनी खतरनाक बल्लेबाजी के किए जाने जाते हैं। जो रूट 2014 से कैरी कॉरटेल को डेट कर रहे थे। विश्व कप 2016 से पहले दोनो ने सगाई कर को थी। लेकिन 7 जनवरी 2017 को कैरी कॉरटेल ने एक बच्चे को जन्म दिया। जिसके बाद दोनो ने शादी कर ली थी।

डेविड वार्नर

डेविड वॉर्नर

ऑस्ट्रेलिया के सलामी बल्लेबाज डेविड वार्नर की गर्लफ्रेंड कैंडिस ने 2014 में एक बच्चे को जन्म दिया था। तब दोनो ने शादी नही की थी। जिसके एक साल के बाद 2015 में डेविड वार्नर में कैंडिस से शादी कर ली थी। डेविड वार्नर और कैंडिस वार्नर की अब तीन लड़कियां हैं।

इमरान खान

इमरान खान

पाकिस्तान के क्रिकेटर इमरान खान के सीता व्हाइट के साथ संबद्ध थे। 1987-88 के दौरान शुरू हुए इनके रिश्ते 1991 में दोनो के करीब आने की खराब थी। 1992 में सीता व्हाइट ने एक बच्चे को जन्म दिया जिसे इमरान खान का बताया गया। लेकिन इस समय उन्होंने इससे इंकार कर दिया लेकिन डीएनए की जांच का बाद सामने आया की वो बच्चा इमरान खान का है।

ALSO READ: SA vs IND: अनुष्का शर्मा का खुलासा इस वजह से विराट कोहली चाहते हैं कोई भी देखे बेटी वामिका का चेहरा

विवियन रिचर्ड

विवियन रिचर्ड्स नीना गुप्ता

सर विवियन रिचर्ड 1980 के समय भारत दौरे पर आए थे। उस समय उनकी मुलाकात उस समय की मशहूर अदाकारा नीना गुप्ता से हुई थी।  दोनों लिव इन में भी रहे. 1989 में नीना गुप्ता ने एक बेटी की जन्म दिया लेकिन तब तक विवियन रिचर्ड की शादी मरियम से हो चुकी थी। उनके दो बच्चे भी हैं।

क्रिस गेल

क्रिस गेल

यूनिवर्स बॉस के नाम से मशहूर वेस्टइंडीज के खिलाड़ी क्रिस गेल का नाम कई तरह से सामने आया है। इसी के साथ क्रिस गेल बिना शादी के पिता भी बन चुके है। 2017 में उनकी एक गर्लफ्रेंड नताशा बैरिज में एक बच्ची की जन्म दिया था।

ALSO READ: “आपका कितना बड़ा है?” Isha Guha ने कमेंट्री के दौरान एडम गिलक्रिस्ट से पूछा डबल मीनिंग सवाल, मिला ये जवाब

ICC T20 WC: ब्रावो को ऑस्ट्रेलिया ने दी हराने के बाद विदाई, तो गेल के साथ डांस करते मैदान से बाहर गये ब्रावो

ब्रावो

टी20 विश्वकप 2021 में ब्रावो का अंतिम विश्वकप होगा, जिसकी घोषणा वो पहले ही कर चुके है। ऑस्ट्रेलिया के साथ अपने अंतिम इंटरनेशनल मैच में हार के साथ अपने फेमस “डी जे ब्रावो ” के साथ ऑस्ट्रेलियन खिलाड़ियों के साथ थिरकते दिखे ब्रावो। आईसीसी ने शेयर किया वीडियो।

ब्रावो का अंतिम इंटरनेशनल मैच।

IMG 20211107 021117 e1636231863573

शुक्रवार को विश्व कप टूर्नामेंट का 38वा मैच ऑस्ट्रेलिया और वेस्ट इंडीज के साथ खेला गया। जहा ऑस्ट्रेलिया ने बाजी मरते हुए मैच अपने नाम कर लिया। लेकिन मैच के बाद मैदान पर करेबियाई खिलाड़ियों का जलवा दिखाई दिया। दरअसल ड्वेन ब्रावो ने विश्वकप से पहले ही बता दिया था कि ये उनका अंतिम विश्वकप है। ऐसे में जब ग्रुप 2 का 38वा मैच खेला गया, तब वेस्टइंडीज टीम के साथ वेस्टइंडीज का इस विश्वकप में सफर का अंत हो गया। जिसके साथ वेस्टइंडीज के महान खिलाड़ी ड्वेन ब्रावो के इंटरनेशनल करियर का भी अंत हो गया।

IMG 20211107 021101 e1636231913965

ऑस्ट्रेलिया बनाम वेस्टइंडीज के मैच में ऑस्ट्रेलिया के कप्तान एरोन फिंच ने टॉस जीता और गेंदबाजी का निर्णय लिया। वेस्टइंडीज के बल्लेबाज किरोन पोलार्ड ने सर्वश्रेष्ठ 44 रन बनाए। वेस्टइंडीज की टीम 20 ओवर्स में 157 रन बना पाई। ऑस्ट्रेलिया की ओर से सबसे ज्यादा विकेट जोश हेजलवुड ने 4 विकेट चटकाए। बदले में ऑस्ट्रेलिया टीम की ओर से डेविड वार्नर ने 89 रनों को बेहतरीन पारी खेली, जिसके बाद लक्ष्य प्राप्ति बहुत आसान हो गई। ऑस्ट्रेलिया की टीम ग्रुप में दूसरे स्थान पर है। ग्रुप ऑफ डेथ यानी ग्रुप 1 में साउथ अफ्रीका के अगले मैच हारने के बाद ऑस्ट्रेलिया की टीम सेमीफाइनल में प्रवेश कर जाएगी।

ALSO READ: IPL 2022 AUCTION: 4 खिलाड़ियों को रिटेन कर सकती है चेन्नई सुपर किंग्स, सिर्फ इन खिलाड़ियों को रिटेन करेगी फ्रेंचाइजी

हार के बाद भी मैदान पर खुशी से नाचने दिखे, आईसीसी ने शेयर किया वीडियो।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by ICC (@icc)

ड्वेन ब्रावो वेस्टइंडीज के सर्वश्रेस्ट खिलाड़ियों में से एक हैं। मैच के बाद ज्यादातर खिलाड़ी भावुक दिखाई दिए। जिसके बाद ड्वेन ब्रावो अच्छे मूड में नजर आए। ड्वेन ब्रावो ऑस्ट्रेलिया और वेस्ट इंडीज के खिलाड़ियों के साथ अपना फेमस डांस करते दिखाई दिए। जिसमे क्रिस गेल भी काफी उत्साहित नजर आ रहे है। गेल का भी यू टूर्नामेंट अंतिम इंटरनेशनल विश्वकप हो सकता है, इसलिए वो भी काफी उत्साह में नजर आए। जिसके बाद आईसीसी ने एक के बाद एक दो वीडियो शेयर किए। पहले वीडियो पर ब्रावो और गेल दोनो के लिए खिलाड़ी सम्मान में खड़े दिखाई दिए। साथ ही दोनो खिलाड़ियों में कैमरे में अपना ऑटोग्राफ देते भी दिखाई दे रहे है। दूसरा वीडियो दोनो के गेल मिलने का है जिसपर आईसीसी ने लिखा है ” क्रिस गेल और ड्वेन ब्रावो, खेल के दो महान खिलाड़ी”

ALSO READ : ICC T20 WC: सेमीफाइनल के लिए मिल गए 3 टीम, पाकिस्तान से भिड़ेगा ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड से भिड़ेगी ये टीम